ETV Bharat / bharat

राउत का भाजपा पर निशाना, बोले - गलत लोग देश को चला रहे

author img

By

Published : Dec 23, 2019, 4:12 PM IST

Sanjay Raut Quotes Martin Luther King
शिवसेना नेता संजय राउत

शिवसेना नेता संजय राउत ने CAA के खिलाफ प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में BJP पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि यदि राजनीति धार्मिक समस्याएं पैदा करती है तो समझना चाहिए कि गलत लोग देश को चला रहे हैं.' जानें क्या है पूरा मामला...

मुंबई : शिवसेना नेता संजय राउत ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में भाजपा पर परोक्ष हमला करते हुए दिवंगत अमेरिकी नेता मार्टिन लूथर किंग के शब्दों का जिक्र किया.

राज्यसभा सदस्य 57 वर्षीय राउत ने मार्टिन लूथ किंग के शब्दों को उद्धृत करते हुए ट्वीट किया, जिस देश में धार्मिक मामले राजनीतिक रूप से सुलझाए जाते हैं, वे महान बन जाते हैं, लेकिन यदि राजनीति धार्मिक समस्याएं पैदा करती है तो समझना चाहिए कि गलत लोग देश को चला रहे हैं.'

sanjay-raut-quotes-martin-luther-king-launches-veiled-attack-on-centre
संजय राउत ट्वीट

उल्लेखनीय है कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों के बीच कांग्रेस समेत विपक्षी दल केंद्र भाजपा नीत सरकार पर देश को धर्म के नाम पर बांटने का आरोप लगा रहे हैं.

Intro:Body:

 Print



पीटीआई-भाषा संवाददाता 12:37 HRS IST




             
  • सीएए : राउत ने भाजपा पर निशाना साधने के लिए मार्टिन लूथर किंग को किया उद्धृत



मुंबई, 23 दिसंबर (भाषा) शिवसेना नेता संजय राउत ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में सोमवार को भाजपा पर परोक्ष हमला करते हुए दिवंगत अमेरिकी नेता मार्टिन लूथर किंग के शब्दों का जिक्र किया।



राज्यसभा के 57 वर्षीय सदस्य राउत ने मार्टिन लूथ किंग के शब्दों को उद्धृत करते हुए ट्वीट किया, ‘‘जिस देश में धार्मिक मामले राजनीतिक रूप से सुलझाए जाते हैं, वे महान बन जाते हैं, लेकिन यदि राजनीति धार्मिक समस्याएं पैदा करती है तो समझना चाहिए कि गलत लोग देश को चला रहे हैं।’’



उल्लेखनीय है कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों के बीच कांग्रेस समेत विपक्षी दल केंद्र भाजपा नीत सरकार पर देश को धर्म के नाम पर बांटने का आरोप लगा रहे हैं।

 


Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.