ETV Bharat / bharat

पाक में कैद हैं 270 मछुआरे और 49 भारतीय नागरिक : विदेश मंत्रालय

author img

By

Published : Feb 5, 2021, 11:15 AM IST

विदेश मंत्रायल ने कहा कि 1 जनवरी को दी गई एक्सचेंज सूची में पता चला की पाकिस्तान के कैद में 270 मछुआरे और 49 भारतीय नागरिक है. साथ ही राज्यसभा में यह भी कहा कि 83 लापता भारतीय रक्षा कर्मियों के हिरासत को पाकिस्तान ने अब तक स्वीकार नहीं किया है.

पाकिस्तान की कैद में 270 मछुआरे
पाकिस्तान की कैद में 270 मछुआरे

नई दिल्ली : पाकिस्तान ने स्वीकार किया है कि 270 मछुआरे और 49 नागरिक उसकी कैद में हैं, जो भारतीय हैं या भारतीय माने जाते हैं. वह सभी उनकी जेल में हैं. विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को राज्यसभा को इस बारे में बताया. साथ ही यह भी बताया कि भारत की हिरासत में 77 पाकिस्तानी मछुआरे और 263 पाकिस्तानी नागरिक कैदी थे.

एक लिखित उत्तर में, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि 21 मई, 2008 को भारत-पाकिस्तान के कांसुलर एक्सेस समझौते पर हस्ताक्षर के अनुसार, प्रत्येक देश के नागरिक, कैदियों और मछुआरे जो अन्य जेलों में बंद हैं. उम सभी की सूची हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को आदान-प्रदान किया जाता है.

पढ़ें- बजट सत्र : विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार तक स्थगित

विदेश राज्य मंत्री ने आगे कहा कि 1 जनवरी, 2021 को आदान-प्रदान की गई सूचियों के अनुसार, भारत की हिरासत में 77 पाकिस्तानी मछुआरे और 263 पाकिस्तानी नागरिक कैदी थे. पाकिस्तान ने स्वीकार किया है कि 270 मछुआरे और 49 नागरिक कैदी, जो भारतीय हैं या भारतीय माने जाते हैं, उनकी जेल में हैं.

वी मुरलीधरन ने कहा इसके अलावा 83 लापता भारतीय रक्षा कर्मियों के हिरासत को पाकिस्तान ने अब तक स्वीकार नहीं किया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.