ETV Bharat / bharat

Rajasthan: कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, राहुल-प्रियंका, गहलोत-पायलट समेत 40 नाम हैं शामिल

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Nov 6, 2023, 9:42 PM IST

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है. इनमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित 40 नाम शामिल हैं.

Star campaigners List for Rajasthan
Star campaigners List for Rajasthan

जयपुर. राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से सोमवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई. इस सूची में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के 40 नेताओं के नाम शुमार हैं.

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ-साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नाम शामिल हैं. कांग्रेस की इस सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और डॉक्टर सीपी जोशी सहित 40 स्टार नेताओं के नाम शामिल हैं.

पढ़ें. Rajasthan assembly Election 2023 : पांच साल में CM गहलोत की संपत्ति दोगुनी, चार मामले भी हुए दर्ज

इनके दायित्व पर रहेगा फोकस : कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में पार्टी ने तजुर्बेकार नेताओं के साथ-साथ युवाओं को भी शामिल किया है. राजस्थान के प्रचारकों की इस लिस्ट में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रमुख हैं. इसके अलावा पार्टी ने राज बब्बर को भी प्रचार का जिम्मा सौंपा है. पार्टी की ओर से प्रचार करने वाले अल्पसंख्यक चेहरों में तारीक अनवर, शकील अहमद खान शामिल है. इन नेताओं में युवा चेहरे के रूप में कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी शामिल होंगे, जबकि प्रदेश प्रभारी के साथ-साथ तीनों सह प्रभारी भी राजस्थान में प्रचार का दायित्व संभालेंगे.

स्टार प्रचारकों की लिस्ट

  1. मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस अध्यक्ष
  2. सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष
  3. राहुल गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष
  4. प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय महासचिव
  5. अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री
  6. के. सी. वेणुगोपाल, संगठन महामंत्री
  7. सुखजिंदर रंधावा, राजस्थान प्रभारी
  8. सचिन पायलट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
  9. गोविंद डोटासरा, प्रदेश अध्यक्ष
  10. डॉ. सीपी जोशी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
  11. राज बब्बर
  12. हरीश चौधरी
  13. भूपिंदर सिंह हुड्डा
  14. मुकुल वासनिक
  15. तारीक अनवर
  16. जितेंद्र सिंह
  17. मधुसुदन मिस्त्री
  18. शशि थरूर
  19. गौरव गोगोई
  20. सुखविंदर सिंह सुक्खू
  21. मोहन प्रकाश
  22. प्रताप सिंह बाजवा
  23. चरंजीत सिंह चन्नी
  24. शक्ति सिंह गोहिल
  25. शकील अहमद खान
  26. कन्हैया कुमार
  27. पवन खेड़ा
  28. महेंद्र सिंह मालवीया
  29. गोविंद राम मेघवाल
  30. काजी निजामुद्दीन
  31. वीरेंद्र सिंह राठौर
  32. अमृता धवन
  33. नीरज डांगी
  34. धीरज गुर्जर
  35. अमरिंदर सिंह राजा
  36. जिग्नेश मेवानी
  37. बी वी श्रीनिवास
  38. नीरज कुंदन
  39. प्रमोद जैन भाया
  40. ममता भूपेश
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.