ETV Bharat / bharat

Chandrayaan 3 की सॉफ्ट लैंडिंग का देश कर रहा इंतजार, आज शाम 5.20 बजे शुरू होगा सीधा प्रसारण

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Aug 23, 2023, 8:47 AM IST

चंद्रयान-3 लैंडर के आज शाम चंद्रमा पर उतरने से भारत को काफी उम्मीदें हैं. भारतीय इस बड़े पल की तैयारी कर रहे हैं. स्कूलों और कॉलेजों में ऐतिहासिक टचडाउन का सीधा प्रसारण होगा. वहीं तारामंडल चंद्रमा मिशन के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Chandrayaan 3
Chandrayaan 3

नई दिल्ली: इसरो चंद्रयान-3 की सॉफ्ट-लैंडिंग का लाइव प्रसारण करेगा. यह आज शाम 5.20 बजे शुरू होगा. देश के चंद्रमा मिशन को लेकर काफी उम्मीदें हैं. देश भर के तारामंडल, शैक्षणिक संस्थान और विभिन्न संगठन आज उस बड़े क्षण की तैयारी कर रहे हैं क्योंकि इसरो का चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला है.

स्कूलों और कॉलेजों ने ऐतिहासिक 'टच डाउन' के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की है. वैज्ञानिक और शिक्षक ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियां देंगे और भारत के अंतरिक्ष इतिहास की महत्वपूर्ण घटना के महत्व को समझाएंगे. दिल्ली के इंदिरा गांधी तारामंडल द्वारा आज परिषद परिसर में चंद्रयान-3 पर एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा. कार्यशाला परिषद परिसर में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी. इस कार्यशाला में, रिमोट सेंसिंग एंड एप्लीकेशन सेंटर के वैज्ञानिक डॉ. अनिरुद्ध उनियाल चंद्रमा पर एक व्यावहारिक व्याख्यान देंगे, जिसमें इसकी संरचना के बारे में बहुमूल्य जानकारी दी जाएगी.

इसके अलावा, इंदिरा गांधी तारामंडल चंद्रयान-3 के बारे में जानकारी प्रदान करेगा और इस कार्यक्रम के प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाणपत्र से सम्मानित किया जाएगा. विज्ञप्ति में कहा गया है कि तारामंडल चंद्रयान-3 की लैंडिंग के दौरान लाइव प्रसारण भी करेगा, जो आम जनता को शामिल होने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा.

ये भी पढ़ें

लैंडिंग ऑपरेशन का सीधा प्रसारण बुधवार शाम 5:20 बजे IST से शुरू होगा. लैंडिंग की लाइव गतिविधियां इसरो वेबसाइट, इसके यूट्यूब चैनल, फेसबुक और सार्वजनिक प्रसारक डीडी नेशनल टीवी पर 23 अगस्त, 2023 को शाम 5:27 बजे IST से उपलब्ध होंगी. भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश होगा. हमसे पहले अमेरिका, अविभाजित रूस और चीन ऐसा कर चुके हैं. लेकिन भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश होगा.

(एजेंसी इनपुट के साथ)

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.