ETV Bharat / city

केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह को NDMC कर्मचारियों को रेगुलराइज करने के लिए लिखा पत्र

author img

By

Published : Mar 22, 2022, 8:05 PM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गृह मंत्री अमित शाह को लिखे गए पत्र में NDMC में ग्रुप सी में कार्यरत कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की गई है. ग्रूप सी के 4500 कर्मचारी पक्का करने की मांग कर रहे हैं.

CM arvind kejriwal wrote letter to amit shah to regularize ndmc employees
CM arvind kejriwal wrote letter to amit shah to regularize ndmc employees

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह को नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) RMR ग्रुप सी एंड डी कर्मचारियों के रेगुलराइजेशन को लेकर पत्र लिखा है. बता दें कि NDMC में कार्यरत कर्मचारी पिछले काफी लंबे समय से रेगुलराइजेशन की मांग कर रहे हैं.


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गृह मंत्री अमित शाह को लिखे गए पत्र में NDMC में ग्रुप सी में कार्यरत कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की गई है. उन्होंने लिखे अपने पत्र में कहा है कि मौजूदा समय में रेगुलर मस्टर रोल के तहत मौजूदा समय में 4500 कर्मचारी पक्का होने का इंतजार कर रहे हैं. इन्हें पक्का करने के लिए ड्राफ्ट गृह मंत्रालय को कई बार भेजा जा चुका है. कर्मचारी पिछले कई वर्षों से रिक्त पदों के जगह पर पक्का होने का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि एनडीएमसी केंद्र सरकार के अधीन आता है.

निगम कर्मचारियों को रेगुलराइज करने के लिए केजरीवाल ने लिखा पत्र.
निगम कर्मचारियों को रेगुलराइज करने के लिए केजरीवाल ने लिखा पत्र.
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.