ETV Bharat / bharat

कर्नाटक के मंत्री ने एश्वर्या राय पर टिप्पणी कर विवाद खड़ा किया

author img

By

Published : Dec 6, 2019, 9:13 PM IST

कर्नाटक के वरिष्ठ नेता के एस ईश्वरप्पा ने उप मुख्यमंत्री पद की पसंदगी की तुलना अभिनेत्री एश्वर्या राय से की.

के  एस ईश्वरप्पा (फाइल फोटो)
के एस ईश्वरप्पा (फाइल फोटो)

बेंगलुरु : कर्नाटक के वरिष्ठ नेता के एस ईश्वरप्पा ने उप मुख्यमंत्री पद की पसंदगी की तुलना अभिनेत्री एश्वर्या राय से करके शुक्रवार को विवाद खड़ा कर दिया.

ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री ईश्वरप्पा ने संवाददाताओं से कहा, '.....किसको यह पद नहीं चाहिए(उप मुख्यमंत्री का)? एक युवक की चाहत एश्वर्या राय जैसी किसी शख्सियत की होती है. वह एक ही नहीं है?'

दरअसल, उन्होंने यह बात उस प्रश्न के उत्तर में कही कि क्या अयोग्य ठहराए गए विधायकों में से किसी को भी जीत मिलने पर उप मुख्यमंत्री का पद दिया जा सकता है.

बी एस येदियुरप्पा नीत कैबिनेट में तीन उप मुख्यमंत्री हैं.

पढ़ें - एनआरसी और कैब एक ही सिक्के के दो पहलू : ममता बनर्जी

ईश्वरप्पा ने अयोग्य ठहराए गए जद(एस) और कांग्रेस के विधायकों के योगदान को स्वीकार करते हुए कहा कि अगर उन्होंने अपनी पार्टियों से इस्तीफा नहीं दिया होता तो राज्य में भाजपा की सरकार नहीं बन सकती थी.

उन्होंने कहा कि नेताओं की आकांक्षाए होती हैं लेकिन उसे पूरा करने की गुंजाइश भी होनी चाहिए. सभी को उप मुख्यमंत्री नहीं बनाया जा सकता.

Intro:Body:

 Print



पीटीआई-भाषा संवाददाता 20:5 HRS IST




             
  • कर्नाटक के मंत्री ने एश्वर्या राय पर टिप्पणी कर विवाद खड़ा किया



बेंगलुरु,छह दिसंबर (भाषा)कर्नाटक के वरिष्ठ नेता के. एस ईश्वरप्पा ने उप मुख्यमंत्री पद की पसंदगी की तुलना अभिनेत्री एश्वर्या राय से करके शुक्रवार को विवाद खड़ा कर दिया।



ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री ईश्वरप्पा ने संवाददाताओं से कहा,‘‘.....किसको यह पद नहीं चाहिए(उप मुख्यमंत्री का)? एक युवक की चाहत एश्वर्या राय जैसी किसी शख्सियत की होती है। वह एक ही नहीं है?’’



दरअसल उन्होंने यह बात उस प्रश्न के उत्तर में कही कि क्या अयोग्य ठहराए गए विधायकों में से किसी को भी जीत मिलने पर उप मुख्यमंत्री का पद दिया जा सकता है।



बी एस येदियुरप्पा नीत कैबिनेट में तीन उप मुख्यमंत्री हैं।



ईश्वरप्पा ने अयोग्य ठहराए गए जद(एस) और कांग्रेस के विधायकों के योगदान को स्वीकार करते हुए कहा कि अगर उन्होंने अपनी पार्टियों से इस्तीफा नहीं दिया होता तो राज्य में भाजपा की सरकार नहीं बन सकती थी।



उन्होंने कहा कि नेताओं की आकांक्षाए होती हैं लेकिन उसे पूरा करने की गुंजाइश भी होनी चाहिए। सभी को उप मुख्यमंत्री नहीं बनाया जा सकता।


Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.