AAP Took Out Badlav Yatra: नारायणपुर में भाजपा और कांग्रेस को टक्कर देने आप की बदलाव यात्रा, हाथों में झाड़ू लेकर निकले कार्यकर्ता

By

Published : Jul 30, 2023, 11:43 PM IST

thumbnail

नारायणपुर : विधानसभा चुनाव 2023 में अपनी किस्मत आजमाने अलग अलग क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पार्टियां ताल ठोक रही हैं. इसी बीच राज्य की विधानसभा चुनावों में पूर्व से स्थापित भाजपा और कांग्रेस को टक्कर देने आम आदमी पार्टी भी जोर शोर से चुनावी मैदान में उतरती नजर आ रही. पंजाब चुनाव की जीत से गदगद आम आदमी पार्टी अपनी दावेदारी मजबूती से पेश करने राज्यभर के विधासभा मुख्यालयों में बदलाव पदयात्रा निकाल जनता को अपनी तरफ आकर्षित करने में जुटी नजर आई है. इसी क्रम में रविवार को आम आदमी पार्टी के  प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के नेतृत्व में नारायणपुर विधानसभा मुख्यालय में जोर शोर से बदलाव पदयात्रा निकाली गई.

 

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हो या भाजपा की दोनों ही पार्टियां सिर्फ लूट करने में लगी हैं. उन्हें आम आदमी की समस्याओं से कोई लेना देना नही है. आम आदमी की जरूरत और परेशानी को आम आदमी पार्टी ही समझती है और उनके परेशानियों का हल भी आम आदमी पार्टी के पास ही है. प्रदेश में रोजगार की समस्या है. इसलिए यहां के युवा अन्य प्रदेशों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं. -कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, आप

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता यात्रा के माध्यम से शहर की गलियों में हाथों में झाड़ू लेकर जनता के बीच पहुंच और आने वाले समय में एक मौका केजरीवाल को देने की मांग करते दिखे हैं. अब देखना है कि विधानसभा चुनाव 2023 में आम आदमी पार्टी भाजपा और कांग्रेस को कितना टक्कर दे पाती है. 

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.