ETV Bharat / bharat

5 June Panchang : कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि आज, नए प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग के लिए है शुभ-मुहूर्त

author img

By

Published : Jun 5, 2023, 12:05 AM IST

Today Hindi Panchang : पंचांग के अनुसार आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज के दिन चन्द्रमा धनु राशि और मूल नक्षत्र में रहेगा. जानें आज का शुभ-मुहूर्त, राहुकाल और विशेष मंत्र-उपाय. पढ़ें पूरी खबर..5 June 2023 Panchang. Aaj ka Panchang. Aaj ka Rahukaal.

5 June Panchang
5 जून का पंचांग

5 जून का पंचांग : आज सोमवार है. वहीं पंचांग के अनुसार आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. इस दिन पर माता दुर्गा का शासन है. नए प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग कर सकते हैं. चिकित्सा संबंधी कामों के लिए आज के दिन बेहतर है. किसी भी तरह का अन्य बड़ा शुभ काम नहीं करना चाहिए.

राहुकाल में शुभ कार्य से करें परहेज
आज के दिन चन्द्रमा धनु राशि और मूल नक्षत्र में रहेगा. यह बिल्कुल भी शुभ नक्षत्र नहीं है. किसी भी तरह के शुभ कार्यों को इस नक्षत्र में टालना चाहिए. आज के दिन खंडहर तोड़ने का काम, अलगाव या तांत्रिक कार्य किए जा सकते हैं. आज के दिन सुबह 07:07 बजे से 08:51 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. अन्यथा बड़ी परेशानी का शिकार हो सकते हैं.

  1. 5 जून का पंचांग
  2. विक्रम संवत - 2080
  3. मास - आषाढ़
  4. पक्ष -कृष्ण पक्ष
  5. दिन - सोमवार
  6. तिथि - प्रतिपदा
  7. ऋतु - ग्रीष्म
  8. नक्षत्र - मूल
  9. दिशा शूल - पूर्व
  10. चंद्र राशि - धनु
  11. सूर्य राशि - वृषभ
  12. सूर्योदय - 05.23 ए एम
  13. सूर्यास्त - 07:16 पी एम
  14. चंद्रोदय - 08:55 पी एम
  15. चंद्रास्त - 06.04 एएम
  16. राहुकाल - सुबह 07:07 बजे से 08:51 बजे तक
  17. यमगंड- सुबह 10:36 एएम से 12:20 पीएम
  18. आज के दिन विशेष मंत्र-ॐ दुर्गाय नम:

ये भी पढ़ें

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.