ETV Bharat / bharat

रायपुर में द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, जोगी कांग्रेस का मुर्मू को समर्थन का ऐलान

author img

By

Published : Jul 15, 2022, 4:31 PM IST

Draupadi Murmu chhattisgarh visit
रायपुर में द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत

Draupadi Murmu raipur visit: एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (NDA presidential candidate Draupadi Murmu) एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंची ( Draupadi Murmu visits Chhattisgarh) है. छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक दिखाते हुए उनका स्वागत किया गया. मुर्मू ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. जोगी कांग्रेस और बीएसपी ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया है. रायपुर में जोगी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेणु जोगी और जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें अपना समर्थन देने का ऐलान (Jogi Congress and BSP support Draupadi Murmu) किया.

रायपुर: एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू रायपुर पहुंची. एयरपोर्ट पर द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत किया (NDA presidential candidate Draupadi Murmu) गया. एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ों और छत्तीसगढ़ पंथी नृत्य के साथ द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया ( Draupadi Murmu visits Chhattisgarh) गया. इस मौके पर जनजातीय मामलों की केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह भी मुर्मू के साथ (Jogi Congress and BSP support Draupadi Murmu) दिखीं.

जोगी कांग्रेस का द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का ऐलान

द्रौपदी मुर्मू ने रानी दुर्गावती को किया नमन: पूर्व सीएम रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रायपुर एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए पहुंचे. एयरपोर्ट से मुर्मू सीधे केनाल रोड पहुंची और रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. (Draupadi Murmu chhattisgarh visit ). इसके बाद मुर्मू निजी होट (Draupadi Murmu raipur visit)ल पहुंची. जहां भाजपा विधायकों और सांसदों के साथ उन्होंने मुलाकात की और वोट के लिए समर्थन मांगा. निजी होटल से द्रौपदी मुर्मू एयरपोर्ट गईं. जहां से वे भोपाल के लिए रवाना हो गईं.

द्रौपदी मुर्मू का रायपुर में भव्य स्वागत
NDA presidential candidate Draupadi Murmu
द्रौपदी मुर्मू ने रानी दुर्गावती को किया नमन

रेणु जोगी ने द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, जोगी कांग्रेस का मुर्मू को समर्थन का ऐलान: . एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को जेसीसीजे (जोगी कांग्रेस) ने अपना समर्थन दिया है. द्रौपदी मुर्मू से जोगी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेणु जोगी और जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने मुलाकात की है. इस दौरान मीडिया से बातचीत में जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि " कांग्रेस ने देश पर 60 साल से ज्यादा समय तक राज किया. लेकिन कभी आदिवासियों को उनका हक नहीं दिया. अब जब एक आदिवासी वर्ग से एक महिला देश के राष्ट्रपति का चुनाव लड़ रही है तो अभी कांग्रेस के विधायकों और सांसदों को आगे आकर उसका समर्थन करना चाहिए. अमित जोगी ने कहा है कि जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस के विधायक और सांसदों के घर जाएंगे और उनसे द्रौपदी मुर्मू को जिताने की अपील करेंगे". रेणु जोगी और अमित जोगी के साथ-साथ जोगी कांग्रेस के विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह और विधायक प्रमोद शर्मा ने भी द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है.

राष्ट्रपति चुनाव 2022: द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा

बीएसपी ने भी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का किया ऐलान: बीएसपी ने भी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का ऐलान किया है. बहुजन समाज पार्टी के विधायक केशवचंद्र ने कहा " द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद के लिए पहली ऐसी उम्मीदवार हैं जो आदिवासी समुदाय से हैं और एक महिला है. द्रौपदी मुर्मू के इतिहास को देखेंगे तो एक साधारण गांव से वह निकली हैं. द्रौपदी मुर्मू को जब राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया तो हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उन्हें समर्थन दिया और हमें निर्देश भी दिया कि राष्ट्रपति चुनाव में हम उनका समर्थन करें. आज इसी कड़ी में जब द्रौपदी मुर्मू समर्थन मांगने छत्तीसगढ़ आईं हैं तो हम उनके पास आए और उन्हें आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ में हमारा समर्थन उन्हें मिलेगा"

पूरे देश से द्रौपदी मुर्मू को मिलेगा समर्थन-बीजेपी: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि " बहुत ही प्रसन्नता का विषय है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की तरफ से आदिवासी महिला को उम्मीदवार बनाया गया है. हम सबको पूरा विश्वास है जिस तरीके का अपार समर्थन द्रौपदी मुर्मू को छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पूरे देश में मिल रहा है. इससे यह पता चलता है कि एक अच्छे प्रत्याशी का चयन एनडीए ने किया है. आदिवासी समाज में आज यह विश्वास है कि हमारे समाज की एक महिला देश की राष्ट्रपति बनेगी"

रमन सिंह ने सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया: पूर्व सीएम रमन सिंह भी द्रौपदी मुर्मू के साथ मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया. रमन सिंह ने सोशल नेटवर्किंग साइट कू पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा कि "आज एयरपोर्ट पर एनडीए और अन्य समर्थक दलों की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के छत्तीसगढ़ आगमन पर हार्दिक स्वागत किया. भारतीय लोकतंत्र में यह पहली बार होगा जब कोई आदिवासी और वह भी महिला इस सर्वोच्च पद को सुशोभित करेगी"

एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ संस्कृति की झलक: रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार के स्वागत के दौरान छत्तीसगढ़ी आदिवासी संस्कृति की झलक देखने को मिली. इसके साथ पंथी नाच के जरिए भी मुर्मू को छत्तीसगढ़ी संस्कृति से रूबरू कराया गया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.