ETV Bharat / bharat

कश्मीर के बडगाम, बांदीपोरा, गांदरबल में मौसम की सबसे ठंडी रात रही

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Dec 29, 2023, 1:25 PM IST

Coldest Night Of Season : कश्मीर के बडगाम, बांदीपोरा और गांदरबल में तापमान शून्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही. जम्मू प्रांत में जहां तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर था, वहीं बनिहाल में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Coldest Night Of Season
Coldest Night Of Season

श्रीनगर: शुक्रवार को घाटी में तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे बना रहा. राज्य के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाया रहा. श्रीनगर में तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि बडगाम, गांदरबल और बांदीपोरा में इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही.

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य कश्मीर के बडगाम और गांदरबल और उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरुवार की रात सबसे ठंडी रही और तापमान शून्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा. अनंतनाग जिले में तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, शोपियां में शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे, पुलवामा में शून्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और पहलगाम में शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. कोकरनाग और गुलमर्ग में तापमान क्रमश: शून्य से 2.6 और शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

काजीगुंड में तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कुपवाड़ा और कुलगाम में तापमान क्रमश: शून्य से 4.0 और शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. इसी तरह, बारामूला शून्य से 5.7 डिग्री नीचे तापमान पर कांप रहा था. इस बीच, जम्मू प्रांत के अधिकांश हिस्सों में तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर रहा. जम्मू प्रांत में सबसे कम तापमान बनिहाल में दर्ज किया गया, जहां पारा शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया.

मौसम विभाग के मुताबिक, शीतकालीन राजधानी जम्मू में कल रात न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 7.8 डिग्री सेल्सियस, कठुआ में 9.4 डिग्री सेल्सियस और बटोटे में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बनिहाल के बाद जम्मू प्रांत में सबसे ठंडी रात भद्रवाह में महसूस की गई, जहां रात का तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

उधमपुर, रामबन, रियासी और सांबा में क्रमश: 6.2, 2.9, 7.0 और 8.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इस बीच, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में लेह में तापमान शून्य से 10.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, कारगिल में शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और द्रास में शून्य से 13.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.