ETV Bharat / bharat

Digvijay Singh big statement मैं कांग्रेस अध्यक्ष बनने की दौड़ में नहीं, अशोक गहलोत और शशिथरूर के बीच मुकाबला

author img

By

Published : Sep 23, 2022, 6:31 PM IST

congress presidential election
दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान

जबलपुर में दिग्विजय ने कहा कि वे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे. इससे पहले एक टीवी चैनल से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने कहा था कि उनकी संभावना को क्यों खारिज किया जा रहा है. इन्हीं अटकलों के बीच वे गुरुवार को 'भारत जोड़ो' यात्रा बीच में छोड़कर दिल्ली पहुंचे थे. Digvijay on congress poll,Digvijay Singh big statement , congress presidential election

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने को लेकर दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मैं पार्टी अध्यक्ष बनने के दौड़ में शामिल नहीं हूं. इससे पहले आए दिग्विजय सिंह के ही एक बयान के बाद उनके कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं. जबलपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि वे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं. पार्टी आलाकमान उन्हें जो निर्देश देगा वे उसी का पालन करेंगे. उन्होंने पार्टी अध्यक्ष के लिए अशोक गहलोत और शशिथरूर का नाम प्रमुखता से लिया.

दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान

भारत जोड़ो यात्रा के बीच दिल्ली गए थे दिग्गी: जबलपुर में दिग्विजय ने कहा कि वे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे. इससे पहले एक टीवी चैनल से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने कहा था कि उनकी संभावना को क्यों खारिज किया जा रहा है. इन्हीं अटकलों के बीच वे गुरुवार को 'भारत जोड़ो' यात्रा बीच में छोड़कर दिल्ली पहुंचे थे. जिससे उनके कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की अटकलों को बल मिला था. जिसके बाद शुक्रवार को उन्होंने इस पूरे मामले में अपनी स्थिति साफ कर दी. उन्होंने कहा कि हमारे नेतृत्व का जो भी आदेश होगा उसका पालन दिग्विजय सिंह हमेशा करता आया है और करता रहेगा.

Jabalpur: दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, Bharat Jodo Yatra का असर कि मोहन भागवत मस्जिद और मदरसा जा रहे

अशोक गहलोत और शशिथरूर के बीच मुख्य मुकाबला: राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने से इनकार के बाद कांग्रेस में कई नाम चर्चा में हैं. खास बात यह है कि पार्टी की तरफ से अभी तक किसी भी तीसरे नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. तीसरे नाम के तौर पर दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, मनीष तिवारी के नाम भी सामने आ चुके हैं. दिग्विजय सिंह के इनकार के बाद ये साफ हो गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए मुख्य मुकाबला राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वरिष्ठ नेता शशिथरूर के बीच ही है. कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी और 30 तक चलेगी. मतदान 17 अक्टूबर को होगा और वोटों की गिनती 19 अक्टूबर को होगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.