ETV Bharat / bharat

तमिलनाडु : 20 से ज्यादा मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने हिरासत में लिया

author img

By

Published : Dec 15, 2020, 4:25 PM IST

समुद्र में मछली पकड़ने गए मछुआरों पर श्रीलंकाई नौसेना ने कथित रूप से हमला किया और 20 से ज्यादा मछुआरों को हिरासत में ले लिया. एमडीएमके महासचिव वाइको ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी की निंदा की है और सरकार से उनकी रिहाई के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है.

fishermen held by sri lankan navy
fishermen held by sri lankan navy

चेन्नई/रामेश्वरम : तमिलनाडु के रामेश्वरम से समुद्र में मछली पकड़ने गए मछुआरों पर श्रीलंकाई नौसेना ने कथित रूप से हमला किया. 500 नावों में तीन हजार से ज्यादा मछुआरे सवार थे. उन्होंने आरोप लगाया है कि श्रीलंकाई नौसेना ने भारत की समुद्री सीमा में घुसकर यह हमला किया. यह घटना रविवार की है.

नौसेना से डरकर सभी मछुआरे हर दिशा में बिखर गए और उन्हें मजबूरी में तट पर वापस लौटना पड़ा. वह अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास कटछट्टइवू (Katchatheevu) क्षेत्र में मछली पकड़ने गए थे.

20 से ज्यादा मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने श्रीलंका के तट के पास नेडुनथीवू (Neduntheevu) से गिरफ्तार कर लिया और उनकी नावों को भी जब्त कर लिया. गिरफ्तार मछुआरों को कंगेसंथुराई (Kangesathurai) ले जाया गया है.

मछुआरों ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा की गई कार्रवाई की निंदा की है और मछुआरों का संगठन इसपर बुधवार को रामेश्वरम में इसपर चर्चा करेगा. मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एमडीएमके) महासचिव वाइको ने भी घटना की निंदा की है.

उन्होंने अपने बयान में कहा कि 20 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने हिरासत में ले लिया और उनकी नावों को भी जब्त कर लिया है, जो निंदनीय है. उन्होंने तमिलनाडु सराकर से उनकी रिहाई के लिए उचित कदम उठाने की मांग की.

पढ़ें- कर्नाटक : मछुआरों से भरी नाव डूबी, दो शव बरामद

हाल के दिनों में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा मछुलाओं पर किया गया यह दूसरा कथित हमला है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.