ETV Bharat / bharat

क्वीन एलिजाबेथ II को वेस्टमिंस्टर हॉल में द्रौपदी मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि

author img

By

Published : Sep 18, 2022, 7:55 PM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लंदन के लैंकेस्टर हाउस पहुंच कर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की स्मृति में शोक पुस्तक पर हस्ताक्षर किए. इस बात की जानकारी भारत के राष्ट्रपति के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके दी गई.

नई दिल्ली : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लंदन के वेस्टमिंस्टर हॉल का दौरा किया, जहां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार के लिए रखा गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी और भारत वासियों की ओर से महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित (Tribute to Queen Elizabeth II) की. इसके पहले शनिवार को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन के रवाना हुईं थीं.

  • President Droupadi Murmu visited Westminster Hall London where the body of Queen Elizabeth II is lying in state. The President offered tributes to the departed soul on her own behalf and on behalf of the people of India.

    (Source: Reuters) pic.twitter.com/289d5mfi3z

    — ANI (@ANI) September 18, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लंदन के लैंकेस्टर हाउस पहुंच कर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की स्मृति में शोक पुस्तक पर हस्ताक्षर किए. इस बात की जानकारी भारत के राष्ट्रपति के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके दी गई.

  • President Droupadi Murmu signed the Condolence Book in the memory of Her Majesty the Queen Elizabeth II at Lancaster House, London. pic.twitter.com/19udV2yt0z

    — President of India (@rashtrapatibhvn) September 18, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

द्रौपदी मुर्मू के लंदन पहुंचने की जानकारी उनके ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से दी गई थी. लंदन एयरपोर्ट पर उनकी फोटो के साथ ट्वीट में बताया गया कि वो महारानी एलिजाबेथ के निधन पर भारत की ओर से संवेदना व्यक्त करेंगी और उनके अंतिम संस्कार में शामिल होंगी. बता दें, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को वेस्टमिंस्टर एब्बे में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.

गौरतलब है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में दुनिया के सैकड़ों राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन भी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. 19 सितंबर को ब्रिटेन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसके लिए वहां पर उस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.