ETV Bharat / bharat

UN SDG Moment : प्रियंका चोपड़ा ने कहा- हमारी दुनिया में सब कुछ ठीक नहीं

author img

By

Published : Sep 20, 2022, 12:19 PM IST

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान 'हमारी दुनिया के साथ सब ठीक नहीं है' के बारे में बात की. इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने UNGA में सतत विकास लक्ष्यों (SDG) मोमेंट के कई वीडियो और तस्वीरें भी साझा की.

संयुक्त राष्ट्र : यूएन के सतत विकास लक्ष्यों (UN SDG Moment) को हासिल करने के लिए केवल आठ साल से भी कम समय रह गया है. अंतरराष्ट्रीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस बात को रेखांकित करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा में 2022 के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) मोमेंट की उद्घाटन टिप्पणी में कहा कि 'एक न्यायपूर्ण, सुरक्षित और स्वस्थ दुनिया' प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है जो वैश्विक एकजुटता के साथ एक वास्तविकता बन सकती है. 'क्वांटिको' स्टार ने दुनिया के कुछ सबसे अधिक दबाव वाले मुद्दों जैसे कि COVID-19 महामारी, जलवायु संकट और गरीबी पर जोर दिया.

उन्होंने कहा कि हम आज हमारी दुनिया एक महत्वपूर्ण बिंदु पर खड़ी है जहां वैश्विक एकजुटता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है. यू.एन. द्वारा सोमवार को YouTube के माध्यम से साझा किए गए भाषण में कहा कि जैसा कि देशों का COVID-19 महामारी के विनाशकारी प्रभावों से संघर्ष अभी जारी है, जलवायु संकट जीवन और आजीविका के लिए संघर्ष के नये दरवाजे खोल रहा है. गरीबी और विस्थापन, भूख और असमानताएं अधिक न्यायपूर्ण दुनिया की नींव पर चोट कर रही है. जिसके विरुद्ध हम लंबे समय से लड़ते आ रहे हैं.

पढ़ें: 30 के हुए निक जोनास, प्रियंका चोपड़ा ने शानदार तरीके से मनाया बर्थडे, देखिए Pics

यूनिसेफ सद्भावना राजदूत ने कहा कि हमारी दुनिया में सब कुछ ठीक नहीं है. ये संकट संयोग से नहीं आए. और इनसे एक योजना बना कर लड़ा जा सकता है. हमारे पास वह योजना है... संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य. दुनिया की टू-डू सूची में सबसे महत्वपूर्ण. उन्होंने कहा कि ये लक्ष्य 2015 में दुनिया भर के लोगों के साथ बनाए गए थे. साथ में हमारे पास उस दुनिया को बदलने का एक असाधारण अवसर है जिसमें हम रहते हैं. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, एसडीजी गरीबी को समाप्त करने, धरती की रक्षा करने और हर जगह हर किसी के जीवन और संभावनाओं को बेहतर बनाने के लिए किये जाने वाले कामों का एक सार्वभौमिक आह्वान है.

पढ़ें: पिता की बरसी पर भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा, तस्वीर शेयर कर लिखा हम आपको हर दिन मिस करते हैं

17 लक्ष्यों को 2015 में सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य राज्यों द्वारा सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा के हिस्से के रूप में अपनाया गया था. जिसने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए 15 साल की योजना निर्धारित की थी. इस बात पर जोर देते हुए कि एसडीजी हासिल करने की समय सीमा तेजी से पास आ रही है प्रियंका ने कहा कि दुनिया का वर्तमान और भविष्य हमारे हाथों में है. हम इसे अपने लोगों के लिए ऋणी हैं, हम अपनी धरती के ऋणी हैं.

पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने नई फोटो में फिर छिपाया बेटी मालती का चेहरा, करीना कपूर ने किया ये कमेंट

हम सभी एक न्यायपूर्ण, सुरक्षित और स्वस्थ दुनिया के हकदार हैं. उन्होंने कहा कि आज की कार्रवाई महत्वाकांक्षा और उम्मीद के बारे में है. यह इस बारे में है कि हमें एसडीजी को साकार करने के लिए मिलकर क्या करना चाहिए. उन्होंने कहा कि एसडीजी मोमेंट सतत विकास लक्ष्यों पर का वार्षिक आकलन करने का मौका होता है. यह तब हो रहा है जब दुनिया एक गहन जीवन-यापन संकट का सामना कर रही है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.