ETV Bharat / bharat

महाराष्ट्र : उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी पर टिप्पणी करने वाली महिला गिरफ्तार

author img

By

Published : Sep 13, 2022, 3:13 PM IST

Updated : Sep 13, 2022, 5:15 PM IST

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस पर टिप्पणी करने वाली एक महिला को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसने फेसबुक पर उनके खिलाफ कुछ टिप्पणी की थी. गिरफ्तारी ठाणे से की गई है. पुलिस ने बताया कि महिला ने फेसबुक पर अपनी फेक पहचान बना रखी थी. 15 सितंबर तक उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

amruta fadnavis
अमृता फडणवीस

मुंबई : महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस पर सोशल मीडिया में टिप्पणी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. अदालत ने उसे दो दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है. 15 सितंबर को उसे फिर से पुलिस के सामने पेश किया जाएगा.

  • Maharashtra Cyber arrested a woman from Thane for making derogatory remarks against Dy CM Devendra Fadnavis' wife Amruta Fadnavis on FB. FIR registered u/s of IPC & IT Act. The woman had used a fake profile to hide her identity. She has been sent to Police custody till 15th Sept.

    — ANI (@ANI) September 13, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

इस मामले की शिकायत पल्लवी सप्रे ने की है. उन्होंने कहा कि इस महिला ने सात सितंबर को अपमानजनक टिप्पणियां की थीं. महिला के खिलाफ मानहानि और पहचान छिपाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने यह भी बताया कि महिला ने फेसबुक पर अपनी फेक पहचान बना रखी थी.

महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि फेसबुक ने 2021 में अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने के लिए महिला के खाते को निलंबित कर दिया था. इसके बाद इस महिला ने गणेश कपूर के नाम पर एक नकली अकाउंट बना लिया.

ये भी पढ़ें : महाराष्ट्र दौरे पर अनुराग ठाकुर, बैडमिंटन खेल बढ़ाया खिलाड़ियों का हौंसला

Last Updated : Sep 13, 2022, 5:15 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.