ETV Bharat / bharat

President ने MP में लागू किया PESA एक्ट, आदिवासियों को मिलेगा जल-जंगल-जमीन का हक

author img

By

Published : Nov 15, 2022, 9:17 PM IST

president tribute to birsa munda
एमपी दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज एमपी दौरे पर हैं(president visit mp). राष्ट्रपति जबलपुर पहुंची, जहां सीएम और राज्यपाल ने उनका स्वागत किया. वहीं जबलपुर से शहडोल पहुंची राष्ट्रपति ने पेसा एक्ट लागू किया (president murmu implement pesa act in mp). सीएम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग लालच, छल-कपट से आदिवासी बेटियों से शादी कर लेते हैं, उसके नाम से जमीन खरीद लेते हैं, लेकिन अब ये नहीं होगा.

शहडोल। बिरसा मुंडा के जयंती अवसर पर शहडोल जिले में गौरव दिवस का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम की खास बात ये थी की मुख्य अतिथि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रहीं, जो कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहडोल पहुंची थीं. जहां उन्होंने आधिकारिक रूप से पेसा एक्ट का लागू किया (president murmu implement pesa act in mp). वहीं राष्ट्रपति मुर्मू ने कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित भी किया.

  • राष्ट्रपति के रूप में ,मध्यप्रदेश की अपनी पहली यात्रा में, मुझे इतनी बड़ी संख्या में यहां उपस्थित भाई-बहनों के बीच आकर, बहुत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। pic.twitter.com/qadSA76TU9

    — President of India (@rashtrapatibhvn) November 15, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

राष्ट्रपति ने दी बधाई: शहडोल में सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में ये मेरी मध्यप्रदेश की पहली यात्रा है. राष्ट्रपति ने जनजातीय गौरव दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा की जयंती पर उनके दर्शन करके मैं खुद को धन्य महसूस कर रही हूं. इतनी बड़ी संख्या में मौजूद भाई-बहनों के बीच आकर बहुत खुश हूं. हमारे देश में जनजातीय आबादी की संख्या दस करोड़ है. डेढ़ करोड़ से ज्यादा आबादी मध्यप्रदेश में है. राषट्रपति ने कहा कि जनजातीय समुदाय के विद्यार्थियों को आज सम्मानित किया गया है, उन्हें देखकर उम्मीद करती हूं कि आने वाला समय और अधिक उज्ज्वल होगा. राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा- पेसा एक्ट लागू हो जाने से ग्राम सभा अब बहुत अधिक शक्तिशाली हो गई है.

  • हमारे देश में जनजातीय समुदाय की कुल आबादी लगभग दस करोड़ है। इसमें डेढ़ करोड़ से अधिक की आबादी मध्य प्रदेश में है, जो किसी भी राज्य में जनजातियों की सबसे बड़ी आबादी है। इसलिए मध्य प्रदेश के इस क्षेत्र में जनजातीय समागम का आयोजन सर्वथा प्रासंगिक है। pic.twitter.com/0L55D0C9XH

    — President of India (@rashtrapatibhvn) November 15, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

सीएम ने कहा एमपी की धरती पर धर्मांतरण का कुचक्र नहीं चलेगा: वहीं सीएम शिवराज ने कहा (cm addressed sabha in shadol) कि पेसा एक्ट किसी के खिलाफ नहीं है. सामाजिक समरसता के साथ ये कानून लागू किया गया है. सीएम ने कहा कि जो लोग लालच, छल-कपट से आदिवासी बेटियों से शादी कर लेते हैं, उसके नाम से जमीन खरीद लेते हैं, लेकिन अब ये नहीं होगा. मध्यप्रदेश की धरती पर धर्मांतरण का कुचक्र नहीं होने देंगे. सीएम ने कहा कि छल-कपट कर बेटी से शादी कर जमीन हड़पने का काम मध्यप्रदेश की धरती पर अब नहीं होगा. ऐसा होने पर ग्रामसभा उस जमीन को वापस करवाएगी.

president tribute to birsa munda
एमपी दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
president tribute to birsa munda
एमपी दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू आज आदिवासियों को देंगी सौगात, लागू होगा पेसा एक्ट, जानें क्या है इसमें मिलने वाली सुविधाएं

जबलपुर एयरपोर्ट पर सीएम और राज्यपाल ने किया स्वागत: बता दें जनजातीय गौरव समारोह के मंच पर राष्ट्रपति का पारंपरिक मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया. आदिवासी कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य किया. इस दौरान राष्ट्रपति ने स्वास्थ्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया (cm governor welcomed president in jabalpur). राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शहडोल में कार्यक्रम स्थल पर 'एक जिला एक उत्पाद' योजना के तहत लगाए गए स्टॉल्स भी देखे. प्रेसिडेंट पहले जबलपुर एयरपोर्ट आईं, फिर वहां से शहडोल पहुंची. जबलपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया.

कार्यक्रम में ये भी हैं शामिल: आदिवासी जिला शहडोल में आयोजित हो रहे, जनजातीय गौरव दिवस के इस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा, केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश की जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह मांडवे, वन मंत्री कुं. विजय शाह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह और पशुपालन एवं सामाजिक न्याय मंत्री प्रेमसिंह पटेल भी उपस्थित हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.