उत्तराखंड SDRF के जवान ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

author img

By

Published : Aug 15, 2021, 8:16 PM IST

उत्तराखंड

उत्तराखंड एसडीआरएफ के जवान राजेंद्र सिंह नाथ ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर फतह किया है.

देहरादून : देशभर में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ को बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने देश और राज्यों के सुख शांति और तरक्की की कामना की. वहीं, उत्तराखंड एसडीआरएफ के जवान राजेंद्र सिंह नाथ ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस फतह कर इतिहास रच दिया है.

उत्तराखंड एसडीआरएफ के जवान आरक्षी राजेंद्र सिंह नाथ ने 12 अगस्त को अपनी टीम के साथ यूरोप महाद्वीप स्थित रूस की राजधानी मॉस्को से MRV, AZAU होते हुए एल्ब्रुस बेस कैंप पहुंचे.

हालांकि, पर्वतारोहण के दौरान मौसम का अनुकूल न होना, तापमान करीब -20 तक होने के साथ ही 90 किलोमीटर की रफ्तार चलती ठंडी हवा राजेंद्र सिंह के लिए चुनौती भरा रहा. लेकिन, भारी बर्फबारी के बावजूद राजेंद्र सिंह ने हार नहीं मानी. अपने जज्बे के साथ उन्होंने सुबह 9:40 बजे (यूरोप समयानुसार एवं 12:10 मिनट भारतीय समयानुसार) पर यूरोप महाद्वीप की इस सबसे ऊंची चोटी को फतह करके इतिहास रचा है.

बता दें कि यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस, 5624 मीटर ऊंची है. जिस चोटी पर कई लोगों ने फतह हासिल किया है. इसी क्रम में पिछले महीने सिरसा, हरियाणा के ऐलनाबाद शहर की झुग्गी बस्ती के रहने वाले पर्वतारोही हुकमचंद उर्फ चांद माही ने भी माउंट एलब्रुस पर फहत हासिल कर इतिहास रचा था.

इसे भी पढ़ें : एवरेस्ट फतह करने वाले पर्वतारोही मनीष को CM धामी ने किया सम्मानित

हालांकि, हुकमचंद ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर तिरंगा लहरा कर अपने देश व क्षेत्र का नाम रोशन किया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.