ETV Bharat / bharat

Opposition Unity : नीतीश और राहुल की मुलाकात, बोले - विपक्षी एकता की हो गई शुरुआत

author img

By

Published : Apr 12, 2023, 3:06 PM IST

Updated : Apr 12, 2023, 5:23 PM IST

rahul , nitish
राहुल गांधी, नीतीश कुमार

विपक्ष को एकजुट करने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की. इस पर खड़गे ने कहा कि हमने तय किया है कि सभी पार्टियां एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगी. बैठक में सीएम नीतीश कुमार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अपने विचार व्यक्त किए.

नई दिल्ली : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी एकजुटता के प्रयास के तहत बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. माना जा रहा है कि खड़गे के आवास पर हुई इस बैठक में देश के मौजूदा राजनीतिक हालात और अगले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी दलों को एकजुट करने के संदर्भ में चर्चा की गई. बैठक के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमने यहां ऐतिहासिक बैठक की है. उन्होंने कहा कि आज बहुत से मुद्दों पर चर्चा हुई है. हमने तय किया कि सभी पार्टियां एकजुट और एक होकर आगे के चुनाव लड़ेंगी. हम सभी उसी रास्ते पर आगे चलेंगे.

  • #WATCH हमने यहां ऐतिहासिक बैठक की है। आज बहुत से मुद्दों पर चर्चा हुई है। हमने तय किया कि सभी पार्टियों को एक जुट कर और एक होकर आगे के चुनाव लड़ेंगे। हम सभी उसी रास्ते पर आगे चलेंगे: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, दिल्ली pic.twitter.com/xbTIJFbX1W

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बैठक के बाद ट्वीट करते हुए कहा कि विपक्ष को एक करने में एक बेहद ऐतिहासिक कदम लिया गया है, यह एक प्रक्रिया है. विपक्ष का देश के लिए जो विजन है हम उसे विकसित करेंगे. जितनी भी विपक्षी पार्टी हमारे साथ चलेंगी हम उन्हें साथ लेकर चलेंगे और लोकतंत्र और देश पर जो आक्रमण हो रहा है हम उसके ख़िलाफ एक साथ खड़े होंगे और लड़ेंगे. इसी क्रम में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अभी बात हो गई है. हमने काफी देर चर्चा की है...अधिक से अधिक पार्टियों को पूरे देश में एक जुट करने का प्रयास करना है. हम आगे एक साथ काम करेंगे ये तय हो गया हैं.

  • #WATCH विपक्ष को एक करने में एक बेहद ऐतिहासिक कदम लिया गया है, यह एक प्रक्रिया है। विपक्ष का देश के लिए जो विजन है हम उसे विकसित करेंगे। जितनी भी विपक्षी पार्टी हमारे साथ चलेंगी हम उन्हें साथ लेकर चलेंगे और लोकतंत्र और देश पर जो आक्रमण हो रहा है हम उसके ख़िलाफ एक साथ खड़े होंगे… pic.twitter.com/wuQcJ1ER8I

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
  • #WATCH अभी बात हो गई है। हमने काफी देर चर्चा की है...अधिक से अधिक पार्टियों को पूरे देश में एक जुट करने का प्रयास करना है। हम आगे एक साथ काम करेंगे ये तय हो गया है: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दिल्ली pic.twitter.com/zKxpwUAWRf

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

बैठक में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, जदयू अध्यक्ष ललन सिंह और बिहार सरकार के मंत्री संजय झा भी मौजूद रहे. बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार बुधवार को ही विपक्ष के कई और नेताओं से मिल सकते हैं. नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को एकजुट करने की तैयारी में लगे हैं. इससे पहले नीतीश कुमार ने फरवरी महीने में इस बात पर जोर दिया था कि यदि कांग्रेस के अलावा अन्य सभी विपक्षी दल एकजुट होकर चुनाव लड़ते हैं तो भाजपा 100 सीटों से कम पर पर ही जीत हासिल कर सकेगी.

  • #WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और JD(U)अध्यक्ष ललन सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर उनसे मुलाकात की। pic.twitter.com/SREOWKJKnK

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
  • विचारधारा की इस लड़ाई में, विपक्ष की एकता की ओर आज एक ऐतिहासिक कदम लिया गया है।

    साथ खड़े हैं, साथ लड़ेंगे - भारत के लिए! pic.twitter.com/xoStUuiqyL

    — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 12, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

ये भी पढ़ें - Mission 2024: मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ नीतीश कुमार की मुलाकात, तेजस्वी भी मौजूद

Last Updated :Apr 12, 2023, 5:23 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.