ETV Bharat / bharat

कर्नाटक: PUBG खेलने से किया मना तो बेटे ने काट डाला पिता का सिर

author img

By

Published : Sep 10, 2019, 8:51 AM IST

Updated : Sep 30, 2019, 2:20 AM IST

PUBG की लत में बेटे ने की बाप की हत्या

कर्नाटक के बेलगावी में एक बहुत ही दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना घटित हुई है. दरअसल, एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उन्होंने अपने 21 साल के बेटे को मोबाइल पर हर वक्त PUBG गेम खेलने से मना किया था. पढ़ें विस्तार से...

बेलगावी: कर्नाटक में एक पिता द्वारा 21 साल के बेरोजगार बेटे को मोबाइल पर हर वक्त गेम खेलते रहने पर डांटना काफी महंगा पड़ गया. इस कलयुगी बेटे ने अपनी PUBG खेलने की लत में अपनी मां को कमरे में बंद कर पिता की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी.

दरअसल युवक को अपने पिता की डांट इतनी नागवार गुजरी कि उसने पिता की कथित रूप से हत्या कर दी और उनका सिर धड़ से अलग कर पिता के शरीर के तीन टुकड़े कर दिये.

घटना बेलगाम जिला के काकती तालुक में घटित हुई है. काकती तालुका में रहने वाले बेटे रघुवीर कामार की उम्र करीब 21 वर्ष है वहीं पिता शंकरप्पा की उम्र 59 वर्ष बताई जा रही है.

इस संबंध में पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना यहां 15 किलोमीटर दूर ककती गांव में सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे घटी.

आपको बता दें, पुलिस युवक के खिलाफ अपने 61 वर्षीय पिता की हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है.

पढ़ें- तेलंगाना: 'PUBG' के लिये पड़ी डांट, तो कर ली आत्महत्या

दरअसल, युवक को 'प्लेयर अननोन्स बेटलग्राउंड्स (पबजी) गेम खेलने की लत लगी हुई है. लड़का अपने पिता की बार-बार की चेतावनियों से गुस्सा हो गया था.

पुलिस ने बताया कि उसने अपनी मां को एक कमरे में बंद कर दिया और पिता पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया. उसने पहले अपने पिता का सिर धड़ से अलग किया उसके बाद उनका एक पैर भी काट दिया.

Intro:Body:

 Son Raghuveer kammar (21) Killed his father Shankrappa(59) in Belagavi district Kakathi Taluk for not givinig money for internet recharge to play PUBG game. Father told son to not play PUBG. The angered Son killed his father at night while shankrappa has slept. He cut his father body to three pieces. The case registered in Kakati police station. Police visited spot and checked in.

ಬೆಳಗಾವಿ:

ಪಬ್ಜಿ ಗೇಮ್ ಆಡಲು ಇಂಟರ್ನೆಟ್ ಗೆ ಹಣ ಕೊಡದ ತಂದೆಯನ್ನೇ ಪಾಪಿ ಮಗ ತುಂಡು ತುಂಡಾಗಿ ಕತ್ತರಿಸಿ ಹತ್ಯೆಗೈದಿರುವ ಹೃದಯವಿದ್ರಾವಕ ಘಟನೆ ಬೆಳಗಾವಿ ತಾಲೂಕಿನ ಕಾಕತಿಯಲ್ಲಿ ನಡೆದಿದೆ.

ಪಬ್ಜಿ ಗೇಮ್ ಆಡದಂತೆ ತಂದೆ ಮಗನಿಗೆ ಬುದ್ದಿ ಹೇಳಿದರೂ‌ ಮಗ ಕೇಳಿಲ್ಲ.ನಿನ್ನೆಯಷ್ಟೇ ಇಂಟರ್ನೆಟ್ ಪ್ಯಾಕ್ ಮುಗಿದ ಕಾರಣ ಮಗ ತಂದೆಯಿಂದ ಹಣ ಕೇಳಿದ್ದಾನೆ. ಹಣ ನೀಡಲು ನಿರಾಕರಿಸಿದಕ್ಕೆ ತಂದೆಯನ್ನೇ ಪಾಪಿ ಮಗ ಹತ್ಯೆಗೈದಿದ್ದಾ‌ನೆ.

ಶಂಕ್ರಪ್ಪಾ ಕಮ್ಮಾರ(59) ಹತ್ಯೆಯಾದ ತಂದೆ. ರಘುವೀರ್ ಕಮ್ಮಾರ(21) ಹತ್ಯೆ ಮಾಡಿದ ಪಾಪಿ ಮಗ. ಶಂಕ್ರಪ್ಪ ಪೊಲೀಸ್ ಇಲಾಖೆಯಲ್ಲಿ ಕೆಲಸ ಮಾಡುತ್ತಿದ್ದರು. ರಾತ್ರಿ ತಂದೆ ಮಲಗಿದಾಗ ಮಾರಕಾಸ್ತ್ರಗಳಿಂದ ಕತ್ತು, ಕಾಲು ಕತ್ತರಿಸಿ ಬೇರ್ಪಡಿಸಿ ಕೊಲೆ‌ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ.

ಸ್ಥಳಕ್ಕೆ ಕಾಕತಿ ಪೊಲೀಸತು ಭೇಟಿ ಪರಿಶೀಲನೆ ನಡೆಸಿದ್ದಾರೆ. ಕಾಕತಿ ಪೊಲೀಸ್ ಠಾಣಾ ವ್ಯಾಪ್ತಿಯಲ್ಲಿ ಘಟನೆ ನಡೆದಿದೆ.

--

KN_BGM_2_9_PUBG_tandeyanne_Konda_Maga_7201786

KN_BGM_2_9_PUBG_tandeyanne_Konda_Maga_1

KN_BGM_2_9_PUBG_tandeyanne_Konda_Maga_2

KN_BGM_2_9_PUBG_tandeyanne_Konda_Maga_3

KN_BGM_2_9_PUBG_tandeyanne_Konda_Maga_4

Conclusion:
Last Updated :Sep 30, 2019, 2:20 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.