ETV Bharat / bharat

shiv shakti: चंद्रयान-3 लैंडिंग पॉइंट का नाम 'शिव शक्ति' रखने पर कोई विवाद नहीं: इसरो चीफ

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Aug 27, 2023, 8:28 PM IST

Updated : Aug 27, 2023, 9:07 PM IST

चंद्रयान 3 के लैंडिंग पॉइंट को 'शिव शक्ति' (shiv shakti) नाम दिया गया है. इसे लेकर हो रही सियासत के बीच इसरो चीफ का बयान सामने आया है. इसरो चीफ सोमनाथ ने कहा कि लैंडिंग पॉइंट का नाम शिव शक्ति रखे जाने पर कोई विवाद की कोई गुंजाइश नहीं है.

ISRO chairman S Somanath
इसरो चीफ

तिरुवनंतपुरम: इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि चंद्रमा पर भारत के चंद्रयान-3 लैंडिंग पॉइंट का नाम शिव शक्ति (shiv shakti) रखे जाने पर कोई विवाद की गुंजाइश नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि देश को जगह का नाम रखने का अधिकार है.

  • On Chandrayaan-3 touchdown point to be called 'Shiva Shakti', ISRO Chairman S Somanath says, "PM narrated the meaning of it in a manner that suits all of us. I think there is nothing wrong with that. And also he gave the next name to Tiranga and both are Indian-sounding names.… pic.twitter.com/CsZ2aK5FEe

    — ANI (@ANI) August 27, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

iSRO अध्यक्ष ने रविवार को श्री पौर्णमिकवु मंदिर तिरुवनंतपुरम में पूजा करने के बाद मीडिया से ये बात कही. उन्होंने यह भी कहा कि विज्ञान और विश्वास दो अलग-अलग चीजें हैं और दोनों को मिलाने की कोई जरूरत नहीं है.

  • #WATCH | On his visit to Pournamikavu, Bhadrakali Temple in Thiruvananthapuram, ISRO Chairman S Somanath says, "I am an explorer. I explore the Moon. I explore the inner space. So it's a part of the journey of my life to explore both science and spirituality. So I visit many… pic.twitter.com/QkZZAdDyX3

    — ANI (@ANI) August 27, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

मंदिरा जाने को लेकर इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि 'यह विज्ञान और आध्यात्मिकता दोनों का पता लगाने के लिए मेरे जीवन की यात्रा का एक हिस्सा है. इसलिए मैं कई मंदिरों में जाता हूं और मैंने कई धर्मग्रंथ पढ़े हैं. इस ब्रह्मांड में अपने अस्तित्व और अपनी यात्रा का अर्थ खोजने का प्रयास करें.'

लैंडिंग पॉइंट का नाम शिव शक्ति (shiv shakti) रखे जाने पर कहा कि कई अन्य देशों ने चंद्रमा पर अपना नाम रखा था और यह हमेशा संबंधित राष्ट्र का विशेषाधिकार रहा है.

  • Chandrayaan-3 Mission:
    🔍What's new here?

    Pragyan rover roams around Shiv Shakti Point in pursuit of lunar secrets at the South Pole 🌗! pic.twitter.com/1g5gQsgrjM

    — ISRO (@isro) August 26, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपना रोवर उतारने वाला पहला देश है. उन्होंने कहा, सतह पर्वतों और घाटियों के कारण बहुत पेचीदा है. यहां तक कि गणना में थोड़ी सी भी त्रुटि भी मिशन को फेल कर सकती थी.

सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान से भेजी गई तस्वीरों में स्पष्टता की कमी है क्योंकि वातावरण और सूरज की रोशनी की कमी के कारण चंद्रमा पर छाया अधिक गहरी है. उन्होंने कहा कि रोवर द्वारा ली गई तस्वीरों को इसरो स्टेशनों तक पहुंचने में समय लगेगा. उन्होंने कहा कि इसरो ने इसके लिए अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के ग्राउंड स्टेशनों का सहयोग मांगा है.

उन्होंने यह भी कहा कि, सोलर मिशन तैयार है और लॉन्च की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी.

गौरतलब है कि पीएम शनिवार को इसरो पहुंचे थे, जिस दौरान उन्होंने घोषणा की थी कि चंद्रयान-3 मिशन के लैंडिंग पॉइंट को 'शिव शक्ति पॉइंट' के नाम से जाना जाएगा. इसके बाद से सियासत तेज हो गई थी.

ये भी पढ़ें

(एक्स्ट्रा इनपुट एजेंसी)

Last Updated : Aug 27, 2023, 9:07 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.