ETV Bharat / bharat

Jan Jatiya Gaurav Divas 2022: भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर माननीयों का आगमन, धरती आबा को करेंगे नमन

author img

By

Published : Nov 15, 2022, 9:09 AM IST

झारखंड स्थापना दिवस और जनजातीय गौरव दिवस (Jan Jatiya Gaurav Divas 2022) के मौके पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड दौरे पर आ रही हैं (President Draupadi Murmu visit to Jharkhand). उनकी आगवानी राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे.

President draupadi murmu visit to Jharkhand
President draupadi murmu visit to Jharkhand

रांची: आज झारखंड स्थापना दिवस है. आज ही के दिन भगवान बिरसा की जयंती के मौके पर साल 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड एक अलग राज्य बना. इस दिन को जनजातीय गौरव दिवस (Jan Jatiya Gaurav Divas 2022) के रूप में भी मनाया जाता है. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) आज भगवान बिरसा की जन्मस्थली खूंटी स्थित उलिहातू में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी. राष्ट्रपति करीब 2 घंटे तक झारखंड में रहेंगी.

ये भी पढ़ें- झारखंड स्थापना दिवस 2022: सज धजकर तैयार हुआ मोरहाबादी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शेड्यूल: सुबह 8:20 पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एयरफोर्स के विशेष विमान से दिल्ली से रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी. एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर के बाद 8:30 बजे एयरफोर्स के MI-17 चौपर से उड़ान भरकर सुबह 8:50 बजे उलीहातू पहुंचेंगी. सुबह 9:05 से लेकर 9:35 तक भगवान बिरसा मुंडा के गांव में रहेंगी. वहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी. इसके बाद 10:10 बजे रांची एयरपोर्ट लौटकर 10:15 बजे जबलपुर के लिए रवाना हो जाएंगी. जबलपुर पहुंचने के बाद 1:45 से लेकर 3:00 बजे तक जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर आयोजित जनजातीय समागम में शिरकत करेंगी.

राज्यपाल रमेश बैस का शेड्यूल: (Governor Ramesh Bais) राज्य स्थापना दिवस के मौके पर सुबह 7:50 बजे कोकर स्थित भगवान बिरसा के समाधि स्थल पर पहुंचेंगे. यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 8:15 बजे बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. इसके बाद 8:30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. फिर एयरपोर्ट से खूंटी के उलिहातू स्थित भगवान बिरसा मुंडा के गांव जाएंगे. खूंटी से लौटने और रांची एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति को विदाई देने के बाद राजभवन लौट जाएंगे. इसके बाद राज्यपाल रमेश बैस दोपहर 12:30 बजे राजभवन से मोराबादी में होने वाले राज्य स्थापना दिवस 2022 (Jharkhand Foundation Day 2022) कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का शेड्यूल: राज्य स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) सुबह 7:45 बजे कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर आएंगे. इसके बाद 8:10 बजे बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. यहां से निकलकर 8:30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. एयरपोर्ट से उलिहातू स्थित भगवान बिरसा मुंडा के पैतृक गांव में जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. खूंटी से रांची लौटने के बाद कांके स्थित अपने आवास के लिए रवाना हो जाएंगे. इसके बाद दोपहर 12:20 बजे मोराबादी में आयोजित राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचेंगे. स्थापना दिवस समारोह में शिरकत करने के बाद दोपहर 2:05 पर आवास लौटेंगे. शाम को 5:00 बजे राज्य स्थापना दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मोरहाबादी पहुंचेंगे. यहां करीब 1 घंटा बिताने के बाद शाम 6:00 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने आवास के लिए रवाना हो जाएंगे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.