ETV Bharat / bharat

रूसी तेल आयात के दो तिहाई से ज्यादा पर लगाया EU ने प्रतिबंध

author img

By

Published : May 31, 2022, 7:01 AM IST

रूस पर दबाव बढ़ाने के लिए यूरोपियन यूनियन के सदस्य राष्ट्रों ने दो तिहाई से ज्यादा के रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने पर राजी हो गए हैं. अब देखना यह है कि इस अंतर को यूरोपियन यूनियन कैसे पाटती है.

यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल
यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल

ब्रसेल्स [बेल्जियम]: यूरोपीय यूनियन के नेताओं ब्रसेल्स में आयोजित शिखर सम्मेलन के पहले दिन रूसी तेल आयात पर दो दिहाई से ज्यादा का प्रतिबंध लगाने पर सहमति दी. यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी. मिशेल ने ट्वीट कर बताया, "यूरोपीय यूनियन रूसी तेल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के लिए अपनी रजामंदी दी है. यह देश रूस से दो तिहाई से अधिक तेल आयात करता है. जिससे रूस के वित्तपोषण का एक बड़ा स्रोत कम हो जाता है. इससे यूक्रेन में जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए रूस पर अधिकतम दबाव बनेगा."

इस प्रतिबंध पैकेज में अन्य कठोर उपाय भी शामिल हैं: सबसे बड़े रूसी बैंक Sberbank को डी-स्विफ्ट करना, 3 और रूसी राज्य के स्वामित्व वाले प्रसारकों पर प्रतिबंध लगाना और यूक्रेन में युद्ध अपराधों के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को सजा देना. यूरोपीय कमीशन के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि यूरोपीय संघ, रूसी तेल पर आंशिक प्रतिबंध पर एक समझौते पर पहुंचने के बाद, 2022 के अंत तक रूस से तेल आयात में 90 प्रतिशत की कटौती करेगा. वॉन डेर लेयेन ने ट्विटर पर कहा, "मैं रूस के खिलाफ तेल प्रतिबंधों पर आज रात ईयूसीओ समझौते का स्वागत करता हूं. यह प्रभावी रूप से वर्ष के अंत तक रूस से यूरोपीय यूनियन को तेल आयात में लगभग 90 प्रतिशत कम कर देगा."

एक अन्य ट्वीट में, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि यूरोपीय संघ के नेताओं ने यूक्रेन को सहायता में 9 बिलियन यूरो (USD 9.7 बिलियन) अतिरिक्त देने पर अपनी मौखिक सहमति दी है. मिशेल ने कहा, "ईयूसीओ अपनी तत्काल तरलता जरूरतों के साथ यूक्रेन की मदद करना जारी रखेगा, साथ ही यूक्रेन के पुनर्निर्माण के लिए जी7 और ईयूसीओ यूक्रेन को 9 अरब यूरो का अनुदान देने पर सहमता है. इससे पहले मिशेल ने कहा कि यूरोपीय यूनियन के नेता ब्रसेल्स में शिखर सम्मेलन के पहले दिन रूस से तेल आयात पर आंशिक प्रतिबंध पर सहमत हुए.

यह भी पढ़ें-Ukraine invasion : बाइडेन का ऐलान, अमेरिका में रूसी तेल के आयात पर बैन

एएनआई

TAGGED:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.