ETV Bharat / bharat

देश में रही दीपावली की धूम, लोगों ने सैनिकों के सम्मान में जलाए दीये

author img

By

Published : Nov 14, 2020, 7:21 AM IST

Updated : Nov 15, 2020, 6:46 AM IST

देश में दिपावली की धूम
देश में दिपावली की धूम

23:00 November 14

देशभर में आज धूमधाम से दीपावली का पर्व मनाया गया. लोगों ने घर और आंगन में दीप जलाकर पर्व मनाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लोगों ने सीमा पर देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों के सम्मान में दीप जलाए.     

22:33 November 14

india celebrates diwali
अनिल देशमुख ने सैनिकों के साथ मनाई दीपावली

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने गढ़चिरौली जिले में महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए तैनात जवानों के साथ दीपावली मनाई. 

22:13 November 14

  • To the millions of Hindus, Jains, Sikhs, and Buddhists celebrating the Festival of Lights, @DrBiden and I send our best wishes for a #HappyDiwali. May your new year be filled with hope, happiness, and prosperity. Sal Mubarak.

    — Joe Biden (@JoeBiden) November 14, 2020 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दीपावली पर सभी को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने अपनी पत्नी की ओर से भी सभी को शुभकामनाएं दीं.

22:08 November 14

india celebrates diwali
दीपावली पर परिवार के साथ शाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दीपावली पर दीप जलाकर सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'दीपावली पर प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर देश की सुरक्षा के लिए सरहदों पर तैनात हमारे वीर जवानों के सम्मान में दीया जला कर उनका आभार व्यक्त किया. मैं हमारे सैनिकों के परिजनों को भी नमन करता हूं... यह राष्ट्र आपके त्याग और समर्पण का सदैव ऋणी रहेगा.'

21:53 November 14

  • आज एक दीया सीमाओं पर अपना दायित्व निभा रहे जवानों के सम्मान में प्रकाशित किया। ईश्वर उन पर व उनके परिवारों पर सदैव अपना आशीर्वाद बनाये रखे।

    आप सब भी एक दीया हमारे जवानों के नाम जलायें, और हमेशा याद रखें कि वो हैं, तो देश सुरक्षित है, हम सुरक्षित हैं। #Salute2Soldiers pic.twitter.com/qQlv3CZcsd

    — Piyush Goyal (@PiyushGoyal) November 14, 2020 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

दीपावली पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सेना के जवानों के सम्मान में दीये जलाए.

20:05 November 14

हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह दीयों से रोशन

दीपावली के मौके पर राजधानी दिल्ली में स्थित हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह को भी लाइटों और दीयों से सजाया गया. दरगाह कमेटी के पीरजादा अल्तमश निजामी ने कहा कि दरगाह पर हर धर्म के लोगों का स्वागत है.

19:56 November 14

दीपावली पर सजा स्वर्ण मंदिर

स्वर्ण मंदिर में दीपावली की धूम

19:50 November 14

दीपावली के अवसर पर रोशन हुए इंडिया गेट, संसद भवन, नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक.

19:31 November 14

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दीपावली पर परिवार संग अक्षरधाम मंदिर में पूजा-अर्चना की.

19:29 November 14

दीपावली पर ममता ने किया काली पूजन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंंत्री ममता बनर्जी ने दीपावली के अवसर पर अपने आवास पर काली पूजन में भाग लिया.

19:20 November 14

india celebrates diwali
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दीपावली मनाई

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने परिवार के साथ हैदराबाद में अपने निवास पर दीपावली मनाई. उन्होंने ट्वीट कर तस्वीरें भी साझा कीं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 'राष्ट्र की सीमाओं के प्रहरी, हमारे रक्षक, भारत की आजादी के रखवाले, वीर सैनिकों को मेरा नमन! स्वयं कष्ट सहकर भी सैनिकों का मनोबल बढ़ाने वाले उनके परिजनों का भी हृदय से आभार! सभी देशवासी आज दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहे अनुसार सैनिकों के सम्मान में दीये जलाएं.'

19:14 November 14

रक्षा मंत्री ने देश के सैनिकों को समर्पित किया दीया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने परिवार के साथ अपने आवास पर दीये जलाकर दीपावली मनाई. उन्होंने इसका वीडियो भी अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से साझा किया.

16:27 November 14

फूलों से सजा बद्रीनाथ धाम

उत्तराखंड में स्थित बद्रीनाथ धाम को दीपावली के मौके पर फूलों से सजाया गया.

15:50 November 14

महाराष्ट्र में कोविड-19 के बीच सादगी से मनाई जा रही दीपावली

दीपावली का त्योहार मुंबई समेत महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में शनिवार को पारंपरिक तरीके से मनाया जा रहा है, लेकिन कोविड-19 महामारी की वजह से इस बार रौनक कम है. इस साल, लक्ष्मी पूजन (दीपावली की मुख्य पूजा) और नरक चतुर्दशी एक ही दिन पड़ रही है.

महाराष्ट्र में परिवार के सदस्य इस दिन सुबह उठकर परंपरा के अनुसार 'अभ्यंग स्नान' करते हैं. इस दिन लोग अपनी छतों की मुंडेर और बालकनी पर मिट्टी के दीये और 'आकाश कांदील' जलाते हैं और घरों के सामने रंगोली बनाते हैं.

मुंबई, पुणे, ठाणे, नासिक सहित महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम 'दीपावली पहट' इस त्योहार का अभिन्न हिस्सा बन गया है. हालांकि इस वर्ष कोरोना वायरस की महामारी की वजह से ऐसे आयोजन नहीं हो रहे हैं.

वहीं, कुछ आयोजकों ने ऑनलाइन संगीत कार्यक्रमों और साक्षात्कार का आयोजन किया है.

ठाणे शहर का मसुंदा लेक और डोम्बिवली के फड़के रोड ऐसे कार्यक्रमों के लिए प्रसिद्ध हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र होते हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होते हैं, लेकिन इस बार महामारी के चलते ऐसे कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया.

महाराष्ट्र सरकार ने इस साल पटाखों के जलाने पर रोक लगा दी है. शिवसेना नीत बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने भी कोरोना वायरस की महामारी पर नियंत्रण करने के उद्देश्य से पटाखों के इस्तेमाल पर रोक लगाई है.

हालांकि, नगर निकाय ने लक्ष्मी पूजन के दौरान हल्के आवाज वाले पटाखों को जलाने की अनुमति दी है. बीएमसी ने कहा कि मुंबईवासी अपने निजी परिसरों में 'अनार' और 'फुलझड़ी' जला सकते हैं.

15:13 November 14

सोनिया, राहुल और अन्य कांग्रेस नेताओं ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को दीपावली के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि 'आर्थिक मंदी' और कोरोना महामारी के दौर में लोगों के जीवन में उजाला आए.

सोनिया गांधी ने एक बयान में लोगों को दीपावली की बधाई देने के साथ यह आह्वान भी किया कि लोग प्रकाश पर्व को मनाने के साथ ही कोरोना वायरस संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करें.

उन्होंने उम्मीद जताई कि 'आर्थिक मंदी' और कोरोना महामारी के दौर में लोगों के जीवन में उजाला आएगा और देश प्रगति, सद्भाव और समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर होगा.

राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और कई अन्य नेताओं ने भी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं.

11:07 November 14

तमिलनाडु में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही दीपावली

चेन्नई : तमिलनाडु में शनिवार को दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है.

उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार राज्य सरकार ने दीपावली पर दो घंटे के लिए पटाखे जलाने की अनुमति दी है.

सरकार के निर्देश के अनुसार लोग सुबह छह बजे से सात बजे तक और इसके बाद शाम सात बजे से आठ बजे तक पटाखे जला सकते हैं.

परंपरानुसार, शनिवार को लोग सुबह जल्दी उठे तथा मित्रों एवं परिजनों को शुभकामनाएं दीं और पटाखे जलाए.

पर्व के अवसर पर कई लोग मंदिरों में दर्शन पूजन करने भी गए.

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी, उप मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एल. मुरुगन तथा अन्य नेताओं ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं.

10:47 November 14

उपराष्ट्रपति ने दीपावली पर स्थानीय उत्पादकों से सामान खरीदने का आग्रह किया

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को दीपावली की शुभकामनाएं दी और कारीगरों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से लोगों से आग्रह किया कि वे स्थानीय उत्पाद खरीदें. उपराष्ट्रपति सचिवालय की ओर से किये गए ट्वीट में नायडू ने कहा कि प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन में प्रसन्नता, समृद्धि और शांति लेकर आए. पर्व के इस अवसर पर, आइये हम अपने स्थानीय कारीगरों और उत्पादकों के घरों को भी प्रकाशित करें. दीपावली पर स्थानीय उत्पाद खरीदें.

नायडू ने कोविड-19 से बचाव के लिए लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और सुरक्षित तथा पर्यावरण के अनुकूल चीजों का इस्तेमाल करते हुए पर्व मनाने का भी आग्रह किया. 

09:55 November 14

महाकाल मंदिर में दीपावली की रौनक

वीडियो

महाकाल मंदिर पुजारी भरत गुरु का कहना है कि महाकालेश्वर के दरबार में परंपरा अनुसार सभी त्योहारों का शुभारंभ किया जाता है. उसी कड़ी में धनतेरस से बाबा महाकाल की पूजा के बाद दीपावली की शुरूआत की गई है. वहीं रूप चतुर्दशी और नर्क चतुर्दशी के मौके पर बाबा महाकाल की विशेष पूजा अर्चना की गई. जिसके बाद 56 पकवानों का महाभोग लगाया गया है. 

कार्तिक-अगहन मास में भगवान महाकालेश्वर प्रजा को छह बार दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकलेंगे. पहली सवारी दीपावली के दूसरे दिन 15 नवंबर को निकलेगी. श्रावण-भादौ मास की तर्ज पर हर सवारी शाम चार बजे निकलना शुरू होगी. एक सवारी वैकुंठ चौदस पर रात 11 बजे निकलेगी, जिसे हरि-हर मिलन कहा जाता है. इस दिन शिव पृथ्वी का भार गोपालजी को सौंपते हैं.

09:52 November 14

महाकाल मंदिर में दीपावली की रौनक

महाकाल मंदिर में दीपावली की रौनक

उज्जैन. बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में धनतेरस की पूजा के बाद से ही दीपावली की शुरूआत हो गई है. रूप चतुर्दशी के मौके पर बाबा महाकाल का  स्वरूप निखारा गया.  परंपरा अनुसार भस्मार्ती के बाद बाबा को गर्म पानी से स्नान कराया गया. जिस बाद महाकाल को शहद, घी, दूध, दही, उबटन,चमेली का तेल, हल्दी, चंदन, केसर, विभिन्न प्रकार के फूलों और फलों के रसों के साथ इत्र आदि सुगंधित द्रव्य पदार्थों से अभ्यंग स्नान कराया गया. स्नान के बाद बाबा का श्रृंगार किया और पूजारियों ने फुलझड़ियां महाकाल के साथ दिवाली मनाई गई. कई श्रद्धालु बाबा के इस स्वरूप के दर्शन करने मंदिर पहुंचे थे. 

56 पकवानों का महाभोग

14 नवंबर को महाकाल राजा के दरबार में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया, सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को 56 पकवानों का महाभोग अन्नकूट उत्सव के रूप में लगा गया. परंपरानुसार हर त्योहार की शुरुआत महाकाल के दरबार में सबसे पहले होती है. इस मौके पर महाकाल मंदिर को आकर्षक रंग बिरंगी विद्युत लाइटों से रौशन किया गया है. वहीं कार्तिकेय मंडपम, गणेश मंडपम और गर्भ ग्रह को भी फूलों से सजाया गया.  

 

09:12 November 14

राजनाथ सिंह का ट्वीट.
राजनाथ सिंह का ट्वीट.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी देशवासियों को बधाई 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह देशवासियों को दीपावली की बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट करर लिखा,' दीपावली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. यह पर्व आप सभी के जीवन में आनंद, उल्लास, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए यही मंगलकामना है. आपकी दीपावली शुभ एवं मंगलमय हो. 

सिंह ने कहा कि  दीपावली के इस अवसर मैं देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे सभी सैनिकों, एवं उनके परिवारजनों को विशेष रूप से अपनी शुभकामनाएँ देता हूं. मैं देश के सभी सैनिकों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस एवं पराक्रम को नमन करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं कल्याण की कामना करता हूं.  

राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं देश के पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को भी दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं. उन्होंने देश की सुरक्षा और सेवा में अपना जीवन दिया है. भले ही अब वे सक्रिय सेवा में नहीं हैं पर देश के लिए कुछ भी करने का उनका जज्बा हमेशा कायम रहता है.़

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस दीपावली पर सभी देशवासियों से एक आग्रह किया है कि भारत की रक्षा में लगे सभी सैनिकों के सम्मान में एक दिया अपने घर पर जलाना है. आप सभी आज एक दिया सैनिकों के लिए ज़रूर जलायें और सैनिकों के प्रति अपने सम्मान की अभिव्यक्ति करें. 

09:10 November 14

अमित शाह का ट्वीट.
अमित शाह का ट्वीट.

शाह ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

दीपावली के अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा,'दीपावली का यह पवित्र पर्व सभी देशवासियों के जीवन में सुख और समृद्धि लाए, सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं, दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं. 

09:09 November 14

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का ट्वीट.

राष्ट्रपति ने दी देशवासियों को बधाई

दीपावली के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा,' दीपावली के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. मेरी कामना है कि खुशियों और प्रकाश का यह महापर्व, देश के हर घर में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करे.

यह पर्व हमें मानवता की सेवा की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करता है. आइए संकल्‍प करें कि जिस प्रकार एक जलता हुआ दीपक अनेक दीपकों को प्रज्‍ज्‍वलित कर सकता है, उसी प्रकार से हम समाज के निर्धन, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशियां बांटते हुए आशा एवं समृद्धि का दीप बनें.दीवाली स्‍वच्‍छता का भी उत्‍सव है इसलिए हम प्रदूषण से मुक्‍त, पर्यावरण के अनुकूल और स्‍वच्‍छ दीपावली मनाकर प्रकृति का भी सम्‍मान करें.

06:59 November 14

पीएम मोदी का ट्वीट.
पीएम मोदी का ट्वीट.

नई दिल्ली : देशभर में आज दीपावली हर्ष और उल्लास के साथ मनाई जा रही है. इस पावन मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा,'  सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक मंगलकामनाएं. यह त्योहार आपके जीवन में और अधिक प्रसन्नता और खुशहाली लाए. सभी लोग समृद्ध और स्वस्थ रहें. 

इस साल दीपावली हिम्मत और उम्मीदों वाली है. वह इसलिए क्योंकि विश्व कोरोना संक्रमण के बुरे दौर से गुजर रहा है ऐसे में हम हिम्मत रखें. उम्मीदों वाली इसलिए क्योंकि हम ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि वो इस नकारात्मकता को खत्म कर हमें सकारात्मकता की तरफ ले जाएं. दीपावली हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में बड़ा पर्व है.

इस बार महालक्ष्मी और गणेश की पूजा के साथ ही सरस्वती मां की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5:28 बजे से 7:24 बजे तक रहेगा. दीपावली के दिन महालक्ष्मी की पूजा करने के शुभ समय की अवधि 1 घंटे 56 मिनट की होगी. दीपावली के अगले दिन 15 नवंबर यानी रविवार की सुबह 6:30 से 8:45 बजे तक और 12:39 मिनट से 2:13 मिनट तक महालक्ष्मी की पूजा की जा सकती है.

Last Updated : Nov 15, 2020, 6:46 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.