ETV Bharat / state

स्टॉफ की कमी से जूझ रहा अंबिकापुर नगर निगम, प्रस्ताव के बाद भी नहीं हो रही भर्ती

author img

By

Published : Feb 27, 2021, 7:28 PM IST

Updated : Jul 25, 2023, 8:01 AM IST

अंबिकापुर नगर निगम में कर्मचारियों की कमी है. चंद कर्मचारियों में पूरे शहर का काम हो रहा है. कुछ कर्मचारी जो काम में ज्यादा कुशल हैं, उनपर सबसे ज्यादा काम का बोझ है. नगर निगम अम्बिकापुर ने शासन को 159 कर्मचारियों की भर्ती का प्रस्ताव भेजा है. लेकिन इसकी स्वीकृति अबतक नहीं मिल सकी है.

Ambikapur Municipal Corporation
अंबिकापुर नगर निगम में कर्मचारियों की कमी

सरगुजा: स्वच्छता के क्षेत्र में तमाम तरह के खिताब अपने नाम करने वाला अंबिकापुर नगर निगम इन दिनों कर्मचारियों की कमी का दंश झेल रहा है. कमर्चारियों की कमी की वजह से काम का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है. स्थिति ये हो गई है कि जो कर्मचारी जितना ज्यादा कुशल है, उसे उतना अधिक काम दिया जा रहा है.

अंबिकापुर नगर निगम में कर्मचारियों की कमी

शासन ने नई नियुक्ति के लिए स्वीकृति नहीं मिल रही है. 250 नियमित और 435 प्लेसमेंट कर्मचारी हैं. जो शहर संभालने के लिए नाकाफी है. निगम में अब भी 159 कर्मचारियों की कमी है. नगर निगम ने शासन को 159 कर्मचारियों की भर्ती का प्रस्ताव भेजा है, लेकिन इसकी स्वीकृति अब तक नहीं मिली है.

वार्ड कार्यालय संचालन की चुनौती

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय खोलने का भी फरमान जारी कर रखा है. ऐसे में बिना कर्मचारियों के वार्ड कार्यालय कैसे खुलेगा ?. पहले से ही एक कर्मचारी को कई अलग-अलग दायित्व सौंपकर नगर निगम किसी तरह से अपना काम चला रहा है. अब हर वार्ड में वार्ड कार्यालय खोलने की चुनौती कितनी कारगर साबित होगी, लगातार रिटायर हो रहे कर्मचारियों का काम पहले से पदस्थ किसी अन्य विभाग के कर्मचारी को ट्रेनिंग दिला कराया जाता है.

छत्तीसगढ़ में एक साथ 3,229 जोड़ों का विवाह गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज

कर वसूली अधिक प्रभावित

कर्मचारियों की कमी से नगर निगम में सबसे अधिक टैक्स वसूली प्रभावित हो रही है. राजस्व अमले को कर वसूली के लिए घर-घर भी जाना पड़ता है. ऐसे में स्टॉफ की कमी की वजह से वसूली में काफी फर्क पड़ता है. कर्मचारियों की कमी की मार सबसे अधिक जल कर वसूली पर पड़ी है. अंबिकापुर में अमृत मिशन योजना के शुरू होने के बाद तेजी से बढ़ रहे नल कनेक्शन की स्थिति में उसकी मानीटरिंग और कर वसूली एक बड़ी चुनौती बनी है.

कम स्टाफ में भी काम का प्रबंधन

नगर निगम से मिलने वाली सभी सेवाएं इतनी महत्वपूर्ण होती है कि इन्हें किसी भी कारण से रोका नहीं जा सकता है. लिहाजा कम कर्मचारी में भी नगर निगम अपने काम का बेहतर प्रबंधन कर रहा है. कर्मचारियों की कमी का बोझ कार्यरत अन्य कर्मचारियों को उठाना पड़ रहा है. लॉकडाउन में भी अंबिकापुर नगर निगम ने अपनी सेवाएं जारी रखी थी और कंटेंनमेंट जोन सहित शहर में बिजली पानी और साफ-सफाई जैसी जरूरी सेवाएं चालू रखी थी.

MBA चाय वाले की इस दुकान में मिलती है 'स्पेशल 26' टी

निगम में कार्यरत कर्मचारियों का आंकड़ा

  • नगर-निगम में 159 कर्मचारियों की कमी
  • अम्बिकापुर नगर निगम में 250 नियमित कर्मचारी
  • 435 प्लेसमेंट कर्मचारी
Last Updated : Jul 25, 2023, 8:01 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.