ETV Bharat / state

Yellow Alert: रायपुर, दुर्ग में सुबह से झमाझम बारिश, 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट

author img

By

Published : Jul 21, 2023, 8:43 AM IST

Chhattisgarh weather update
छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट

Yellow Alert: छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज बस्तर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. 24 घंटे का येलो अलर्ट जारी किया है. rain in Chhattisgarh

रायपुर: पिछले कुछ दिनों से राजधानी सहित प्रदेश में उमस और गर्मी पड़ रही थी. लेकिन शुक्रवार की सुबह की राजधानी झमाझम बारिश देखने को मिल रही है. बारिश की वजह से गर्मी और उमस से लोगों को थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों के लिए 24 घंटे का येलो अलर्ट भी जारी किया है. जिसमें सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और कांकेर जिले के एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया यह अलर्ट शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे से शनिवार की सुबह 8:30 बजे तक के लिए जारी किया गया है.

छत्तीसगढ़ में मानसून: मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, दमोह, रायपुर, उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे ओडिशा तट पर स्थित कम दबाव के क्षेत्र के केंद्र और उसके बाद पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी पर 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है. उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र और उससे लगे ओडिशा तट के आसपास के क्षेत्र में स्थित चक्रवाती चक्रवात समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है.

एक विंडशियर जोन 20 डिग्री उत्तर में 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है. जिसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है.- मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा

मणिपुर में 3.5 तीव्रता का भूकंप, किसी नुकसान की खबर नहीं
21 July Rashifal: आज चंद्रमा सिंह राशि में उपस्थित है, जानिए आपके राशिफल पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव

छत्तीसगढ़ के शहरों का तापमान: गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री न्यूनतम तापमान 26 डिग्री. माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री. पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 34 डिग्री न्यूनतम तापमान 25 डिग्री. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री. जगदलपुर का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री. दुर्ग का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 24 डिग्री. राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.