ETV Bharat / bharat

डेनमार्क के प्रिंस और प्रिंसेस ने किया ताजमहल का दीदार, बोले-'वाह ताज, वंडरफुल...लवली...सिंबल ऑफ लव'

author img

By

Published : Feb 26, 2023, 3:35 PM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन और क्राउन प्रिंसेस मैरी एलिजाबेथ का आगरा एयरपोर्ट पर भारतीय परंपरा के अनुसार जोरदार स्वागत किया गया. इसके बाद दोनों ने ताजमहल पहुंचकर शाहजहां और मुमताज की प्रेम कहानी के बारे में जाना.

डेनमार्क के प्रिंस और प्रिंसेस का ताजमहल में भारतीय परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया.

आगरा: डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन और क्राउन प्रिंसेस मैरी एलिजाबेथ रविवार सुबह ताजनगरी पहुंचे. आगरा एयरपोर्ट पर क्राउन प्रिंस और क्राउन प्रिंसेस का जोशीला स्वागत किया गया. इसके बाद क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन और क्राउन प्रिंसेस मैरी एलिजाबेथ ताजमहल का दीदार करने पहुंचे. उन्होंने जैसे ही फोर्ट कोर्ट के रॉयल गेट से सफेद संगमरमरी ताजमहल देखा तो उनकी आंखें चमक उठी. दोनों सहज ही बोल उठे, वाह ताज, वंडरफुल...लवली...सिंबल ऑफ लव.

डेनमार्क के प्रिंस और प्रिंसेस ने किया ताजमहल का दीदार
डेनमार्क के प्रिंस और प्रिंसेस ने किया ताजमहल का दीदार

क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन और क्राउन प्रिंसेस मैरी एलिजाबेथ ने करीब डेढ़ घंटे का समय ताजमहल में बिताया. इस दौरान ताजमहल के इतिहास, पच्चीकारी, शंहशाह शाहजहां और मुमताज की प्रेम कहानी जानी. दोनों ने ताजमहल में दोनों ने खूब फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करवाई. डेनमार्क के क्राउन प्रिंस और क्राउन प्रिंसेस की विजिट के चलते ताजमहल के वीवीआईपी पूर्वी गेट से सैलानियों की एंट्री बंद रही.

डेनमार्क के प्रिंस और प्रिंसेस ने किया ताजमहल का दीदार
डेनमार्क के प्रिंस और प्रिंसेस ने किया ताजमहल का दीदार

डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन और क्राउन प्रिंसेस मैरी एलिजाबेथ रविवार सुबह आगरा एयरपोर्ट पहुंचे. जहां उनका भारतीय परम्परा के तहत जोशीला स्वागत किया गया. इसके बाद ताजमहल के वीवीआईपी पूर्वी गेट पर ढोल नगाड़े और अन्य तरीके से उनका स्वागत किया गया. प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन और क्राउन प्रिंसेस मैरी एलिजाबेथ ने टूरिस्ट गाइड नितिन सिंह से ताजमहल से जुड़ी तमाम जानकारी ली. डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन और क्राउन प्रिंसेस मैरी एलिजाबेथ लंच के बाद आगरा किला भी देखेंगे.

डेनमार्क के प्रिंस और प्रिंसेस ने किया ताजमहल का दीदार
डेनमार्क के प्रिंस और प्रिंसेस ने किया ताजमहल का दीदार

पर्यटक हुए परेशान
वीक एंड पर ताजमहल में सैलानियों का रेला उमड़ता है. इसलिए, रविवार की सुबह से पर्यटकों की भीड़ उमड़ी. वीवीआईपी पूर्वी गेट बंद होने से सैलानियों को परेशानी हुई. क्योंकि, एएसआई ने वीवीआईपी विजिट और विदेशी मेहमानों के लिए विशेष व्यवस्था की है. जिसके तहत वीवीआईपी मेहमान प्रिंस और प्रिंसेस ने सुरक्षा घेरे में ताजमहल का दीदार किया. इसके साथ ही वीवीआईपी पूर्वी गेट से ताजमहल में आम सैलानी की एंट्री बंद रही.

डेनमार्क के प्रिंस और प्रिंसेस ने किया ताजमहल का दीदार
डेनमार्क के प्रिंस और प्रिंसेस ने किया ताजमहल का दीदार

अन्य सैलानी पश्चिमी गेट से एंट्री करके ग्लास हाउस की तरफ से ताजमहल पहुंचे. मेहमान क्राउन प्रिंस और क्राउन प्रिंसेस की ताज विजिट के दौरान आम पर्यटक भी ताजमहल का दीदार करते रहे. अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि, G 20 के दौरान इस तरह की व्यवस्था को किया जा चुका है. इसलिए, इस बार भी वीवीआईपी पूर्वी गेट से दो घंटे तक आम सैलानी न ताजमहल में एंट्री बंद रखी थी.

ये भी पढ़ेंः मदरसा छात्रों की दाढ़ी पर सियासत, तनवीर रिज़वी बोले-मदरसा नियमावली में नहीं है कोई ड्रेस कोड लागू

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.