ETV Bharat / bharat

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चित्रदुर्ग में गांवों से होकर गुजरेगी

author img

By

Published : Oct 13, 2022, 7:55 AM IST

Updated : Oct 13, 2022, 9:13 AM IST

7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा अब तक 925 किमी की दूरी तय कर चुकी है. यह कुल 12 राज्यों से होकर गुजरेगी और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी.

राहुल गांधी ने चित्रदुर्ग के बोम्मगोदानाहल्ली से भारत जोड़ी यात्रा शुरू की
राहुल गांधी ने चित्रदुर्ग के बोम्मगोदानाहल्ली से भारत जोड़ी यात्रा शुरू की

चित्रदुर्ग: कांग्रेस नेता राहुल के नेतृत्व में पार्टी ने कर्नाटक में चित्रदुर्ग जिले के बोम्मगोंडानाहल्ली से रामपुरा की ओर बृहस्पतिवार को 'भारत जोड़ो यात्रा' बहाल की. यात्रा का स्वागत करने के लिए सड़क किनारे सैकड़ों लोग एकत्र हुए.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अनुसार, यात्रा बोम्मागोंडानाहल्ली में बीजी केरे उपमार्ग से सुबह साढ़े छह बजे आरंभ हुई. गांधी 12 किलोमीटर चलने के बाद जिले के कोनासागर में विश्राम करेंगे. इसके बाद शाम चार बजे यात्रा कोनासागर से आरंभ होकर मोलाकलमुरु में विश्राम के लिए रुकेगी. इसके बाद गांधी रात को रामपुरा में ठहरेंगे.

  • Congress MP Rahul Gandhi resumes 'Bharat Jodo Yatra' from Bommagondanahalli, Chitradurga in Karnataka.

    The Yatra which began on September 7th from Kanniyakumari has covered a distance of 925 km so far. It will pass through a total of 12 states, to culminate in J&K. pic.twitter.com/REng2x7c3a

    — ANI (@ANI) October 13, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

'भारत जोड़ो यात्रा' ने 30 सितंबर को कर्नाटक में प्रवेश किया था. इसके तहत 20 अक्टूबर को राज्य में यात्रा के अंतिम दिन तक 21 दिन में 511 किलोमीटर पद यात्रा की जाएगी.

पीटीआई-भाषा

Last Updated : Oct 13, 2022, 9:13 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.