महासमुंद: नफरत छोड़ो और भारत जोड़ो का थीम लेकर कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

By

Published : Nov 20, 2022, 9:36 PM IST

Updated : Feb 3, 2023, 8:33 PM IST

thumbnail

रविवार को "नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो" का थीम लेकर महासमुंद में पदयात्रा निकाली गई. नगरपालिका महासमुंद अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग के नेतृत्व में यह पदयात्रा निकाली गई. पदयात्रा हाई स्कूल मैदान से निकलकर नगर के 30 वार्ड से होते हुए नेहरु चौक पर आकर समाप्त हुई. जिसमें संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर सहित कांग्रेस नेता और समाज प्रमुखों शामिल हुए. सर्वधर्म समभाव का संदेश देते हुए सभी धार्मिक स्थलों में जाकर मत्था टेका और चादर चढ़ाई गई. इस दौरान जगह जगह स्थापित महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. भारत जोड़ो यात्रा शास्त्री चौक पर शहीदों और गांधी चौक पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों का शाल और श्रीफल से सम्मान किया गया. यात्रा अंबेडकर चौक पर सभा में विधायक महासमुंद विनोद चंद्राकर व नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने केन्द्र सरकार को आड़े हाथ लिया. उन्देहोंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश का माहौल बिगाड़ रहे हैं. देश में कमर तोड़ महंगाई से आम जनजीवन को त्रस्त है. केंद्र की गलत नीतियों के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई है. जिसे बड़ी संख्या में जनसमर्थन मिल रहा है. बड़ी संख्या में लोग इस अभियान से जुड़ रहे हैं. Congress took out padayatra in Mahasamund

Last Updated : Feb 3, 2023, 8:33 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.