ETV Bharat / bharat

Panchang : गोवर्धन पूजा आज, भूलकर भी ना करें कोई शुभ कार्य

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Nov 14, 2023, 12:00 AM IST

गोवर्धन पूजा आज
Govardhan Puja today

आज कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि है. आज के दिन किसी भी शुभ कार्य या यात्रा करना अशुभ माना जाता है. पढ़ें पूरी खबर.. 14 November Panchang. Today Panchang In Hindi.

आज का पंचांग: आज 14 नवंबर, 2023 मंगलवार, के दिन कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि है धन के देवता कुबेर और सृष्टि के निर्माता ब्रह्मा इस तिथि के देवता है. यह तिथि नई परियोजनाओं के लिए प्लानिंग करने और उन्हें विकसित करने के लिए अच्छी मानी जाती है. यह किसी भी शुभ कार्य या यात्रा के लिए अशुभ होती है. आज आप गोवर्धन पूजा कर सकते हैं. यह पूजा आप प्रातःकाल 06:43 एएम से 08:52 एएम के बीच कर सकते हैं. हालांकि कई जगह आज भी भाईदूज मनाई जाएगी.

आज का नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में रहेगा. यह नक्षत्र वृश्चिक राशि में 3:20 से लेकर 16:40 तक फैला हुआ है। इसके शासक ग्रह शनि है और देवता मित्र देव हैं, जो 12 आदित्यों में से एक हैं. यह सौम्य स्वभाव का नक्षत्र है। ललित कलाओं को सीखने, दोस्ती करने, रोमांस करने, नए परिधान पहनने, विवाह, गायन और जुलूस आदि में शामिल होने के साथ कृषि कार्यों और यात्रा के लिए यह शुभ नक्षत्र है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 15:09 से 16:32 पीएम तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए.

14 नवंबर का पंचांग :

  1. विक्रम संवत : 2080
  2. मास : कार्तिक
  3. पक्ष : शुक्ल पक्ष प्रतिपदा
  4. दिन : मंगलवार
  5. तिथि : शुक्ल पक्ष प्रतिपदा
  6. योग : शोभन
  7. नक्षत्र : अनुराधा
  8. करण : नाग
  9. चंद्र राशि : वृश्चिक
  10. सूर्य राशि : तुला
  11. सूर्योदय : 06:51 एएम
  12. सूर्यास्त : 05:55 पीएम
  13. चंद्रोदय : 07:31 एएम
  14. चंद्रास्त : 06:02 पीएम
  15. राहुकाल : 15:09 से 16:32 पीएम
  16. यमगंड : 11:00 से 12:23 एएम

ये भी पढ़ें-

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.