ETV Bharat / bharat

9 June Panchang : आषाढ़ महीने के कृष्णपक्ष की षष्ठी तिथि आज, रियल एस्टेट से जुड़े लोग निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान

author img

By

Published : Jun 9, 2023, 12:06 AM IST

9 June Panchang
9 जून पंचांग

Today Panchang : पंचांग के अनुसार आषाढ़ महीने के कृष्णपक्ष की षष्ठी तिथि है. आज के दिन कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र के कारण क्या पड़ेगा प्रभाव. पढ़ें पूरी खबर..Panchang. 9 June Panchang.

आज का पंचांग : आज शुक्रवार है. हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ महीने के कृष्णपक्ष की षष्ठी तिथि है. इस तिथि पर मंगल का शासन है. चिकित्सा संबंधी कार्य करने या नई दवाई शुरू करने के अलावा रियल एस्टेट से जुड़े काम के लिए यह तिथि अच्छी मानी जाती है.

आज का नक्षत्र आज के दिन चन्द्रमा सुबह 6: 02 मिनट बाद कुंभ राशि में रहेगा. वहीं शाम 5:09 बजे तक धनिष्ठा नक्षत्र चलेगा. इसके देवता अष्टवसु हैं और इस नक्षत्र पर मंगल का शासन है. यह नक्षत्र यात्रा करने, मित्रों से मिलने और आध्यात्मिक कार्यों के लिए श्रेष्ठ है. आज के दिन का वर्जित समय आज के दिन सुबह 10:36 बजे से 12:20 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, कुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना अच्छा रहेगा.

  1. 9 जून का पंचांग
  2. विक्रम संवत - 2080
  3. मास - आषाढ़
  4. पक्ष - कृष्ण पक्ष
  5. दिन - शुक्रवार
  6. तिथि - षष्ठी
  7. ऋतु - ग्रीष्म
  8. नक्षत्र - धनिष्ठा
  9. दिशा शूल - पश्चिम
  10. चंद्र राशि - सुबह 6:02 के बाद कुंभ
  11. सूर्य राशि - वृषभ
  12. सूर्योदय - 05.23 एएम
  13. सूर्यास्त - 07:18 पीएम
  14. चंद्रोदय - रात 12:14
  15. चंद्रास्त - 10:37 एएम
  16. राहुकाल - सुबह 10:36 बजे से 12:20 बजे तक
  17. यमगंड- दोपहर 03:49 बजे से 05:34 तक
  18. आज के दिन विशेष मंत्र- ॐ कार्तिकेय नम:

ये भी पढ़ें

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.