ETV Bharat / city

जब ध्यानचंद के बेटे बोले, मैंने 15-20 साल में इतना बेहतर खेल नहीं देखा

author img

By

Published : Aug 5, 2021, 3:43 PM IST

Updated : Aug 5, 2021, 8:42 PM IST

भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया है. भारत ने पुरुष हॉकी में 4 दशक का सूखा खत्म करते हुए कांस्य पदक जीत लिया है. भारत ने जर्मनी को 5-4 से मात दी. सिमरनजीत सिंह ने 2 गोल दागे.

ashok kumar reaction on hockey team won bronze in tokyo olympic
मेजर ध्यानचंद के बेटे अशोक कुमार से खास बातचीत

नई दिल्ली : टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है. ओआई स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने जर्मन टीम को 5-4 से हराकार पदक अपने नाम किया. इसके बाद देश भर में बधाइयों और शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है. लोग खुशियां मना रहे हैं क्योंकि यह उपलब्धि भारत को 41 साल के बाद मिली है. इसी को लेकर ईटीवी भारत की टीम ने हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के बेटे अशोक कुमार से खास बातचीत की.

ईटीवी भारत को अशोक कुमार ने बताया कि यह जीत देश की जीत है. देश के करोड़ों लोगों की दुआओं का फल है. उन्होंने कहा कि जिस तरीके से प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया था, उसका परिणाम मिला है. यह देश की जीत है.

मेजर ध्यानचंद के बेटे अशोक कुमार से खास बातचीत

ये भी पढ़ें : Tokyo Olympics: 41 साल बाद भारत को मिला हॉकी में ब्रॉन्ज, जर्मनी को 5-4 से दी मात

अशोक कुमार ने इस दौरान मेजर ध्यानचंद की कई उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने ध्यानचंद के खेल को गुलाम भारत से लेकर आजाद भारत तक को विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि यह पल महसूस करने का है. हमें काफी खुशी हो रही है कि इन खिलाड़ियों ने एक टॉप मैच में यह जीत हमें दिलाई है.

ये भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी ने मनप्रीत और कोच ग्राहम रीड को फोन करके बधाई दी

बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में भारत की पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए 41 साल बाद जर्मनी को 5-4 से मात देकर मुकाबले को अपने नाम किया. टोक्यो ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक दिलाया. परुष हॉकी टीम के इस उपलब्धि के बाद देश भर में खुशी की लहर है. लोग खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय पुरुष हॉकी टीम के 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीतने पर टोक्यो में कप्तान मनप्रीत सिंह, मुख्य कोच ग्राहम रीड और सहायक कोच पीयूष दुबे से फोन पर बात की और उन्हें बधाई दी.

Last Updated : Aug 5, 2021, 8:42 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.