Today Petrol Diesel Rate in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल डीजल प्राइस

Today Petrol Diesel Rate in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल डीजल प्राइस
पिछले कई महीनों से पेट्रोल डीजल के दाम देशभर में स्थिर हैं. इससे कुछ हद तक महंगाई पर नियंत्रण हो पाया है. छत्तीसगढ़ में भी करीब करीब यही स्थिति है. रायपुर में पेट्रोल का रेट ₹ 102.44 रुपये प्रति लीटर है. डीजल का रेट 95.42 रुपये प्रति लीटर है. today petrol diesel price in Raipur
रायपुर: भारत सरकार की ओर से पेट्रोलियम पदार्थों पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क घटाने के बाद पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर चल रहे हैं. डीजल 7 रुपए और पेट्रोल 9 रुपए 50 पैसे सस्ता चल रहा है. छत्तीसगढ़ में डीजल के दाम में 6 रुपए 90 पैसे से 7 रुपए 43 पैसे की गिरावट आई है. पेट्रोल में 8 रुपए 60 पैसे से 9 रुपए 16 पैसे की कमी हुई है. तेल के दाम में एक्साइज ड्यूटी घटाने से आम लोगों को कुछ राहत मिली है. छत्तीसगढ़ में आज पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर हैं.
रायपुर में पेट्रोल डीजल का रेट: राजधानी रायपुर में पेट्रोल का रेट 102.44 रुपए प्रति लीटर है. डीजल का रेट 95.42 रुपए रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है. बिलासपुर में पेट्रोल का रेट 103.14 रुपए प्रति लीटर है. डीजल का रेट 96.12 रुपए रुपए प्रति लीटर है. दंतेवाड़ा में पेट्रोल और डीजल सबसे महंगा है.
जिला | पेट्रोल (रुपए प्रति लीटर) | डीजल (रुपए प्रति लीटर) | जिला | पेट्रोल (रुपए प्रति लीटर) | डीजल (रुपए प्रति लीटर) |
अंबिकापुर | 103.58 | 96.55 | नारायणपुर | 104.86 | 97.81 |
कांकेर | 103.67 | 96.63 | दुर्ग | 102.76 | 95.73 |
बीजापुर | 101.63 | 87.64 | रायगढ़ | 103.41 | 96.38 |
कवर्धा | 103.42 | 96.39 | जगदलपुर | 105.27 | 98.21 |
बिलासपुर | 103.14 | 96.12 | राजनांदगांव | 103.22 | 96.19 |
कोरबा | 102.12 | 95.11 | जांजगीर | 102.65 | 95.63 |
दंतेवाड़ा | 106.07 | 99.01 | सूरजपुर | 103.70 | 96.67 |
महासमुंद | 102.68 | 95.66 | जशपुर | 104.34 | 97.31 |
धमतरी | 103.06 | 96.03 | रायपुर | 102.44 | 95.42 |
2022 में भारत के स्मार्टफोन शिपमेंट में 6 प्रतिशत की गिरावट, 2023 में मामूली वृद्धि: रिपोर्ट
जानें अपने शहर में तेल के ताजा भाव: अगर आप घर बैठे पेट्रोल डीजल की नई कीमत जानना चाहते हैं तो ये बहुत ही आसान है. आप एसएमएस के जरिए अपने शहर में तेल की कीमत का हाल आसानी से जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन आयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर और एचपीसीएल उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर मैसेज भेजकर आसानी से जानकारी हासिल कर सकते हैं.
देश में इस तरह तय होती है तेल की कीमत: भारत में तेल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल की कीमत और विदेशी मुद्र दरों के आधार पर तय होते हैं. इन्हें हर दिन सुबह 6 बजे इसी के आधार पर अपडेट किया जाता है. आयल मार्केटिंग कंपनियां क्रूड आयल की कीमतों की समीक्षा के बाद हर दिन पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन आयल और भारत पेट्रोलियम कंपनियां रोज सुबह विभिन्न शहरों में तेल के दाम अपडेट करतीं हैं, जिसके बाद ही तेल के दामों में बढ़ोत्तरी और गिरावट का पता चलता है.
