ETV Bharat / bharat

मध्य प्रदेश: 19 सीटों पर जीती भाजपा, नौ पर कांग्रेस, तीन मंत्री हारे

author img

By

Published : Nov 10, 2020, 6:00 AM IST

Updated : Nov 11, 2020, 3:59 AM IST

58 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम
58 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम

03:41 November 11

मध्य प्रदेश उपचुनाव में तीन मंत्री हारे, नौ को मिली जीत

भोपाल: मध्य प्रदेश में सभी 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आए गए. भाजपा ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस केवल नौ सीटें जीत सकी. उपचुनाव में प्रदेश के 12 मंत्रियों में से तीन मंत्री चुनाव हार गए हैं, जबकि नौ मंत्री चुनाव जीतने में कामयाब रहे. सभी मंत्री मार्च में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और विधायक पद से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हुए थे. इनमें अधिकांश भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक हैं.

उपचुनाव के घोषित हुए परिणामों के अनुसार, प्रदेश सरकार में सिंधिया समर्थक दो मंत्री इमरती देवी डबरा से 7,633 मतों के अंतर और गिर्राज दंडोतिया दिमनी से 26,467 वोटों के अंतर से चुनाव हार गए हैं. इसके अलावा एक अन्य मंत्री एदल सिंह कंषाना भी सुमावली सीट से 10,947 मतों से चुनाव हार गए हैं.

01:30 November 11

चुनाव आयोग ने देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मध्य प्रदेश की दो सीटों को छोड़ कर सभी उपचुनावों के रिजल्ट घोषित हो गए हैं.

गुजरात में भाजपा ने सभी आठ विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है.

22:47 November 10

मध्य प्रदेश उपचुनाव

राज्य की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को 18 सीटों पर जीत मिली है. वहीं कांग्रेस को 8 सीटों पर जीत मिली है. भाजपा और कांग्रेस एक-एक सीट पर आगे चल रही हैं.

22:42 November 10

नगालैंड उपचुनाव

नगालैंड उपचुनाव में एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की और एक सीट पर नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली है.

22:40 November 10

मणिपुर उपचुनाव

मणिपुर की चार विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की. 

21:35 November 10

छत्तीसगढ़ उपचुनाव

छत्तीसगढ़ विधानसभा में चल रहे उपचुनाव में मरवाही विधानसभा सीट पर कांग्रेस को जीत मिली है.

21:10 November 10

मध्य प्रदेश उपचुनाव

ज्योतिरादित्य सिंधिया की करीबी मंत्री इमरती देवी को उनके ही समधी ने दी करारी शिकस्त.

19:40 November 10

ओडिशा उपचुनाव

ओडिशा उपचुनाव में बीजू जनता दल की जीत हुई है. राज्य में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा था.

18:05 November 10

यूपी उपचुनाव : सात में छह सीट पर भाजपा का कब्जा, सपा के खाते में एक सीट

उत्तर प्रदेश के विधानसभा उप चुनाव में भाजपा ने सात सीटों में से छह सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं सपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की है.  

17:04 November 10

योगी आदित्यनाथ का बयान

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा ने आज पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के नेतृत्व में पूरे देश के अंदर जो प्रदर्शन किया है मैं इसके लिए पीएम, राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूरी टीम का अभिनंदन करता हूं.  

उन्होंने कहा कि बिहार के अंदर सभी कयासों को पूरी तरीके से दूर करते हुए आज के परिणाम ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि मोदी है तो मुमकिन है.  

उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2017 राज्य विधानसभा उपचुनावों में अपने परिणाम को एक बार फिर से दोहराया है और 2019  लोकसभा चुनावों में तमाम चुनौतियों के बावजूद भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया था. इस उपचुनाव से भाजपा ने ये संकेत दिए है कि आगामी चुनावों में भी वो अच्छा प्रदर्शन करेंगे.  

17:01 November 10

एमपी उपचुनाव : मंगावली से बीजेपी प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव जीते

मध्य प्रदेश के मंगावली से भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव ने जीत दर्ज की है.

भाजपा की प्रत्याशी रक्षा सिरोनिया ने जीत दर्ज की 

मध्य प्रदेश के भांडेर से भाजपा की प्रत्याशी रक्षा सिरोनिया ने जीत दर्ज की है. 

भाजपा प्रत्याशी सुरेश धाकड़ जीते

पोहरी सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश धाकड़ ने जीत दर्ज की है. 

कांग्रेस प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव जीते

करैरा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव ने जीत दर्ज की है.

भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी जीते

अशोकनगर से बीजेपी प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी ने जीत दर्ज की है.

16:56 November 10

कर्नाटक उपचुनावः दो सीटों पर भाजपा को जीत

कर्नाटक में राजराजेश्वरी नगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी एन मुनिरत्न ने मंगलवार को जीत हासिल की.

अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल भाजपा में शामिल होने वाले मुनिरत्न ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमा एच को 57,000 से ज्यादा वोटो से शिकस्त दी.

जद (एस) इस सीट पर तीसरे स्थान पर रही. आरआर नगर सीट पर तत्कालीन कांग्रेस विधायक मुनिरत्न को दल-बदल कानून के तहत अयोग्य ठहराए जाने की वजह से उपचुनाव कराया गया है.

मुनिरत्न की यह 2013 से लगातार तीसरी जीत है. वह पहली बार भाजपा के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए हैं.

कर्नाटक की एक अन्य सीट पर भी भाजपा ने जीत हासिल की है. तुमकुरु जिले की सिरा विधानसभा सीट पर भाजपा ने पहली बार जीत हासिल कर इतिहास बनाया है. पार्टी उम्मीदवार डॉक्टर सी एम राजेश गौड़ा ने 12,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की है.

सिरा सीट पर भाजपा के गौड़ा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार टी बी जयचंद्र को हराया.

16:52 November 10

झारखंड उपचुनाव में दोनों सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत

झारखंड उपचुनाव में दोनों सीटों पर महागठबंधन के कब्जा कर लिया है. दुमका सीट से जेएमएम प्रत्याशी बसंत सोरेन से भाजाप प्रत्याशी लुईस मरांडी को लगभग सात हजार वोटों से हराया है. वहीं बेरमो सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी कुमार जयमंगल ने बीजेपी प्रत्याशी योगेश्वर महतो को 14249 मतों से हराया.

16:31 November 10

यूपी उपचुनाव : मल्हनी विधानसभा सीट पर सपा ने दर्ज की जीत

मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में दिवंगत सपा नेता पारसनाथ यादव के बेटे लकी यादव ने जीत दर्ज की है. उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी धनंजय सिंह को मात दी है. सबसे पहले बैलट पेपर की गिनती की गई, उसके बाद ईवीएम से मतगणना शुरू की गई. मल्हनी विधानसभा सीट पर सपा ने शुरू से बढ़त बना रखी थी.

देवरिया से भाजपा प्रत्याशी सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी जीते

देवरिया सदर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने जीत दर्ज की है.

घाटमपुर से भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र पासवान जीते 

उत्तर प्रदेश में कानपुर के घाटमपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र पासवान ने जीत दर्ज की है. 

टूण्डला से भाजपा प्रत्याशी प्रेम पाल धनगर ने दर्ज की जीत

फिरोजाबाद जिले के टूण्डला विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रेम पाल धनगर ने जीत दर्ज की है.

नौगांवा से भाजपा की प्रत्याशी संगीता चौहान ने दर्ज की जीत

नौगांवा विधानसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी संगीत चौहान ने जीत दर्ज की है. संगीता चौहान ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को लगभग 17 हजार मतों से हरा दिया है. 

16:30 November 10

शिवराज सिंह का बयान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता का और मेरा आत्मीयता का, प्रेम का और स्नेह का रिश्ता है. मुझे पूरा विश्वास था कि भाजपा को भारी विजय मिलने वाली है, जहां हम जीत रहे हैं वहां अधिकांश सीटों पर 40-50 हजार वोटों से जीत रहे हैं.  

उन्होंने कहा कि जनमत का यह आदेश है कि जो तीन साल बचे हैं उनमें मैं ढंग से सरकार चलाऊं. मैं जनता को प्रणाम करता हूं और वचन देता हूं कि जनता की बेहतरी के लिए, मध्य प्रदेश के विकास के लिए, आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण के लिए कोई कमी नहीं छोडूंगा. 

16:25 November 10

बुलंदशहर सदर उपचुनाव : भाजपा से उषा सिरोही आगे

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सदर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में चल रही मतगणना में अभी तक भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी उषा सिरोही लगातार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी हाजी यूनुस से बढ़त बनाए हुए हैं. इस सीट पर भाजपा का बीएसपी से कड़ा मुकाबला है. बुलंदशहर में भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल शिशोदिया से इस दौरान ईटीवी भारत ने बात की. 

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी की नीतियों से जनता उन्हें समर्थन दे रही है. 18वें राउंड तक बुलंदशहर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही 13210 मतों से आगे चल रही हैं. भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को अब तक 55716 मत प्राप्त हो चुके हैं ,जबकि बीएसपी प्रत्याशी हाजी यूनुस को अब तक 42506 मत हासिल हुए हैं.

16:21 November 10

मध्य प्रदेश उपचुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र दांगी जीते

मध्य प्रदेश के राजगढ़ के ब्यावरा से कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र दांगी ने जीत दर्ज की है. 

16:19 November 10

मध्य प्रदेश उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी प्रभुराम चौधरी जीते

मध्य प्रदेश के रायसेन के सांची से भाजपा प्रत्याशी प्रभुराम चौधरी ने जीत दर्ज की है. 

16:04 November 10

भाजपा की प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर ने जीत दर्ज की 

मध्य प्रदेश के नेपानगर से भाजपा की प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर ने जीत दर्ज की है. 

15:55 November 10

झारखंड उपचुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी जय मंगल सिंह जीते 

झारखंड के बेरमो विधानसभा उपचुनाव के आखरी राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. 17वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जय मंगल सिंह 14249 मतों से जीत हासिल की.

15:52 November 10

तेलंगाना उपचुनाव में भाजपा के एम रघुवंश राव जीते
तेलंगाना उपचुनाव में भाजपा के एम रघुवंश राव जीते

तेलंगाना उपचुनाव : भाजपा के एम रघुवंश राव जीते

तेलंगाना की दुब्बक विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एम रघुवंश राव ने जीत दर्ज की है.  

15:44 November 10

भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सिसोदिया जीते

मध्य प्रदेश के गुना के बामोर से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सिसोदिया ने जीत दर्ज की. 

15:07 November 10

गुजरात में भाजपा ने सभी आठों सीटों पर जीत दर्ज की है. 

15:00 November 10

मध्य प्रदेश उपचुनाव : सिंधिया ने भाजपा प्रत्याशियों को जीत की बधाई दी 

भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा प्रत्याशियों को जीत की बधाई दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा,' मप्र विधानसभा उपचुनावों में विजयी हुए भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं. वहीं सभी देवतुल्य मतदाताओं का हृदय से आभार. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी विजयी उम्मीदवार जनसेवा और अपने विधानसभा क्षेत्र के समुचित विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे. 

14:57 November 10

राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने जीत दर्ज की

मध्य प्रदेश के धार के बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने जीत दर्ज की है. 

14:34 November 10

सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा उपचुनाव में बरोदा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल ने जीत दर्ज की है. भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर दत्त चुनाव हार गए हैं.  

14:18 November 10

हरदीप सिंह डंग ने जीत दर्ज की

मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने दूसरी जीत दर्ज की है. सुवासरा से बीजेपी प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग जीत गए हैं. 

14:08 November 10

उत्तर प्रदेश : बांगरमऊ से भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत कटियार की जीत
उन्नाव के बांगरमऊ विधासभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत कटियार ने जीत दर्ज की है. बता दें कि इस सीट पर समाजवादी पार्टी से सुरेश पाल, बहुजन समाज पार्टी से महेश पाल और कांग्रेस से आरती बाजपेई उम्मीदवार थीं.

मल्हनी सीट पर बड़ा उलटफेर, सपा ने दर्ज की बढ़त
जौनपुर की मल्हनी सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लकी यादव ने 1696 वोटों के साथ बढ़त दर्ज कर ली है. इस सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी धनंजय सिंह आगे चल रहे थे. वहीं अब भाजपा 6 और सपा एक सीट पर आगे चल रही है.

14:06 November 10

इमरती देवी का दावा

हर राउंड में आगे रहूंगी, बजरंगबली और जनता का आशीर्वाद मेरे साथ : इमरती देवी

मध्य प्रदेश में 3 नवंबर को हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है. प्रत्याशी लगातार भगवान के दर पर पहुंच रहे हैं. डबरा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी भी अचलेश्वर मंदिर पहुंचीं. जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर पर माथा टेका और जीत का आशीर्वाद लिया. इस मौके पर उन्होंने ईटीवी भारत से खास बातचीत की.

इमरती देवी का कहना है कि, उन्हें पूरा भरोसा है कि, वो इस चुनाव में भी जीत रही हैं और वो हर राउंड में आगे रहेंगी. उनका कहाना है कि, उनके साथ बजरंगबली और डबरा विधानसभा की जनता का आशीर्वाद है. साथ ही उन्होंने पूर्व सीएम कमलनाथ के सरकार बनाने के दावे को लेकर कहा की, 'कमलनाथ सपना देख रहे है और देखते रहे उन्हें सपना देखने से कौन रोक सकता है'.

14:00 November 10

 मध्य प्रदेश के मांधाता से बीजेपी प्रत्याशी नारायण पटेल जीते

मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में मांधाता से भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल ने जीत दर्ज की है.  

13:55 November 10

मणिपुर की दो विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की. वहीं दो सीटों पर भाजपा आगे चल रही है. 

13:47 November 10

झारखंड उपचुनाव: बेरमो में कांग्रेस और दुमका में भाजपा आगे

झारखंड में भाजपा एक सीट पर और कांग्रेस दूसरी सीट पर आगे है. दुमका से भाजपा प्रत्याशी लुईस मरांडी 1234 वोट से आगे चल रहे हैं.  वहीं बेरमो से कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल सिंह 12754 मतों से आगे चल रहे हैं. 

13:31 November 10

मतगणना एजेंटों ने किया हंगामा.

देवरिया में मतगणना के दौरान बवाल, 2 बूथों पर खुलीं एक ही नंबर की मशीन

उत्तर प्रदेश की सात सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज यानी मंगलवार को घोषित होंगे. इन सात जिलों में काउंटिंग जारी है. काउंटिंग के दौरान मतदान केंद्रों से तरह तरह की खबरें सामने आ रही हैं. देवरिया सदर उपचुनाव की मतगणना के दौरान एक ही नंबर की मशीन दो बूथों पर खुलने से मतगणना एजेंटों ने जमकर बवाल काटा. दरअसल, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 9 व 10 पर 166 नंबर की ईवीएम मशीन खुलने के बाद हड़कंप मच गया. वहीं इस मामले को अधिकारियों ने मिस्टेक बताया है.

13:23 November 10

कर्नाटक की दोनों सीटों पर भाजपा की बढ़त बरकार 
कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव की दोनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाए हुए है.  

13:20 November 10

यूपी पांच सीटों पर भाजपा, एक सीट पर समाजवादी पार्टी और एक सीट पर निर्दल प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं. मल्हनी सीट पर निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह आगे हैं. समाजवादी पार्टी नौगावां सादात सीट पर आगे चल रही है. वहीं देवरिया सदर, बुलंदशहर, बांगरमऊ, घाटमपुर और टूण्डला में भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाए हुए है.

12:43 November 10

यूपी पांच सीटों पर भाजपा, एक सीट पर समाजवादी पार्टी और एक सीट पर निर्दल प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं. मल्हनी सीट पर निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह आगे हैं. समाजवादी पार्टी नौगावां सादात सीट पर आगे चल रही है. वहीं देवरिया सदर, बुलंदशहर, बांगरमऊ, घाटमपुर और टूण्डला में भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाए हुए है.

12:42 November 10

मणिपुर उपचुनाव : दो सीटों पर भाजपा, एक पर कांग्रेस आगे  

मणिपुर में सत्तारूढ़ भाजपा में बांगोइ सीट और सैतू सीट पर आगे चल रही है.  शुरुआती रुझानों के मुताबिक मणिपुर में बांगोइ सीट पर भाजपा उम्मीदवार उइनाम लूखोइ सिंह, नेशनल पीपुल्स पार्टी के खूराइजम लोकेन सिंह से 268 मतों से आगे चल रहे हैं.  

भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, सैतू सीट पर भाजपा के नगामथांग हाओकिप कांग्रेस के अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी लम्तीनथांग हाओकिप से 1827 वोटों से आगे हैं.

वांग्जिंगग टेन्था सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मोइरंगथम हेमंत सिंह, भाजपा के उम्मीदवार पाओनम ब्रोजेन सिंह से 675 मतों से आगे चल रहे हैं.

12:17 November 10

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बीजेपी आगे

  • ग्वालियर विधानसभा से बीजेपी आगे.
  • बीजेपी प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर को मिले 11791 मत.
  • वहीं कांग्रेस प्रत्याशी की मिले 8558 मत.
  • बीजेपी प्रत्याशी प्रदुम्न सिंह तोमर 3233 वोटो से आगे.

12:13 November 10

यूपी की सात विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव की आज मतगणना हो रही है. इसमें छह सीटों पर भाजपा और एक सीट पर निर्दल प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं. मल्हनी सीट पर निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह आगे हैं. वहीं देवरिया सदर, बुलंदशहर, बांगरमऊ, घाटमपुर, नौगावां सादात और टूण्डला में भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाए हुए है.

12:09 November 10

कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा आगे

कर्नाटक में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी राज्य की राजराजेश्वरी नगर और तुमकुरु में सिरा विधानसभा सीटों पर क्रमश: आठवें और पांचवें दौर की मतगणना के बाद आगे चल रही है. आरआर नगर में, भाजपा के एन मुनिरत्न आठवें दौर के अंत में कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एच. कुसुमा से लगभग 22,000 वोटों से आगे चल रहे थे.

दोनों सीटों पर जेडी (एस) के तीसरे स्थान पर रहना मालूम पड़ता है, जहां वोक्कालिगा समुदाय के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं और यह समुदाय वर्षों से जेडी-एस का सबसे बड़ा आधार रहा है.
 

12:02 November 10

गुजरात विस उपचुनाव : सभी सीटों पर भाजपा आगे

गुजरात विधानसभा उपचुनाव में सभी आठ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है. 

11:58 November 10

नगालैंड उपचुनाव : दोनों सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे 

कोहिमा जिले की सदर्न अंगामी-1 और किफिरे जिले की पुंगरो किफिरे सीट पर शुरुआती रुझान के अनुसार निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार सदर्न अंगामी-1 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार सेविएली पीटर ज़शुमो अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के मेदो योखा से आगे चल रहे हैं. वहीं किफिरे जिले की पुंगरो किफिरे सीट पर निर्दलीय ते यांगसीओह संगतम भाजपा के लिरिमांग संगतम से आगे चल रहे हैं.

11:56 November 10

ओडिशा के बालासोर और तीर्तोल विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है. दोनों सीटों पर अभी बीजू जनता दल ने बढ़त बनाई हुई है.

11:55 November 10

यूपी उपचुनाव : 5 सीट पर भाजपा, 1 पर सपा और 1 सीट पर निर्दल प्रत्याशी आगे

यूपी की सात विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव की आज मतगणना हो रही है. इसमें पांच सीटों पर भाजपा, एक सीट पर समाजवादी पार्टी और एक सीट पर निर्दल प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं. मल्हनी सीट पर निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह आगे हैं. समाजवादी पार्टी नौगावां सादात सीट पर आगे चल रही है. वहीं देवरिया सदर, बुलंदशहर, बांगरमऊ, घाटमपुर और टूण्डला में भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाए हुए है.

11:46 November 10

दिग्विजय सिंह का बयान.

मध्य प्रदेश उपुचनाव मतगणना को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा 28 सीटों पर कांग्रेस की जीत होगी.  

11:45 November 10

वीडी शर्मा ने ईटीवी भारत से बात की

मध्य प्रदेश उपचुनाव मतगणना पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ईटीवी भारत से बात की. वीडी शर्मा ने कहा कि कमलनाथ को भ्रम हो गया था कि वे मध्यप्रदेश के नेता हैं, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भाजपा बहुमत के साथ जीतेगी. 

11:37 November 10

बीजेपी प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग ने बनाई बढ़त 

मध्य प्रदेश के उपचुनाव के लिए मतगणना चल रही है. मंदसौर में आठवे राउंड के बाद बीजेपी प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग ने बढ़त बना ली है. 

11:31 November 10

छत्तीसगढ़ विधानसभा की एक सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है. 

11:29 November 10

यूपी की सात विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव की आज मतगणना हो रही है. इसमें पांच सीटों पर भाजपा, एक सीट पर समाजवादी पार्टी और एक सीट पर निर्दल प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं. मल्हनी सीट पर निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह आगे हैं. समाजवादी पार्टी नौगावां सादात सीट पर आगे चल रही है. वहीं देवरिया सदर, बुलंदशहर, बांगरमऊ, घाटमपुर और टूण्डला में भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाए हुए है.

11:27 November 10

  • मध्य प्रदेश उपचुनाव मतगणना में शुरूआती रूझानों में बीजेपी 19 सीटों पर आगे
  • वहीं कांग्रेस 8 सीटों पर आगे
  • एक पर बसपा आगे

11:14 November 10

नगालैंड की दक्षिणी अंगामी-1 और पुंगरो किफिरे विधानसभा सीटों पर मतगणना चल रही है. मतगणना के हिसाब से निर्दलीय उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई हुई है.

11:02 November 10

हरियाणा उपचुनाव: चौथे राउंड की काउंटिंग पूरी, कांग्रेस 2843 वोटों से आगे

हरियाणा की बरोदा सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है. चौथे राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है. चौथे राउंड के बाद कांग्रेस 2843 वोटों से आगे चल रही है. अब तक कांग्रेस को 11504 वोट मिले हैं. दूसरी तरफ बीजेपी को 8661 वोट मिले हैं. वहीं इनेलो को अबतक 1137 वोट मिले हैं. इसके अलावा राजकुमार सैनी को 1280 वोट मिले हैं. 

11:02 November 10

तेलंगाना में भाजपा को बढ़त

तेलंगाना की दुब्बक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना के हिसाब से अभी भाजपा पार्टी आगे चल रही है.

10:49 November 10

मणिपुर उपचुनाव में पांच में से 1 विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की. चार अन्य सीटों पर मतगणना अब भी जारी. वांगोइ में अब भाजपा पार्टी आगे चल रही है.

10:42 November 10

  • मध्य प्रदेश के मुरैना के दिमनी और अंबाह विधानसभा सीट से कांग्रेस आगे.
  • दिमनी से कांग्रेस के प्रत्याशी रविंद्र सिंह तोमर आगे.
  • अंबाह से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यप्रकाश सखवार आगे.

10:30 November 10

एमपी उपचुनाव मतगणना : रुझानों में VIP प्रत्याशी आगे

मध्य प्रदेश में हुए 28 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. मतों की गिनती जारी है. फिलहाल भाजपा 18 सीटों पर, कांग्रेस सात सीटों और बसपा से दो पर आगे चल रही है.
 

  • तुलसीराम सिलावट
     
  • प्रद्युम्न सिंह तोमर
     
  • बिसाहूलाल
     
  • गोविंद राजपूत
     
  • महेंद्र सिंह सिसोदिया
     
  • प्रदुम्न सिंह लोधी
     
  • मुन्नालाल गोयल
     
  • इमरती देवी
     
  • फूल सिंह बरैया
     
  • हरदीप सिंह डंग
     
  • प्रभु राम चौधरी


 

10:20 November 10

मणिपुर विधानसभा उपचुनाव की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव में एक सीट पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है. 

10:15 November 10

झारखंड की दोनों सीटों पर भाजपा आगे

चुनाव आयोग के मुताबिक झारखंड विधानसभा की 2 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा दोनों सीटों पर आगे चल रही है।

10:11 November 10

ओडिशा की दोनों सीटों पर भाजपा को बढ़त

ओडिशा के बालासोर और तीर्तोल विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है. दोनों सीटों पर अभी बीजू जनता दल ने बढ़त बनाई हुई है.

10:10 November 10

हरियाणा  उपचुनाव : दूसरे राउंड के बाद कांग्रेस 550 वोटों से आगे

हरियाणा की बरोदा सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है. बरोदा में अभी कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है दूसरे राउंड के बाद कांग्रेस 550 वोटों से आगे चल रही है. मुख्य मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल उर्फ भालू और बीजेपी प्रत्याशी अंतरराष्ट्रीय पहलवान योगेश्वर दत्त के बीच माना जा रहा है. इनेला प्रत्याशी जोगेंद्र सिंह और एलएसपी प्रत्याशी राजकुमार सैनी भी कांग्रेस और बीजेपी के हार-जीत का गणित बिगाड़ सकते हैं. 

10:07 November 10

उत्तर प्रदेश की मल्हनी सीट पर निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह आगे चल रहे हैं. घाटमपुर सीट पर बसपा आगे चल रही है. इसके अलावा नौगावां सादात सीट पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है. वहीं देवरिया सदर, बुलंदशहर, बांगरमऊ और टूण्डला में भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाए हुए है.

10:07 November 10

छत्तीसगढ़ : मरवाही उपचुनाव के नतीजों में कांग्रेस को बढ़त

छत्तीसगढ़ के मरवाही सीट से कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है. दूसरे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी के के ध्रुव 3664 वोट से आगे. कांग्रेस प्रत्याशी के के ध्रुव को 8520 वोट मिले. भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर गंभीर सिंह को 4856 वोट मिले. वहीं 310 लोगों ने नोटा का बटन दबाया. 

09:44 November 10

गुजरात में आठ विधानसभा सीटों में से भाजपा सात सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है. 

09:35 November 10

मध्य प्रदेश उपचुनाव की मतगणना, शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे

  • देवास के हाटपिपल्या से कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल आगे
  • भिंड में शुरू हुई डाक मतपत्रों और ईवीएम मशीनों पर मतगणना
  • राजगढ़ के ब्यावरा से नारायण सिंह पंवार आगे
  • मंदसौर से बीजेपी प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग आगे
  • नेपानगर से बीजेपी प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर आगे
  • इंदौर के सांवेर विधानसभा क्षेत्र बीजेपी प्रत्याशी तुलसी सिलावट चल रहे हैं आगे
  • अनूपपुर से बीजेपी प्रत्याशी बिसाहू सिंह आगे

09:32 November 10

गुजरात में 4 सीटों पर बीजेपी आगे

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के मुताबिक बीजेपी गुजरात की 8 सीटों में से 4 पर आगे चल रही है. 

09:28 November 10

उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाए हुए हैं. भाजपा देवरिया सदर, बुलंदशहर, बांगरमऊ, टूण्डला और घाटमपुर सीट पर आगे चल रही है. वहीं मल्हनी और नौगावां सादात सीट पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है.


 

09:20 November 10

कर्नाटक उपचुनाव में आर.आर. नगर विधानसभा सीट पर भाजपा आगे. 

09:19 November 10

भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक गुजरात विधानसभा उपचुनाव में 8 सीटों में से 2 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है. 

09:17 November 10

उत्तर प्रदेश में भाजपा पांच और सपा दो सीट पर आगे

09:11 November 10

मध्य प्रदेश में शुरुआती रूझानों में भाजपा आगे

17 सीटों पर भाजपा आगे 

कांग्रेस आठ पर आगे

बसपा एक पर आगे

09:10 November 10

नगालैंड में मतगणना शुरू हो गई है.  मतगणना के लिए लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं.  

09:02 November 10

मंदसौर से बीजेपी प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग आगे

  • मध्य प्रदेश के भिंड में शुरू हुई डाक मतपत्रों और ईवीएम मशीनों पर मतगणना
  • राजगढ़ के ब्यावरा से नारायण सिंह पंवार आगे
  • मंदसौर से बीजेपी प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग आगे
  • नेपानगर से सुमित्रा कास्डेकर आगे
     

08:57 November 10

कर्नाटक में मतगणना जारी

कर्नाटक में सिरा विधानसभा क्षेत्र मतगणना जारी
कर्नाटक में सिरा विधानसभा क्षेत्र मतगणना जारी

08:49 November 10

गुजरात के सुरेंद्र नगर में मतगणना जारी

सुरेंद्रनगर में मतगणना जारी.

08:34 November 10

छत्तीसगढ़ : शुरू हुई मरवाही उपचुनाव की मतगणना

मरवाही उपचुनाव की मतगणना

08:26 November 10

दुमका में मतगणना शुरू
दुमका में मतगणना शुरू

झारखंड के दुमका विधानसभा उपचुनाव के मतों की गिनती शुरू हो चुकी है. इंजीनियरिंग कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच काउंटिंग है. यहां लगभग एक लाख 65 हजार मतदाता हैं, 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. दुमका सीट पर मुख्य मुकाबला झामुमो के बसंत सोरेन और भाजपा के डॉ लुईस मरांडी के बीच है. कुल 18 राउंड की गिनती 21 टेबल पर चलेगी. 

08:22 November 10

इंदौर में शुरू हुई मतगणना

इंदौर में शुरू हुई मतगणना

मध्य प्रदेश के अनूपपुर में मतगणना शुरू

  • अनूपपुर विधानसभा के पॉलीटेक्निक कॉलेज में पोस्टल बैलेट की मतगणना शुरू
  • 1350 डाक मतपत्र व 7 ईटीपीबीएस की गणना शुरू
  • 18 राउंड में मतगणना के आएंगे नतीजे
  • 8:30 बजे से शुरू होगी ईवीएम की मतगणना

08:11 November 10

मध्य प्रदेश में पहले गिने जा रहे पोस्टल बैलेट

मुरैना विधानसभा की तस्वीरे.
मुरैना विधानसभा की तस्वीरे.

08:00 November 10

11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, मतगणना शुरू

07:56 November 10

ग्वालियर के एक मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

ग्वालियर के एक मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
ग्वालियर के एक मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के एक मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों की घोषणा आज होगी. 

07:54 November 10

वडोदरा के एक मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंजाम.
वडोदरा के एक मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंजाम.

गुजरात में 8 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे. गुजरात के वडोदरा के एक मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. 

06:51 November 10

सभी राज्यों में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी

18:27 November 09

58 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम लाइव

नई दिल्ली : देश के 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों पर संपन्न हुए उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है. मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के नतीजों पर सबकी नजर है. सिंधिया समर्थक 25 विधायकों के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद कमलनाथ सरकार गिर गई थी. इन सीटों के नतीजे सरकार बनाए रखने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे. इसके अलावा गुजरात की आठ और उत्तर प्रदेश की सात सीटों पर भी नजर रहेगी. इसके साथ ही बिहार की वाल्मीकी नगर लोक सभा सीट के नतीजे भी आएंगे. इस सीट पर जेडीयू सांसद वैद्यनाथ महतो के निधन के बाद उपचुनाव कराया गया था.

भाजपा-कांग्रेस के दावों के बीच मप्र मे कौन जीतेगा
मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के मतगणना शुरू हो गई है. मगर दोनों प्रमुख दल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस अपनी-अपनी जीत के साथ सत्ता की कमान संभालने के दावे कर रही हैं.  

राज्य में 28 विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनाव हुए हैं, इनमें से 25 वह स्थान हैं, जहां के तत्कालीन विधायकों ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली थी, वहीं तीन स्थान विधायकों के निधन के कारण खाली हुए थे. दोनों ही दलों ने इन चुनावों को जीतने के लिए पूरा जोर लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

नतीजे से पहले जो एग्जिट पोल आए हैं, उसे दोनों ही दल पूरी तरह स्वीकारने को तैयार नहीं हैं. एग्जिट पोल में कांग्रेस के मुकाबले भाजपा को बढ़त दिखाई गई है. कांग्रेस की तरफ से यही कहा जा रहा है कि एग्जिट पोल से उलट जीत उसी के खाते में आने वाली है. दूसरी ओर भाजपा का दावा है कि एग्जिट पोल में जितनी सीटें भाजपा को दिखाई जा रही हैं, उससे कहीं ज्यादा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार जीतेंगे.

मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम प्रदेश में किसी भी दल की सरकार बनाने में अहम साबित होंगे. प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में राज्य के 12 मंत्रियों सहित कुल 355 उम्मीदवार मैदान में हैं.

मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में भाजपा के 107, कांग्रेस के 87, बसपा के दो, सपा का एक और चार निर्दलीय विधायक हैं.

भविष्य की सियासत के संकेत देंगे उप्र उपचुनाव के नतीजे
उत्तर प्रदेश में इन दिनों हुई सियासी उठापटक के बीच सात सीटों पर उपचुनाव हुए. इन सीटों के परिणाम से ये संकेत भी सामने आएंगे कि प्रदेश के भविष्य की सियासत और सियासी पार्टियों के रिश्तों तथा उनके संभावित समीकरणों की दिशा व दशा क्या होगी. वर्तमान परिस्थितियों तथा समीकरणों ने उपचुनाव के नतीजों को अहम बना दिया है.

2022 में मुख्य चुनाव होने हैं, ऐसे में इस उपचुनाव को सेमीफाइनल माना जा रहा है. यदि सत्तारूढ़ दल को सफलता मिलेगी तो उसे अपने कामकाज पर भरोसा होगा. वहीं अगर विपक्ष को सफलता मिलेगी तो कार्यकतार्ओं का मनोबल बढ़ेगा. आगे आने वाले समय में यह चुनाव नतीजे सियासी सफर की तस्वीर को साफ करेंगे.

उपचुनाव में औसतन 53 फीसदी मतदाताओं ने 88 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया था. जिन सीटों पर उपचुनाव हुआ था उनमें नौगांव सादात, टूंडला, बांगरमउ, बुलंदशहर, देवरिया, घाटमपुर और मल्हनी विधानसभा सीटें शामिल है.

गुजरात में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद चुनाव
गुजरात में आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान कराया गया. प्रदेश की जिन आठ सीटों पर उप चुनाव कराए जा रहे हैं ​उनमें अब्डासा (कच्छ), लिम्बडी (सुरेंद्र नगर), मोरबी (मोरबी), धारी (अमरेली), गढ़दा (बोटाड), करजन (वडोदरा), डांग (डांग) और कपराडा (वलसाड) शामिल है. इन सीटों पर उप चुनाव कराने की आवश्यकता इसलिये हुई, क्योंकि इस साल जून में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के मौजूदा विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था. इनमें से पांच बाद में भाजपा में शामिल हो गये थे और वे फिर चुनाव लड़ रहे है.

इन राज्यों में भी घोषित होंगे परिणाम  
मध्य प्रदेश, यूपी और गुजरात के अलावा कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों- बेंगलुरु शहरी जिला स्थित राजराजेश्वरी नगर और तुमकुरु जिला स्थित सिरा पर मतदान हुए था. वहीं, तेलंगाना की दुब्बाक विधानसभा सीट पर वोटिंग हुई. इसके अलावा मणिपुर की चार, झारखंड, नगालैंड, ओडिशा की दो-दो विधानसभा सीटों और छत्तीसगढ़, हरियाणा की एक-एक सीट पर उपचुनाव हुए हैं. इन सभी सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम भी आज आएंगे. 

Last Updated :Nov 11, 2020, 3:59 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.