ETV Bharat / bharat

2 June Panchang : जानिए आज का शुभ-मुहूर्त, त्रयोदशी के दिन शुरू कर सकते हैं ये 3 काम

author img

By

Published : Jun 2, 2023, 2:09 AM IST

2 June Panchang
आज का पंचांग

आज शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. आज चंद्रमा तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में रहेंगे. आज का दिन इन 3 कार्यों के लिए सर्वोत्तम माना जाता है...2 June 2023 Panchang. Aaj ka Panchang. Aaj ka Rahukaal.

आज का पंचांग : आज शुक्रवार को शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. आज के दिन दोपहर 12.48 मिनट तक त्रयोदशी रहेगी. इसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी. इस तिथि पर भगवान शिव और कामदेव का शासन है. ऐसे में नई पुस्तकें लिखने, कर्मकांड और नृत्य के लिए अच्छा माना जा रहा है. शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी का पूजन लाभकारी होता है.

आज के दिन चंद्रमा तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में रहेंगे. स्वाति नक्षत्र सुबह 6.53 बजे तक रहेगा. इसके बाद विशाखा नक्षत्र शुरू हो जाएगा. स्वाति नक्षत्र में यात्रा करने, खरीदारी, बागवानी और अस्थायी प्रकृति के कार्य के लिए यह अच्छा माना जाता है. विशाखा नक्षत्र में दैनिक जीवन के सारे काम और पूजा-पाठ आसानी से किए जा सकते हैं.

आज के दिन सुबह 10.35 बजे 12.19 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. उसके बाद आप सारे क्रियाकलाप कर सकते हैं..

  1. 2 जून का पंचांग
  2. विक्रम संवत - 2080
  3. मास - ज्येष्ठ पूर्णिमांत
  4. पक्ष - शुक्ल पक्ष
  5. दिन - शुक्रवार
  6. तिथि - त्रयोदशी
  7. ऋतु - ग्रीष्म
  8. नक्षत्र - स्वाति नक्षत्र
  9. दिशा शूल - दक्षिण
  10. चंद्र राशि - तुला
  11. सूर्य राशि - वृषभ
  12. सूर्योदय - 5.24 बजे
  13. सूर्यास्त - 7.15 बजे
  14. चंद्रोदय - 5.32 बजे
  15. चंद्रास्त - 4.22 बजे सुबह, 3 जून को
  16. राहुकाल - 10.35 बजे से 12.19 बजे
  17. यमगंड- 3.47 बजे से 5.31 बजे
  18. आज के दिन विशेष मंत्र-ॐ शुं शुक्राय नम: और ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम
ये भी पढ़ें-



ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.