ETV Bharat / bharat

सीएम गहलोत का महिलाओं से संवाद : आया गुस्सा, फेंका माइक, बोले-क्यों खड़े हो ? हटो यहां से

author img

By

Published : Jun 3, 2023, 10:32 AM IST

राजस्थान से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बाड़मेर के सर्किट हाउस में महिलाओं से संवाद कर रहे थे. इस दौरान उनको दो बार गुस्सा आया गया. सीएम जैसे ही संवाद के दौरान बोलने लगे, तो माइक वाइस प्रॉब्लम होने पर गुस्से में आकर फेंक दिया.

Rajasthan CM Ashok Gehlot
Rajasthan CM Ashok Gehlot

सीएम गहलोत का महिलाओं से संवाद

बाड़मेर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बाड़मेर प्रवास पर हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार रात्रि को सर्किट हाउस में महिलाओं से संवाद कर रहे थे. इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक नहीं बल्कि 2 बार गुस्सा आ गया. सीएम गहलोत जब महिलाओं से संवाद किया. महिलाओं ने सरकार की महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे बताया. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत महिलाओं से संवाद कर रहे थे. इसी दौरान सीएम का माइक खराब हो गया. मुख्यमंत्री ने महिलाओं से माइक मांगते हुए हाथ में पकड़ा और खराब माइक को गुस्से में नीचे फेंक दिया. जिसके बाद कलेक्टर ने उस माइक को उठाया.

इसी तरह एक महिला सीएम गहलोत से संवाद कर रही थी. इस दौरान महिलाओं के पीछे की साइड खड़े अनावश्यक भीड़ को देखकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नाराज हो गए और बोले एसपी कहां है? जिसके बाद सीएम बोले एसपी कलेक्टर दोनों एक जैसे ही लगते है! सीएम ने महिलाओं के पीछे खड़े लोगो से कौन हो, क्यों खड़े हो? बोलिए हटो यहां से. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सर्किट हाउस में महिलाओं से संवाद किया. इस दौरान कैबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी, विधायक हरीश चौधरी, विधायक मेवाराम जैन और विधायक पदमाराम मेघवाल मौजूद रहे.

सीएम गहलोत का महिलाओं से संवाद
सीएम गहलोत का महिलाओं से संवाद

पढ़ें : डिनर के बाद पैदल वॉक पर निकले मुख्यमंत्री गहलोत, आइसक्रीम खाते हुए आमजन से किया संवाद

बता दें कि सीएम गहलोत दो दिवसीय बाड़मेर की यात्रा पर हैं. शुक्रवार रात्रि को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत महिलाओं से संवाद किया. इस दौरान महिलाओं ने राज्य सरकार की महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उड़ान योजना के फायदे के बारे में बताया. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का जो 15 प्रतिशत मानदेय बढ़ाए है. इसके लिए आंगनवाड़ी की महिलाओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया. महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.