ETV Bharat / bharat

Chhattisgarh Ramayan Mahotsav: सोशल मीडिया ट्रेंडिंग में टाॅप पर राष्ट्रीय रामायण महोत्सव

author img

By

Published : Jun 1, 2023, 7:43 PM IST

Ramayana Festival trending on social media
टाॅप ट्रेंड में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव

रायगढ़ में गुरुनार को तीन दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की शुरुआत धूमधाम से हुई. अलग अलग राज्यों की रामयण टीम के साथ ही कंबोडिया और इंडोनेशिया की टीम भी छत्तीसगढ़ पहुंची हुई है. पहले बार सरकार स्तर पर हो रहे इस भव्य आयोजन में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई है. यही कारण है कि कार्यक्रम की शुरुआत होते ही सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय रामायण महोत्सव ट्रेंड करने लगा.

रायपुर: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में गुरुवार को सीएम भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया. देशभर की रामायण मंडलियों के अलावा विदेशी धरती से भी प्रभुराम के गुणगान को भक्तों की मंडली पहुंची है. राष्ट्रीय रामायण महोत्सव से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लोग जुड़ रहें है. दिनभर सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय रामायण महोत्सव छाया रहा.

रामायण महोत्सव शीर्ष पर काबिज: विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव नंबर-1 पर ट्रेंड करता रहा. सोशल मीडिया पर लोगों ने राज्य सरकार की ओर से राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन कराने की पहल को खूब सराहा.

कंबोडिया और इंडोनेशिया के रामायण दल हैं आकर्षण: छत्तीसगढ़ में पहली बार ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ का आयोजन हो रहा है. रायगढ़ के रामलीला मैदान में यह महोत्सव 1 से 3 जून तक चलेगा. इस राष्ट्रीय महोत्सव में देश के 12 राज्यों सहित कंबोडिया और इंडोनेशिया के रामायण दलों भी रामकथा पर भक्तिपूर्ण प्रस्तुति देंगे. रामायण दलों की प्रस्तुति में सर्वव्यापी भगवान श्रीराम की कथा के विविधतापूर्ण राष्ट्रीय और वैश्विक स्वरूपों की झलक दिखेगी.

Chhattisgarh Ramayan Mahotsav: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव शुरू
Raipur News : रामायण का अरण्य कांड और छत्तीसगढ़ से नाता
National Ramayana Festival: रायगढ़ पुलिस ने जारी की गाइडलाइन, जानिए कहां की गई है पार्किंग व्यवस्था

भजन संध्या से राममय हुआ छत्तीसगढ़: रामायण के अरण्य काण्ड पर आधारित रामायण दलों की प्रतियोगिता शुरू हो चुकी है. महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त कलाकार भजन संध्या में अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगे. रामलीला मैदान में तीन दिनों तक रामकथा की अविरल धारा प्रवाहित होगी. इस राष्ट्रीय महोत्सव में केरल, कर्नाटक, ओडिशा, असम, गोवा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखण्ड, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के रामायण दल अपनी प्रस्तुति देंगे. राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के अंतिम दिन हिंदी के ख्यात कवि कुमार विश्वास अपनी विशेष प्रस्तुति ‘अपने-अपने राम म्युजिक नाइट’ से भगवान श्रीराम की महिमा का बखान करेंगे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.