ETV Bharat / bharat

समुद्र में नौका पलटने से चार मछुआरों की मौत, 12 को बचाया गया

author img

By

Published : Sep 2, 2021, 2:15 PM IST

Updated : Sep 2, 2021, 6:58 PM IST

समुद्र में नाव डूबी
समुद्र में नाव डूबी

केरल के कोल्लम के पास समुद्र में नौका पलटने से चार मछुआरों की मौत हो गई. हादसा गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे हुआ. दुर्घटना के समय 16 मछुआरे नाव पर सवार थे. 12 मछुआरों को बचा लिया गया.

कोल्लम : केरल के कोल्लम जिले के ओचिरा में समुद्र में ज्वार की ऊंची, तेज लहरों में नाव पलटने से चार मछुआरों की मौत हो गई और कुछ मछुआरे घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि यह घटना अझीकल समुद्र तट से करीब एक समुद्री मील की दूरी पर सुबह हुई. तब 16 मछुआरे नौका में सवार होकर मछली पकड़ने गए थे.

हादसे के बाद मछली पकड़ने में इस्तेमाल होने वाली नौकाएं मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान चलाया.

पुलिस ने कहा कि छह मछुआरे दुर्घटनाग्रस्त नाव से किसी तरह बच गए, जबकि घायल हुए 10 लोगों को करुणागपल्ली और अन्य क्षेत्रों के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन चार की जान चली गई.

मृतकों की पहचान सुनील दत्त, सुदेवन, थंकप्पन और श्रीकुमार के रूप में हुई है, जो क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रहने वाले थे. मछुआरों के अनुसार, जिस नाव में वे थे, वह अचानक आईं तेज लहरों के कारण पलट गई.

यह भी पढ़ें- केरल : कासरगोड में नाव डूबने से तीन मछुआरों की मौत

Last Updated :Sep 2, 2021, 6:58 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.