ETV Bharat / bharat

यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर उत्तराखंड की बेटी ने लहराया तिरंगा

author img

By

Published : Aug 28, 2021, 8:06 PM IST

Updated : Aug 28, 2021, 11:26 PM IST

उत्तरकाशी के बरसाली गांव की 22 वर्षीय अनामिका बिष्ट ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस का सफल आरोहण कर नया कीर्तिमान हासिल किया है. अनामिका माउंट एलब्रुस का सफल आरोहण करने वाली उत्तरकाशी की पहली महिला पर्वतारोही बन गई हैं.

uttarkashi
uttarkashi

उत्तरकाशी : सीमांत जनपद उत्तरकाशी की बेटियां पर्वतारोहण के क्षेत्र में लगातार नया कीर्तिमान हासिल कर रही हैं. इसी कड़ी में बरसाली गांव की 22 वर्षीय अनामिका बिष्ट ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी एलब्रुस (5642 मीटर) का सफल आरोहण किया. अनामिका बिष्ट माउंट एलब्रुस का आरोहण करने वाली टीम की लीडर थी. अनामिका के साथ दो अन्य लोगों ने भी यूरोप की सबसे ऊंची चोटी को फहत किया. वहीं, अनामिका बिष्ट माउंट एलब्रुस का सफल आरोहण करने वाली उत्तरकाशी की पहली महिला पर्वतारोही हैं.

उत्तरकाशी जिला की पर्वतारोही अनामिका बिष्ट ने बताया कि बीती मंगलवार सुबह 10 बजे (यूरोप के समयानुसार) उन्होंने अपनी टीम के साथ यूरोप की सबसे ऊंची चोटी एलब्रुस (5642 मीटर) का सफल आरोहण किया. उनकी टीम में लेफ्टिनेंट कर्नल रोमिल और बेंगलुरु की गायत्री भी शामिल थे. इस दौरान उन्हें वहां पर माइनस 20 डिग्री का तापमान मिला. बिष्ट ने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर उत्तरकाशी से यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत और जिला प्रशासन समेत नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के अधिकारियों में उन्हें इस अभियान के लिए फ्लैग ऑफ किया था.

माउंट एलब्रुस पर अनामिका ने लहराया तिरंगा.

ये भी पढ़ेंः यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर उत्तराखंड की बेटी शीतल ने लहराया तिरंगा

बीते 19 अगस्त को उन्होंने 7 सदस्य टीम के साथ मास्को से अपने अभियान की शुरुआत की. जबकि, 24 अगस्त को अनामिका बिष्ट ने अपनी टीम को लीड कर दो सदस्यों के साथ यह कीर्तिमान हासिल किया. अनामिका ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता अनिल बिष्ट, मां विजयलक्ष्मी बिष्ट और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान को दिया है. बिष्ट ने बताया कि इसके बाद वो अब अर्जेटीना की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकोंगा (6961 मीटर) के आरोहण की तैयारी कर रही हैं.

Last Updated : Aug 28, 2021, 11:26 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.