ETV Bharat / bharat

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 : कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की जारी की लिस्ट

author img

By

Published : Nov 15, 2022, 2:34 PM IST

Updated : Nov 15, 2022, 4:31 PM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की. पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, सीएम अशोक गहलोत-भूपेश बघेल, सचिन पायलट, जिग्नेश मेवाणी, कन्हैया कुमार प्रचार करेंगे.

नई दिल्ली : कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं. पार्टी के इन स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा के नाम भी शामिल हैं.

  • Congress releases a list of star campaigners for #GujaratElections.

    Party chief Malliakrjun Kharge, UPA chairperson Sonia Gandhi, party MP Rahul Gandhi, general secy Priyanka Gandhi Vadra, CMs Ashok Gehlot-Bhupesh Baghel, Sachin Pilot, Jignesh Mevani, Kanhaiya Kumar to campaign. pic.twitter.com/wXr3NAGdcS

    — ANI (@ANI) November 15, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

राहुल गांधी इन दिनों 'भारत जोड़ो यात्रा' पर हैं. इस यात्रा के चलते उन्होंने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार नहीं किया था. वहां प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के प्रचार अभियान की कमान संभाली थी. गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीट में से पहले चरण में 89 सीट पर एक दिसंबर को मतदान होगा तथा शेष 93 सीट पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. आठ दिसंबर को मतगणना होगी.

(पीटीआई-भाषा)

Last Updated :Nov 15, 2022, 4:31 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.