ETV Bharat / bharat

पीएम मोदी से राष्ट्रपति मारसेलो रेबेलो डी सूसा, भारत पुर्तगाल के बीच हुए कई करार

author img

By

Published : Feb 14, 2020, 7:40 AM IST

Updated : Mar 1, 2020, 7:06 AM IST

पुर्तगाल के राष्ट्रपति मारसेलो रेबेलो डी सूसा चार दिन की भारत यात्रा पर आए हैं. उन्हें आज राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, और उन्होंने रामनाथ कोविंद से भी भेंट की. इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की. दोनों देशों के बीच कई करार भी हुए हैं. पढ़ें पूरी खबर.

etv bharat
मनसुख मंडाविया और रेबेलो डी सूसा

नई दिल्ली : पुर्तगाल के राष्ट्रपति रेबेलो डी सूसा भारत दौरे पर हैं. उन्होंने आज पीएम मोदी से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश और शिक्षा के क्षेत्रों से जुड़ी बातचीत हुई. दोनों देशों के बीच कई अहम करार भी किए गए हैं.

दरअसल, शुक्रवार को भारत-पुर्तगाल द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा के बाद दोनों देशों के बीच और समझौता हुए. बता दें कि अंतिम बार पुर्तगाल के राष्ट्रपति ने 2007 में भारत दौरा किया था.

भारत और पुर्तगाल के बीच हुए कई समझौते.

इससे पहले राष्ट्रपति सूसा ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी भेंट की. मुलाकात के पहले राष्ट्रपति भवन प्रांगण में राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत किया गया. राष्ट्रपति सूसा राजघाट जाकर बापू को श्रद्धांजलि भी दी.

इससे पहले पुर्तगाल के राष्ट्रपति मारसेलो रेबेलो डी सूसा गुरुवार रात को चार दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे. केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया.

पुर्तगाली राष्ट्रपति का किया गया स्वागत.

पुर्तगाली राष्ट्रपति के साथ राज्य और विदेश मामलों के मंत्री प्रोफेसर ऑगस्टो सैंटोस सिल्वा, अंतरराष्ट्रीयकरण राज्य सचिव प्रोफेसर यूरिको ब्रिलेंटे डायस और राष्ट्रीय रक्षा जोर्ज सेगुरो सेंचुरी के राज्य सचिव भी आए हैं. यह राष्ट्रपति मारसेलो की पहली भारत यात्रा है.

आधिकारिक रूप से जारी किए पत्र के मुताबिक वह हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी के साथ लंच करेंगे और दोनों के बीच उच्च स्तरीय वार्ता भी करेंगे.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज अपने पुर्तगाली समकक्ष से मुलाकात करेंगे और भोज्य के लिए आंमत्रित करेंगे. इसी दिन उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू भी मुलाकात करेंगे.

राष्ट्रपति मारसेलो गोवा और महाराष्ट्र का भी दौरा करेंगे.

पढ़ें : वियतनाम के उप राष्ट्रपति ने नायडू से की भेंट, रणनीतिक संबंध मबजूत करने का संकल्प

विज्ञाप्ति में कहा गया कि पुर्तगाल के साथ भारत के संबंध मित्रता और गरजोशी भरा हुआ है और हाल के वर्षों में दोनों देशों ने गतिशीलता को स्वीकार किया गया है.

बता दें कि हाल के उच्च-स्तरीय राजनीतिक आदान-प्रदान में दिसंबर 2019 में प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा की भारत यात्रा और जून 2017 में प्रधानमंत्री मोदी की पुर्तगाल यात्रा शामिल है.

दोनों देश विज्ञान, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और शिक्षा क्षेत्र में एक दूसरे साथ आगे बढ़ रहे हैं.

इस यात्रा से दोनों के पास विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों में सुधार करने के मौके हैं.

Last Updated : Mar 1, 2020, 7:06 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.