ETV Bharat / bharat

IPL 2021: 19 सितंबर से शुरू हो रहा है दूसरा हाफ, मुंबई और चेन्नई के बीच खेला जाएगा पहला मैच

author img

By

Published : Sep 18, 2021, 6:07 PM IST

Updated : Sep 18, 2021, 6:40 PM IST

Indian Premier League  schedule  IPL 14 Schedule  IPL 2021 full schedule  IPL 2021 news  UAE Schedule  IPL 2021 Second Leg Schedule  ipl 2021 all match details  ipl 2021 all match time table  CSK Full Schedule IPL 2021  Second half schedule IPL 2021  full schedule and Fixture  खेल समाचार  आईपीएल 2021
IPL 2021

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें एडिशन का दूसरा हाफ 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा. आईपीएल 2021 की शुरुआत इसी साल अप्रैल में भारत में हुई थी. लेकिन कुछ खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ सदस्यों के कोरोना संक्रमित होने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था.

हैदराबाद: आईपीएल का खिताब जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीमें दो सबसे सफल फ्रेंचाइजी हैं और रविवार को इन दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले से आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का आगाज होगा. सीएसके की टीम सात मैचों में पांच जीत के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि मुंबई की टीम सात मैचों में चार जीत के साथ आठ अंक लेकर चौथे नंबर पर है.

मुंबई की शुरुआत धीमी होती है, लेकिन वे टूर्नामेंट के अंत में अपने प्रदर्शन को धार देती है. इस सीजन में वह अपने छठे और सातवें मैच में हावी हुए, लेकिन तभी कोरोना के कारण टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया.

यह भी पढ़ें: Video: इंडिया का त्योहार IPL 2021 के दूसरे हाफ का धमाकेदार आगाज 19 सितंबर से

ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वह किस तरह शुरुआत करते हैं. मुंबई के पास दो महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह. जो अभी-अभी इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेल कर लौटे हैं. सीएसके में शार्दुल ठाकुर हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में भारत के लिए मैच विजयी प्रदर्शन किया था.

सीएसके को बढ़त मिल सकती है, क्योंकि उन्हें आराम मिला तथा उसकी तैयारी बेहतर है. रुतुराज गायकवाड़ के साथ फाफ डु प्लेसिस शीर्ष में वाइटल साबित हो सकते हैं. दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज सात मैचों में 64 के औसत से 320 रन बनाकर लीग के तीसरे सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे.

यह भी पढ़ें: Women Cricket: ऑस्ट्रेलिया ने अभ्यास मैच में भारत को हराया

दोनों टीमों में पावर हिटिंग और बल्लेबाजी में मजबूती को देखते हुए ऊंच्च स्कोर के मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है. यह मैच और बाकी मैच भी रोहित के लिए एक सक्षम कप्तान के रूप में अपनी साख को मजबूत करने का एक मौका होगा. इस पर बहुत अधिक ध्यान दिया जाएगा, क्योंकि वह भारत के सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट-फॉर्मेट के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली टीम के खिलाफ खेलेंगे.

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का शेड्यूल

  • 19 सितंबर: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस शाम 7:30 बजे
  • 20 सितंबर: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शाम 7:30 बजे
  • 21 सितंबर: पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स शाम 7:30 बजे
  • 22 सितंबर: दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे
  • 23 सितंबर: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स शाम 7:30 बजे
  • 24 सितंबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स शाम 7:30 बजे
  • 25 सितंबर: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स दोपहर 3:30 बजे
  • दूसरा मैच: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स शाम 7:30 बजे
  • 26 सितंबर: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स दोपहर 3:30 बजे
  • दूसरा मैच: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस शाम 7:30 बजे
  • 27 सितंबर: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयलस शाम 7:30 बजे
  • 28 सितंबर: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स दोपहर 3:30 बजे
  • दूसरा मैच: मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स शाम 7:30 बजे
  • 29 सितंबर: राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शाम 7:30 बजे
  • 30 सितंबर: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स शाम 7:30 बजे
  • 1 अक्टूबर: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स शाम 7:30 बजे
  • 2 अक्टूबर: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स दोपहर 3:30 बजे
  • दूसरा मैच: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स शाम 7:30 बजे
  • 3 अक्टूबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स दोपहर 3:30 बजे
  • दूसरा मैच: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे
  • 4 अक्टूबर: दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स शाम 7:30 बजे
  • 5 अक्टूबर: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस शाम 7:30 बजे
  • 6 अक्टूबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे
  • 7 अक्टूबर: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स दोपहर 3:30 बजे
  • दूसरा मैच: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स शाम 7:30 बजे
  • 8 अक्टूबर: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस दोपहर 3:30 बजे
  • दूसरा मैच: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स दोपहर 3:30 बजे
  • 10 अक्टूबर: क्वालीफायर 1
  • 11 अक्टूबर: एलीमिनेटर
  • 13 अक्टूबर: क्वालीफायर 2
  • 15 अक्टूबर: फाइनल
Last Updated :Sep 18, 2021, 6:40 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.