नई दिल्ली : भारत ने टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के सुपर-12 के अपने अंतिम मुकाबले में जिम्बाब्वे 71 रन से हरा दिया. भारत के मैच के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल की चार टीमों का भी फैसला हो गया. दूसरे ग्रुप से भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच गए है. पहले ग्रुप में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. भारत सेमीफाइनल में इंग्लैंड और पाकिस्तान न्यूजीलैंड से भिड़ेगा.
-
India complete a big win over Zimbabwe to top the Group 2 table! ⚡
— ICC (@ICC) November 6, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
They will meet England in Adelaide in the semi-final 👊#T20WorldCup | #ZIMvIND | https://t.co/SFsHINI2PL pic.twitter.com/J6LxEEx2Ll
">India complete a big win over Zimbabwe to top the Group 2 table! ⚡
— ICC (@ICC) November 6, 2022
They will meet England in Adelaide in the semi-final 👊#T20WorldCup | #ZIMvIND | https://t.co/SFsHINI2PL pic.twitter.com/J6LxEEx2LlIndia complete a big win over Zimbabwe to top the Group 2 table! ⚡
— ICC (@ICC) November 6, 2022
They will meet England in Adelaide in the semi-final 👊#T20WorldCup | #ZIMvIND | https://t.co/SFsHINI2PL pic.twitter.com/J6LxEEx2Ll
न्यूजीलैंड ने पांच में से तीन मैच जीते और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. इस टीम के पास सात अंक थे और रन रेट +2.113 का था. न्यूजीलैंड सुपर-12 राउंड में अपने ग्रुप में पहले स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंची. वहीं, इंग्लैंड ने भी पांच में से तीन मैच जीते और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. इंग्लैंड के पास भी सात अंक थे और इस टीम का रन रेट +0.473 का है. ऑस्ट्रेलिया के पास भी सात अंक थे, लेकिन इस टीम का रन रेट -0.173 का था और मेजबान टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई.
-
𝐂𝐨𝐧𝐟𝐢𝐫𝐦𝐞𝐝
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) November 6, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
Pakistan 🆚 New Zealand
Semi-final at the SCG! 🏏#WeHaveWeWill | #T20WorldCup pic.twitter.com/8Xqs6Qwvaf
">𝐂𝐨𝐧𝐟𝐢𝐫𝐦𝐞𝐝
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) November 6, 2022
Pakistan 🆚 New Zealand
Semi-final at the SCG! 🏏#WeHaveWeWill | #T20WorldCup pic.twitter.com/8Xqs6Qwvaf𝐂𝐨𝐧𝐟𝐢𝐫𝐦𝐞𝐝
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) November 6, 2022
Pakistan 🆚 New Zealand
Semi-final at the SCG! 🏏#WeHaveWeWill | #T20WorldCup pic.twitter.com/8Xqs6Qwvaf
सेमीफाइनल कण शेड्यूल -
पहला सेमीफाइनल: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान - 9 नवंबर - एससीजी, सिडनी
दूसरा सेमीफाइनल: भारत बनाम इंग्लैंड - 10 नवंबर - एडिलेड ओवल, एडिलेड
सेमीफाइनल और फाइनल में बारिश हुई तो जानिए क्या होगा
दोनों सेमीफाइनल मैचों के लिए रिजर्व डे रखा गया है. ऐसे में अगर किसी भी सेमीफाइनल मैच में बारिश होती है तो बाकी का खेल अगले दिन होगा. पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच है. नौ नवंबर को होने वाले इस मैच में बारिश होती है तो बाकी का खेल 10 नवंबर को होगा, लेकिन दोनों पारियों में कम से कम 10 ओवर का खेल होना जरूरी है. अगर बारिश की वजह से किसी पारी में 10 ओवर का खेल नहीं हो पाता है तो न्यूजीलैंड की टीम फाइनल में पहुंच जाएगी. क्योंकि, न्यूजीलैंड का रन रेट पाकिस्तान से अच्छा है और ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड का प्रदर्शन पाकिस्तान से बेहतर रहा था.
ऐसा ही दूसरे ग्रुप के साथ भी होगा. दूसरे सेमीफाइनल में बारिश होने पर भी दोनों पारियों में कम से कम 10 ओवर का खेल जरूरी होगा. अगर बारिश की वजह से ऐसा नहीं हो पाता है तो टीम इंडिया फाइनल में पहुंच जाएगी. क्योंकि, भारत का रन रेट इंग्लैंड से बेहतर है और टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में इंग्लैंड से बेहतर प्रदर्शन किया है.
फाइनल मुकाबले में बारिश होने पर बाकी का मुकाबला रिजर्व डे पर होगा. अगर रिजर्व डे पर भी बारिश होती है तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा.
भारत का टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन -
साल | नतीजा |
2007 | फाइनल जीता |
2009 | सेमीफाइनल में नहीं पहुंचे |
2010 | सेमीफाइनल में नहीं पहुंचे |
1012 | सेमीफाइनल में नहीं पहुंचे |
2014 | फाइनल में हारे |
2016 | सेमीफाइनल में हारे |
2021 | सेमीफाइनल में नहीं पहुंचे |
2022 | सेमीफाइनल में पहुंच गए |
यह भी पढ़ें: रोहित ने हासिल की खास उपलब्धि, ऐसा करने वाले बने तीसरे भारतीय