ETV Bharat / city

संगम विहार: पार्षद माया बिष्ट ने सेवा सप्ताह के तहत चलाया सफाई अभियान

author img

By

Published : Sep 14, 2020, 5:13 PM IST

BJP Councilor Maya Bisht ran a cleanliness drive under Seva Saptah program in Sangam Vihar
पीएम मोदी बर्थडे बीजेपी सेवा सप्ताह प्रोग्राम बीजेपी पार्षद माया बिष्ट सफाई अभियान संगम विहार सेवा सप्ताह संगम विहार

साउथ दिल्ली के संगम विहार से निगम पार्षद माया बिष्ट ने सेवा सप्ताह की ओपनिंग करते हुए सोमवार को संगम विहार के एम ब्लॉक और बांध रोड पर सफाई अभियान चलाया. जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और निगम के कुछ सफाई कर्मचारी भी मौजूद रहे. निगम पार्षद माया बिष्ट ने भी खुद झाड़ू लगाकर सफाई की.

नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2020 को 70 साल के होने जा रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन वाले हफ्ते को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेता सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे हैं. इसी सिलसिले में सोमवार को साउथ दिल्ली के संगम विहार से निगम पार्षद माया बिष्ट ने सेवा सप्ताह की शुरुआत करते हुए सफाई अभियान चलाया.

साफ-सफाई करते निगम कर्मी

साउथ दिल्ली के संगम विहार से निगम पार्षद माया बिष्ट ने सेवा सप्ताह की ओपनिंग करते हुए सोमवार को संगम विहार के एम ब्लॉक और बांध रोड पर सफाई अभियान चलाया. जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और निगम के कुछ सफाई कर्मचारी भी मौजूद रहे. निगम पार्षद माया बिष्ट ने भी खुद झाड़ू लगाकर सफाई की.

भंडारे में 500 लोगों को खिलाया जाएगा खाना

माया बिष्ट ने ईटीवी भारत से बातचीत में कहा कि वो हर तीसरे दिन सफाई कर्मचारियों के साथ सफाई अभियान चलाती थीं. क्योंकि स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत राजधानी दिल्ली में सफाई अभियान चलाया जा रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि जहां ज्यादा कूड़ा होता है, वो लोग वहां सफाई अभियान इस समय चला रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर को भंडारा करेंगे, जिसमें 500 लोगों को खाना खिलाया जाएगा.

PM के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे

वहीं वार्ड 78 S मंडल अध्यक्ष संजीव भड़ाना ने ईटीवी भारत को बताया कि वे लोग पीएम के जन्मदिन को 'सेवा सप्ताह' के रूप में मना रहे हैं और हर रोज 1 से 2 घंटे सफाई अभियान भी चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि कल वे लोग अस्थल मंदिर की 12 गलियों में सफाई अभियान चलाएंगे और जरूरतमंद लोगों को मास्क बांटेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि उन लोगों की तरफ से जरूरतमंदों को हर रोज खाना भी बांंटा जा रहा है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.