ETV Bharat / bharat

74th Republic Day: गणतंत्र दिवस परेड 2023 की सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी और झांकी की घोषणा

author img

By

Published : Jan 30, 2023, 9:01 PM IST

republic day parade 2023
गणतंत्र दिवस परेड 2023

इस वर्ष देश का 74वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया. इस गणतंत्र दिवस पर बहुत सी ऐसी चीजें हुईं, जो पहली बार देखी गईं. इस बार गणतंत्र दिवस की परेड कर्तव्य पथ पर आयोजित की गई. जहां इस बार कई नई झाकियां और जवानों का शौर्य देखने को मिला. अब गणतंत्र दिवस परेड 2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी, झांकी और अन्य प्रदर्शनों के लिए पुरस्कार की घोषणा की गई है.

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस परेड 2023 की सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी और झांकी की घोषणा कर दी गई है. अलग-अलग परिणाम, एक न्यायाधीशों के एक पैनल द्वारा और दूसरा MyGov द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन सार्वजनिक वोट के माध्यम से घोषित किया गया है. तीन सेवाओं से मार्चिंग टुकड़ियों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ)/अन्य सहायक बलों से मार्चिंग टुकड़ियों और विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और मंत्रालयों/विभागों की झांकी के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए न्यायाधीशों के तीन पैनल नियुक्त किए गए थे.

पैनल के मूल्यांकन के आधार पर तीन सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी के तौर पर पंजाब रेजिमेंट सेंटर टुकड़ी को चुना गया. इसके अलावा सीएपीएफ/अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी के तौर पर सीआरपीएफ मार्चिंग टुकड़ी को चुना गया. सर्वश्रेष्ठ तीन झांकियां (राज्य/संघ राज्य क्षेत्र) की कैटेगरी में पहले स्थान पर उत्तराखंड (मानसखंड), दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र (साडे तीन शक्तिपीठे और नारी शक्ति) और तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश (अयोध्या दीपोत्सव) को रखा गया.

इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ झांकी (मंत्रालय/विभाग) के तौर पर जनजातीय कार्य मंत्रालय (एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस)) को चुना गया. विशेष पुरस्कार की बात करें तो इसमें केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (जैव विविधता संरक्षण) और 'वंदे भारतम' नृत्य समूह को चुना गया है. वहीं दूसरी ओर MyGov वेब पेज पर 25-28 जनवरी, 2023 के बीच लोकप्रिय पसंद के लिए ऑनलाइन पोल आयोजित किया गया था. इस पोल के परिणाम भी साझा किए गए हैं.

पढ़ें: 74th Republic Day 2023 : कर्तव्य पथ पर दिखी राज्यों की मनमोहक झाकियां, दिया अनोखा संदेश

इनमें तीनों सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी के तौर पर भारतीय वायु सेना की मार्चिंग टुकड़ी को चुना गया. सीएपीएफ/अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी के तौर पर सीआरपीएफ मार्चिंग टुकड़ी को चुना गया. इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ तीन झांकियां (राज्य/संघ राज्य क्षेत्र) के लिए पहले स्थान पर गुजरात (स्वच्छ हरित ऊर्जा कुशल गुजरात), दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश (अयोध्या दीपोत्सव) और तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र (साडे तीन शक्तिपीठ और नारी शक्ति) को चुना गया. सर्वश्रेष्ठ झांकी (केंद्रीय मंत्रालय/विभाग) के तौर पर सीएपीएफ (गृह मंत्रालय) को चुना गया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.