ETV Bharat / city

चार अगस्त को बच्चे बनाएंगे दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा : अरविंद केजरीवाल

author img

By

Published : Jul 28, 2022, 12:57 PM IST

देश आजादी के 75वें वर्ष का जश्न मना रहा है. हर भारतवासी देश भक्ति के रंग में डूबा हुआ है. चार अगस्त को दिल्ली में हजारों बच्चे इकट्ठा होंगे. वह दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे. ये बातें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहीं.

अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चार अगस्त को दिल्ली में हजारों बच्चे इकट्ठा होंगे. वह दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे. उन्होंने कहा कि उस दिन हम संकल्प लेंगे कि अब भारत रुकेगा नहीं, थमेगा नहीं. 130 करोड़ भारतवासी भारत को मिलकर दुनिया का नंबर वन देश बनाएंगे. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए.

इन 75 सालों में कई देश हम से आगे निकल गए लेकिन, हम पीछे रह गए. पर हम किसी से कम नहीं है. भगवान ने सब कुछ दिया है. नदी, पहाड़, खनिज पदार्थ, जड़ी बूटियां, फसल, समुद्र आदि. भारत के लोग दुनिया में सबसे ज्यादा बुद्धिमान हैं. लेकिन फिर हम पीछे क्यों रह गए. अगर नेताओं और इन पार्टियों के भरोसे देश को छोड़ दिया तो अगले 75 साल भी देश पीछे रह जाएगा. अब देश के 130 करोड़ नागरिकों को जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी कि हम भारत के 130 करोड लोग एक साथ मिलकर एकजुट होकर भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बनाएंगे.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, चार अगस्त को बच्चे बनाएंगे दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा.

इसे भी पढ़ेंः अरविंद केजरीवाल अगस्त में इन तारीखों को रहेंगे गुजरात दौरे पर

इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोग पूछते हैं कि क्या भारत नेतृत्व कर सकता है. लेकिन इसके लिए भारत के 130 करोड़ों लोगों को एक साथ आना होगा. व्यापारी, किसान, उद्योगपति, नौकरी पेशा, इंजीनियर, वकील सबको साथ आना होगा. 75 साल पहले जब सारा देश एकजुट हुआ था तो अंग्रेजों को भगा दिया था. अब हम एक बार फिर इकट्ठे होकर भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाएंगे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.