ETV Bharat / state

मिसाल: फुटबॉल की 'दुर्गा' ओइनम बेमबेम देवी, जिन्हें पद्म पुरस्कार के लिए चुना गया

author img

By

Published : Mar 4, 2020, 6:58 AM IST

हजार परेशानियों को पार करके सफलता को चूमने वाली भारतीय फुटबॉलर ओइनम बेमबेम देवी को पद्म श्री पुरस्कारों के लिए चुना गया है. उन्हें भारतीय फुलबॉल की 'दुर्गा' के नाम से भी जाना जाता है.

ओइनम बेमबेम देवी,
ओइनम बेमबेम देवी,

ओइनम बेमबेम देवी एक भारतीय फुटबॉलर हैं, जिनका जन्म मणिपुर के इम्फाल में हुआ था. 4 अप्रैल 1980 को जन्मी बेमबेम देवी भारतीय विमेंस लीग की पहली मैनेजर नियुक्त की गईं. वर्तमान में वे महिला फुटबॉल के बारे में जागरूकता फैला रही हैं.

ओइनम बेमबेम देवी
ओइनम बेमबेम देवी

1988 में शुरू किया था करियर

ओइनम बेमबेम देवी ने साल 1988 में फुलबॉलर के रूप में अपना करियर शुरू किया था. 1991 में उन्हें सब-जूनियर फुटबॉल टूर्नामेंट में मणिपुर अंडर -13 टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया था. नेशनल लेवल पर 1993 में उन्हें मणिपुर राज्य फुलबॉल टीम में शामिल किया गया. उन्हें हैदराबाद में आयोजित 32 वें राष्ट्रीय खेलों के बाद से अपनी राज्य टीम का कप्तान नियुक्त किया गया.

ओइनम बेमबेम देवी
ओइनम बेमबेम देवी

15 साल की उम्र में बेमबेम ने एशियाई महिला चैंपियनशिप में गुआम के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एंट्री ली. वे भारत के लिए नंबर 6 जर्सी पहनती हैं.

एक नजर उपलब्धियों पर-

  • एआईएफएफ वुमेन फुटबॉलर ऑफ द ईयर (2001) बनीं.
  • एआईएफएफ विमेन फुटबॉलर ऑफ द इयर (2013) भी बनीं.
  • साल 2020 में पद्म श्री के लिए चयनित.
  • 2017 में मिल चुका है अर्जुन पुरस्कार.
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.