ETV Bharat / bharat

गोवर्धन पूजा के दिन क्या करें और क्या नहीं, जानिए खास बातें

author img

By

Published : Oct 22, 2022, 5:14 PM IST

गोवर्धन पूजा दीपावली के त्योहारों का चौथा पर्व है. अन्य पर्वों की तरह इसका भी खास महत्व है. गोवर्धन पूजा के दिन कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. तभी उसका उचित लाभ मिलता है.

Govardhan Puja Tips
गोवर्धन पूजा (सौ. सोशल मीडिया)

दीपावली के ठीक एक दिन बाद गोवर्धन पूजा भारत के प्रमुख हिस्सों में बहुत उत्साह के साथ की जाती है. यह दीपावली के त्योहारों का चौथा पर्व है. अन्य पर्वों की तरह इसका भी खास महत्व है. गोवर्धन पूजा के दिन कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. तभी उसका उचित लाभ मिलता है.

Govardhan Puja Tips
गोवर्धन पूजा (सौ. सोशल मीडिया)

आइए जानते हैं कि क्या करें और क्या न करें...

  • कभी भी बंद कमरे में गोवर्धन पूजा नही करनी चाहिए. बंद कमरे में पूजा करने से बेहद अशुभ संकेत कहा जाता है.
  • गोवर्धन पूजा का यह पर्व गौ माता व प्रकृति से जुड़ा हुआ है. इस दिन गौ, गोबर व गोबर्धन की उपादेयता कही जाती है. इस दिन गो माता का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए.
  • भगवान कृष्ण को गोपाल कहने के पीछे यही धारणा है, क्यों कि वह गौ और बछड़ों को पाला करते थे. अगर गौ माता के साथ उनके बछड़े की पूजा हो तो अति उत्तम माना जाता है.
  • गोवर्धन पूजा के दिन गंदे कपड़े न पहनें. अगर आप नए कपड़े नहीं खरीद सकते हैं तो साफ-सुथरे कपड़े में गोवर्धन पूजा व गोवर्धन परिक्रमा करें.
  • गोवर्धन पूजा परिवार के सदस्यों को एक साथ करनी चाहिए. अलग-अलग पूजा करना अशुभ माना जाता है.

इसे भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं गोवर्धन पूजा की कथा, इसी के जरिए मिला था प्रकृति संरक्षण का संदेश

Govardhan Puja Tips
गोवर्धन पूजा (सौ. सोशल मीडिया)
  • गोवर्धन पूजा के दिन काले और लाल रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए. इस दिन हल्के पीले या नारंगी रंग के कपड़े पहनें तो अति उत्तम रहता है.
  • गोवर्धन पूजा के दिन संभव हो तो गोवर्धन परिक्रमा नंगे पैर करें. इससे स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं से परेशान लोगों को राहत मिलती है.
  • गोवर्धन परिक्रमा को कभी भी अधूरा न छोड़ें. गोवर्धन परिक्रमा को बीच में छोड़ना अशुभ माना जाता है.
  • गोवर्धन पूजा के दिन शराब या मांस का सेवन न करें. गोवर्धन पूजा के समय इसका उपयोग करना अशुभ माना जाता है.

इसे भी पढ़ें : गोवर्धन पूजा का है धार्मिक व पौराणिक महत्व, इसलिए मनाते हैं त्योहार

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.