ETV Bharat / bharat

टोक्यो के पदकवीरों का सम्मान, नीरज चोपड़ा बोले- यह मेरा नहीं, पूरे देश का मेडल है

author img

By

Published : Aug 9, 2021, 4:36 PM IST

Updated : Aug 9, 2021, 9:24 PM IST

चैपिंयंस को सलाम
चैपिंयंस को सलाम

21:19 August 09

ये मेरा नहीं, पूरे देश का मेडल : नीरज चोपड़ा

  • #WATCH | This gold medal is not only mine but also belongs to India. I didn't eat&sleep well after winning gold medal... Competition was very tough at #Olympics. After qualification, I realised this is the best opportunity of my life& I'll not lose it: Gold medalist Neeraj Chopra pic.twitter.com/NzQVFqvjLx

    — ANI (@ANI) August 9, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

'खेलों के महाकुंभ' में इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा ने कहा कि 'ये मेरा नहीं, पूरे देश का मेडल है'. उन्होंने कहा कि स्वर्ण पदक जीतने के बाद मैंने न ठीक से खाना खाया और न ही सोया. ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा बहुत कठिन थी. क्वालीफाई करने के बाद मुझे एहसास हुआ कि यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा मौका है और मैं इसे नहीं गंवाऊंगा. 

20:44 August 09

हॉकी टीम का शानदार प्रयास : ग्राहम रीड

  • It's culmination of 4-5 years of hard work by a lot of people. What you saw is a team that is mentally strong & always willing to fight for anything. I think that was a fantastic effort: Indian men's hockey team chief coach Graham Reid on the team winning bronze medal in Olympics pic.twitter.com/WxKUkRvpA3

    — ANI (@ANI) August 9, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा कि यह बहुत सारे लोगों द्वारा 4-5 साल की कड़ी मेहनत की परिणति है. आपने जो देखा वह एक ऐसी टीम है जो मानसिक रूप से मजबूत है और हमेशा किसी भी चीज के लिए लड़ने को तैयार रहती है. मुझे लगता है कि यह एक शानदार प्रयास था.  

20:37 August 09

मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया : बजरंग पूनिया

  • I played the last bout (bronze medal clash at Tokyo Olympics) without a knee cap (despite injury). I thought if I suffered an injury in my knee, I would take rest. I thought that bout could change my life so I gave my best: Olympics bronze medalist wrestler Bajrang Punia in Delhi pic.twitter.com/64NPPcjg2S

    — ANI (@ANI) August 9, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया सम्मान समारोह के दौरान कहा कि, मैंने आखिरी मुकाबला (टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक) बिना नी कैप के (चोट के बावजूद) खेला. मैंने सोचा कि अगर मेरे घुटने में चोट लग गई तो मैं आराम करूंगा. मैंने सोचा था कि मुकाबला मेरी जिंदगी बदल सकता है, इसलिए मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया.  

20:28 August 09

नीरज चोपड़ा का सम्मान

  • Delhi: Union Sports Minister Anurag Thakur, MoS Sports Nisith Pramanik and Law Minister & former Sports Minister Kiren Rijiju felicitate gold medal-winning javelin thrower Neeraj Chopra. #Olympics pic.twitter.com/7qg4WXWeLu

    — ANI (@ANI) August 9, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक और कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को सम्मानित किया. 

20:25 August 09

पहलवान रवि दहिया का हुआ सम्मान

  • #Tokyo2020 silver medalist wrestler Ravi Dahiya felicitated by Union Sports Minister Anurag Thakur, MoS Sports Nisith Pramanik, and Law Minister Kiren Rijiju at a ceremony in Delhi pic.twitter.com/TStdnG0Vxd

    — ANI (@ANI) August 9, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक और कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने सम्मानित किया. 

20:21 August 09

हॉकी टीम का हुआ सम्मान

  • Delhi: Union Sports Minister Anurag Thakur, MoS Sports Nisith Pramanik and Law Minister & former Sports Minister Kiren Rijiju felicitate the bronze medal-winning men's hockey team. #Olympics pic.twitter.com/kd2OkEsee7

    — ANI (@ANI) August 9, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

भारतीय पुरुष हॉकी टीम की तरह ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी अपने प्रदर्शन से न सिर्फ सबकी वाहवाही लूटी. हालांकि भारतीय महिला टीम इस बार टोक्यो ओलंपिक में कोई मेडल नहीं जीत पाई, लेकिन प्रदर्शन से भारतीय हॉकी महिला टीम ने सबका दिल जीत लिया. पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों का खेल मंत्री ठाकुर और किरेन रिजिजू ने सम्मान किया.  

20:19 August 09

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुक्केबाज लवलिना को सम्मानित किया

  • Union Sports Minister Anurag Thakur, MoS Sports Nisith Pramanik, and Law Minister Kiren Rijiju felicitate #Bronze medalist boxer Lovlina Borgohain and Indian women's boxing team head coach Raffaele Bergamasco, in Delhi pic.twitter.com/iEAi8PTAwt

    — ANI (@ANI) August 9, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

भारतीय मुक्केबाज लवलिना बोरगोहेन को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सम्मानित किया. लवलिना बोरगोहेन ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था. इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और केंद्रीय राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणित भी मौजूद थे. 

20:03 August 09

सम्मान समारोह में बोले खेल मंत्री अनुराग ठाकुर

  • From Neeraj Chopra, Bajrang Punia, Lovlina to others, all our athletes represent a new India. They are 'New Heroes of a 'New India'... We will ensure that all possible (sports) facilities are arranged from our end: Union Sports Minister Anurag Thakur pic.twitter.com/eNEhjBqjPf

    — ANI (@ANI) August 9, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

सभी देशवासियों की तरफ से पदक विजेताओं का स्वागत. सभी देशवासियों को पदक विजेताओं पर गर्व है. पीएम मोदी ने लगातार खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया है. 135 करोड़ देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा हो गया. अगले ओलंपिक में और बेहतर प्रदर्शन होगा. सरकार की ओर से किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आएगी. इस ओलंपिक में पहली बार बहुत कुछ नया हुआ है. न्यू इंडिया के पदक विजेता न्यू हीरो हैं.  

19:55 August 09

पहलवान बजरंग पूनिया का हुआ सम्मान

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया का खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने सम्मानित किया. 

19:44 August 09

नीरज और रवि दहिया कुछ इस तरह मिले

  • Delhi: Gold medalist javelin thrower Neeraj Chopra and silver medal-winning wrestler Ravi Dahiya share a fist bump at the felicitation ceremony for #Olympics medal winners. pic.twitter.com/j0aWmELlBw

    — ANI (@ANI) August 9, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

अशोका होटल में सम्मान समारोह के दौरान ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया ने एक दूसरे को चियरअप किया. 

19:19 August 09

महिला हॉकी की टीम ने केक काट मनाया जश्न

भारतीय महिला हॉकी टीम अशोका होटल पहुंच गई है. महिला हॉकी टीम ने होटल पहुंचकर केक काटा.  

18:53 August 09

जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के स्वागत में उमड़ी भीड़

ओलंपिक विजेताओं का जोरदार स्वागत

टोक्यो ओलंपिक (tokyo olympic) में पदक विजेता खिलाड़ियों की टीम भारत लौट (Indian Olympic Team welcome) आई है. वहीं गोल्ड मेडल जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (neeraj chopra welcome) के स्वागत के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. उनके लिए एयरपोर्ट से कार तक जाना भी बेहद मुश्किल हो गया.

टोक्यो ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर भारतीय खिलाड़ी आज स्वदेश वापस लौट रहे हैं. प्रदर्शन के आधार पर बात की जाए तो टोक्यो ओलंपिक अब तक का सबसे सफल ओलंपिक भारत के नजरिए से रहा है. भारत ने इस बार के टोक्यो ओलंपिक में एक स्वर्ण दो रजत और चार कांस्य पदक अपने नाम किए हैं. अब भारतीय खिलाड़ी ओलंपिक से अशोका होटल पहुंच रहे हैं.

खासतौर पर जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने भारत के लिए गोल्ड जीतकर न सिर्फ देश का नाम और रोशन किया है, बल्कि भारत की पुरुष हॉकी टीम ने भी पिछले 41 साल से ओलंपिक में मेडल न आने का जो सूखा था उसे भी समाप्त कर इस बार हॉकी के अंदर कांस्य पदक अपने नाम किया है.

18:06 August 09

ओलंपिक विजेताओं का जोरदार स्वागत

ओलंपिक विजेताओं का जोरदार स्वागत.

16:31 August 09

सभी खिलाड़ी आज नई दिल्ली पहुंच गए.

चैपिंयंस को सलाम
चैपिंयंस को सलाम

हैदराबाद : टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने के बाद टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी आज नई दिल्ली पहुंच गए. राजधानी में सोमवार को सातों मेडलिस्ट समेत अन्य खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया. शाम 6.30 बजे दिल्ली के अशोका होटल में एक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया है.  

आपको बता दें कि कोरोना संकट काल में हुए टोक्यो ओलंपिक में भारत ने इतिहास रचा है. इस बार भारत के नाम कुल 7 मेडल हुए हैं, जो अभी तक किसी भी ओलंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इनमें एक गोल्ड मेडल, दो सिल्वर मेडल और चार ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल है.

खिलाड़ियों का हुआ जोरदार स्वागत

स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा का भव्य स्वागत किया गया. बजरंग पूनिया, दीपक पुनिया, लवलीना बोरगोहेन, रवि दहिया का भी स्वागत किया गया. टोक्यो से वतन लौटने वालों में गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया, रवि दहिया, पुरुष हॉकी टीम के अलावा कई अन्य खिलाड़ी शामिल हैं. पदक विजेता एयरपोर्ट से दिल्ली स्थित अशोका होटल जाएंगे, जहां उन्हें एक कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए खिलाड़ियों से रूबरू होंगे.   

भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी में पिछले 41 साल से ओलंपिक खेलों के अंदर भारत को कोई मेडल नहीं मिला था. ओलंपिक में भारत ने आखिरी बार सन 1980 के मॉस्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था, जो भारत का ओलंपिक में हॉकी के अंदर आखिरी मेडल था. अब 41 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत ने हॉकी में कांस्य पदक अपने नाम किया है. इस बार टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम ने न सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया बल्कि विपक्षी टीमों को भी अपने प्रदर्शन से चौंका दिया.

भारतीय पुरुष हॉकी टीम की तरह ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी अपने प्रदर्शन से न सिर्फ सबकी वाहवाही लूटी, बल्कि विपक्षियों को भी लोहे के चने चबाने पर मजबूर कर दिया. हालांकि भारतीय महिला टीम इस बार टोक्यो ओलंपिक में कोई मेडल नहीं जीत पाई, लेकिन प्रदर्शन से भारतीय हॉकी महिला टीम ने सबका दिल जीत लिया. महिला हॉकी टीम ने अपने प्रदर्शन से यह संदेश भी दिया कि आने वाले पेरिस ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम मेडल की प्रबल दावेदार होंगी.  

बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद अब आखिरकार भारतीय खिलाड़ी स्वदेश लौट रहे हैं. आज अशोका होटल के अंदर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के द्वारा हॉकी के अंदर शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय पुरुष हॉकी टीम और महिला टीम को सम्मानित किया जाएगा.

Last Updated :Aug 9, 2021, 9:24 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.