ETV Bharat / bharat

Hindi Diwas 2023 : दुनिया में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है हिंदी, जानें हिंदी राजभाषा है या राष्ट्रभाषा

आज हिंदी दिवस (Hindi Diwas 2023) है. हिंदी दुनिया में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा (Third Most Spoken Language ) है. 2011 की जनगणना (Census 2011 ) के मुताबिक देश में 52.8 करोड़ लोग यानी 43.6 फीसदी आबादी हिंदी बोलती है. हिंदी दिवस के दिन जानें हिन्दी भाषा (Hindi Language Importance) के महत्व को, पढ़ें पूरी खबर. importance of hindi diwas

Hindi Diwas 2023
हिंदी दिवस
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : September 14, 2023 at 6:10 PM IST

|

Updated : October 15, 2023 at 3:07 PM IST

Choose ETV Bharat

हैदराबाद : विश्व भर में बोली जानी वाली भाषाओं में हिंदी का स्थान तीसरा है. स्टेटिस्टा डॉट काम के अनुसार दुनिया में 80 करोड़ से अधिक लोग हिंदी बोलते हैं. सबसे ज्यादा अंग्रेजी भाषा बोली जाती है. यह पहले स्थान पर है. वहीं, दूसरे स्थान पर चीनी भाषा (मंदारिन) बोलने वालों की संख्या है. हिंदी के बाद स्पेनिश चौथी सबसे अधिक बोली जानी वाली भाषा है.

Hindi Diwas 2023
हिंदी दिवस 2023

भारत की राजभाषा है हिंदी
हिंदी की लिपि देवनागरी है. यह आधिकारिक भारतीय भाषा है, लेकिन इसे राष्ट्रीय भाषा का दर्जा नहीं मिला है. भारत में राष्ट्रभाषा नहीं होने के बावजूद सरकारी कामकाज के लिए हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया है. भारतीय संविधान के 17 वें भाग में इस संबंध में वैधानिक प्रावधान किये गये हैं. इसके तहत अनुच्छेद 343(1) में राजभाषा हिंदी और इसकी लिपि देवनागिरी के प्रावधानों की जानकारी दी गई है.

  • आप सभी को हिन्दी दिवस की ढेरों बधाई। हिन्दी को एक सक्षम और समर्थ भाषा बनाने में अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। यह आप सबके प्रयासों का ही परिणाम है कि वैश्विक मंच पर हिन्दी लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रही है।

    — Narendra Modi (@narendramodi) September 14, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

क्यों मनाते हैं हिंदी दिवस
14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा के रूप में दर्जा मिला. 1953 से राजभाषा प्रचार समिति की ओर से हर 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है. भारत के सभी राज्यों में हिंदी भाषा बोलने वाले लोग रहते हैं. एक आंकड़े के अनुसार देश में 26 फीसदी से ज्यादा आबादी पहली भाषा के रूप में हिंदी को बोलते हैं.

Hindi Diwas 2023
हिंदी दिवस

भारत के अलावा इन देशों में बोलते हैं हिंदी
भारत के अलावा अमेरिका, मॉरीशस, पाकिस्तान, नेपाल, यमन, युगांडा, न्यूजलैंड सहित कई खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में हिंदी बोलने वाले लोग रहते हैं. दक्षिण अफ्रीका में हिंदी को अल्पसंख्यक भाषा का दर्जा प्राप्त है. वहीं, फिजी की बात करें तो यहां अंग्रेजी और फिजियन भाषा के अलावा हिंदुस्तानी (हिंदू-उर्दू) को एक आधिकारिक भाषा के रूप में दर्जा मिला है.

  • #हिंदी_दिवस #HindiDiwas (१४ सितंबर)

    भारतीयो, राष्ट्रीय एकता हेतु हिन्दी भाषा का महत्त्व समझें तथा इसकी दुर्दशा रोकने हेतु प्रयत्नरत हों ! ✊

    ✅ हस्ताक्षर, बैंकके व्यवहार आदि हिन्दी में करें !
    ❌ हिन्दी बोलते समय विदेशी शब्दों का उपयोग न करें !https://t.co/14NpwQU6gT pic.twitter.com/4deVTkdzaf

    — HinduJagrutiOrg (@HinduJagrutiOrg) September 14, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

हिंदी दिवस पर पीएम का संबोधन
हिंदी दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों को बधाई देते हुए कहा कि 'दुनियाभर में हिंदी ने भारत को एक विशिष्ट सम्मान दिलाया है. इसकी सरलता, सहजता, संवेदनशीलता हमेशा आकर्षित करती है. मैं हिंदी दिवस पर उन सभी लोगों का दिल से अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने इसे समृद्ध-सशक्त बनाने में आपना योगदान दिया है.'

  • हिंदी हिंदुस्तान की पहचान भी है और गौरव भी। संविधान सभा की एक लंबी चर्चा के बाद 14 सितंबर 1949 को हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया। इसलिए भारत में हिंदी दिवस 14 सितंबर को होता है। हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई। #PMBJP #healthcare #JanAushadhi pic.twitter.com/0Bx29twOg9

    — Pradhan Mantri Bhartiya Janaushadhi Pariyojana (@pmbjppmbi) September 14, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
Hindi Diwas 2023
हिंदी दिवस

ये भी पढ़ें

हिंदी को फर्क पड़ता है, चाँद लिखें या चांद ! पढ़िये क्या कहते हैं जानकार

Hindi Diwas 2023 : उत्तर भारत का अनूठा पुस्तकालय, 450 वर्ष पुरानी 1500 से अधिक पांडुलिपियां सुरक्षित, यहां टैगोर ने लिखी थी 'नीलमणि'

Last Updated : October 15, 2023 at 3:07 PM IST