ETV Bharat / bharat

मोदी की 'राह' पर ममता, टी-स्टाल पर अपने हाथों से चाय बनाई और पिलाई भी

author img

By

Published : Aug 22, 2019, 1:11 PM IST

Updated : Sep 27, 2019, 9:11 PM IST

चाय बनातीं ममता बनर्जी

राजनीति में जब भी चाय की चर्चा होती है तो पीएम नरेंद्र मोदी का नाम जरूर आता है. लेकिन अब टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी चाय की वजह से चर्चा में हैं. जनसंपर्क अभियान के दौरान ममता का एक अलग अंदाज देखने को मिला. ममता ने ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह एक टी-स्टाल पर लोगों को चाय बनाकर पिला रही हैं.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में दौरा कर रही हैं. इसी अभियान के दौरान वे दीघा के दत्तपुर गांव पहुंचीं, जहां उन्होंने एक टी-स्टाल पर स्थानीय लोगों के लिए चाय बनाई और उसे परोसा भी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अध्यक्ष ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'कभी-कभी जीवन में छोटी खुशियां हमें बहुत खुश कर सकती हैं. इन्हीं में से एक है अच्छी चाय बनाना और पिलाना. दीघा के दत्तपुर में स्थानीय लोगों के साथ.' उनके वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.

  • Sometimes the little joys in life can make us happy. Making and sharing some nice tea (cha/chai) is one of them. Today, in Duttapur, Digha | কখনো জীবনের ছোট ছোট মুহূর্ত আমাদের বিশেষ আনন্দ দেয়। চা বানিয়ে খাওয়ানো তারমধ্যে একটা। আজ দীঘার দত্তপুরে। #Bangla pic.twitter.com/cC1Bo0GuYy

    — Mamata Banerjee (@MamataOfficial) August 21, 2019 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

लोकसभा चुनावों में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन और कई टीएमसी नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद से ममता पार्टी को मजबूती देने के लिए राज्य में जनसंपर्क अभियान चला रही हैं. इसके तहत वे गांव-गांव लोगों से मिलने जा रही हैं.

पढ़ें-विरोध प्रदर्शनों के बजाए पैरा-टीचर्स को पढ़ाने का काम करना चाहिए : ममता

इसी दौरान वे दीघा के दत्तपुर पहुंची थीं, जहां वे एक टी-स्टाल पर रुकीं. ममता ने एक बच्ची को गोद में लिया और उसके बाद खुद चाय बनाने लगीं. इसके बाद उन्होंने खुद अपने हाथों से लोगों को चाय परोसा.

Intro:Body:Conclusion:
Last Updated :Sep 27, 2019, 9:11 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.